LIVE
आज की ताजा खबर, 27 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता, CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
आज की ताजा खबर लाइव, 27 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [उन्नाव रेप केस], [पीएम मोदी] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: केंद्रीय एजेंसी ने उन्नाव रेप केस में बीजेपी से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर पर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (27-28 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [उन्नाव रेप केस], [पीएम मोदी] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केंद्रीय एजेंसी ने उन्नाव रेप केस में बीजेपी से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर पर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (27-28 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
- CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
-पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता
DEC 27, 2025 17:03 IST
कानपुर में SIR के तहत 9 लाख मतदाता हुए कम
कानपुर में SIR के तहत 9 लाख मतदाता कम हुए हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या शिफ्टेड मतदाताओं की है। कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, मात्र 2 लाख 15 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं मिली, जिसके बाद उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं।
DEC 27, 2025 14:21 IST
नए साल के जश्न के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 20 हजार जवान रहेंगे तैनात
दिल्ली पुलिस ने नए साल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन और हुड़दंग को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चोरी के मामलों में वांछित व्यक्ति दिल्ली में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने गिरोह के सदस्यों के साथ कर्नाटक में बस यात्रियों से 10 किलोग्राम चांदी और तीन लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गया था। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है। वह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चलती बसों में चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देता है।

DEC 27, 2025 13:16 IST
बांग्लादेश में भीड़ के हमले में 20 छात्रों के घायल होने के बाद रॉक गायक जेम्स का संगीत समारोह रद्द
बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर रॉक गायक जेम्स के संगीत समारोह को रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के हमले और इसमें कम से कम 20 छात्रों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों और आयोजकों ने यह जानकारी दी।
‘जेम्स’ के नाम से मशहूर बांग्लादेशी गायक-गीतकार फारूक महफूज अनम जेम्स ने कई 'हिट' हिंदी फिल्मों के गाने भी गाए हैं।
भीड़ के हमले की घटना शुक्रवार रात को हुई। हाल के दिनों में देश में सांस्कृतिक संस्थानों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।
पिछले कुछ हफ्तों में ढाका स्थित छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी जैसे संगठनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई है।

केंद्र की पर्यावरण समिति ने चेनाब नदी पर दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी
पर्यावरण मंत्रालय के तहत एक समिति ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर 260 मेगावाट की दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना के द्वितीय चरण को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह मंजूरी अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने की पृष्ठभूमि में दी गई है।
जलविद्युत परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी 45वीं बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति दी, जिससे लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली इस ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ परियोजना के लिए निर्माण निविदाएं जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।
‘रन ऑफ द रिवर’ जल-विद्युत परियोजना से तात्पर्य ऐसी परियोजना से है, जिसमें नदियों के जल प्रवाह में बिना बाधा डाले जल-विद्युत का उत्पादन किया जाता है। इसमें नदी के मार्ग में बिना बड़े बांध बनाए प्रवाहित जल का उपयोग किया जाता है।

DEC 27, 2025 13:15 IST
लखनऊ में ‘पुलिस मंथन 2025' की शुरुआत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय ‘पुलिस मंथन 2025’ की शुरुआत की और इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में ‘पुलिस मंथन 2025’ की शुरुआत- सुरक्षा, रणनीति और सुशासन का संकल्प।’’
पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘पुलिस मंथन 2025’ के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभ आगमन पर उन्हें परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।’’

सीतापुर में रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के कारण पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
DEC 27, 2025 13:14 IST
हाथरस में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हाथरस जिले के एक गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को क्षतिग्रस्त करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है, जब दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पीआरवी गांव नूरपुर पहुंची थी।

DEC 27, 2025 10:22 IST
गुरु गोबिंद सिंह का संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्याय और अधर्म के विरुद्ध उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘महान संत एवं धर्मयोद्धा, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति, खालसा पंथ के संस्थापक, दशमेश पिता गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अन्याय व अधर्म के विरुद्ध आपका संघर्ष और धर्मरक्षा का संदेश संपूर्ण मानवता को सत्य, निष्ठा एवं निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।’’

DEC 27, 2025 10:21 IST
मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के विभिन्न गुटों के आठ सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व जिले के अंड्रो लेइतांपेकफम क्षेत्र से पकड़ा गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व जिले के अंड्रो लेइतांपेकफम क्षेत्र से पकड़ा गया।
DEC 27, 2025 10:21 IST
कर्नाटक: भाजपा ने ‘AI तस्वीर' साझा करने पर प्रियंक खरगे की अलोचना की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियंक खरगे पर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने और अदालत के आदेश को लेकर जनता को गुमराह करने के लिए ‘‘दुर्भावनापूर्ण इरादे से कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा निर्मित तस्वीर’’ प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने खरगे पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की।
विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने वह पोस्ट हटा दी, जिसमें 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले का उल्लेख था।
उन्होंने कहा कि पोस्ट में संलग्न तस्वीर भले ही कृत्रिम मेधा से निर्मित हो और गलती से साझा हो गई हो, लेकिन ‘‘आपकी (भाजपा की) छवि पहले से ही सबके सामने है।’’

DEC 27, 2025 10:20 IST
दिल्ली में पुलिस अवरोधक को टक्कर मारने, कांस्टेबल को घायल करने की आरोपी नशे में धुत महिला गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने नशे की हालत में अपनी कार से पुलिस अवरोधक को टक्कर मार दी और इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसने बताया कि यह घटना 24 दिसंबर की रात को हुई जब नियमित जांच के तहत पुलिस ने अस्थायी जांच चौकी बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक सफेद कार ने चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और कार के अंदर एक महिला नशे की हालत में बैठी मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक कार ने चौकी पर लगाए गए अवरोधक को टक्कर मार दी है।

DEC 27, 2025 10:19 IST
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब'; कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

नेशनल हाईवे 730 पर भीषण सड़क हादसा
श्रावस्ती में कोहरे के चलते नेशनल हाईवे 730 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली को जाने वाली डबल डेकर बस और हरियाणा कुरुक्षेत्र से नेपाल जा रही बस में भीषण टक्कर हुई। भीषण टक्कर से दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। बस में बैठे 29 लोगों में 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल हो गए हैं। 3 लोगों की हालत नाजुक है। उन्होंने मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना थाना नवीन मॉर्डन श्रावस्ती के नेशनल हाईवे 730 के कटरा बाईपास की।
DEC 27, 2025 07:05 IST
CBI कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 2017 के उन्नाव रेप केस में बीजेपी से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
DEC 27, 2025 07:04 IST
पीएम मोदी करेंगे मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार (27-28 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए देश की ह्यूमन कैपिटल को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस उच्च-स्तरीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और डोमेन विशेषज्ञ प्रमुख राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा के लिए एक साथ आएंगे।