आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2026: नेपाल बाढ़ में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य लापता, 133 भारतीय शामिल
आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2026: नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी क्षेत्र में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नेपाल में अब तक 157 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर गुरुवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के कम से कम 77 तीर्थयात्री लापता हो गए हैं।
आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2026: नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी क्षेत्र में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को आई बाढ़ (Nepal Flash Flood) ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस फ्लैश फ्लड ने अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को तबाह कर दिया और अपने साथ बहा ले गया। नेपाल में अब तक 157 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चीन के तिब्बत क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत और 265 लोगों के लापता होने की आशंका है।
नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के कम से कम 77 तीर्थयात्री लापता हो गए हैं। सद्गुरु ने खुद को बचाव अभियान में शामिल होने के लिए तैयार बताया है। इसी आपदा में कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय समूह भी संपर्क से बाहर है।
केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर गुरुवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के अलावा चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी में भी प्याज की सप्लाई भेजी जा रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी के बड़े खेल का आज बुधवार को फ़ूड एंड सेफ्टी डिपाटमेंट ने बड़ा खुलासा किया है। प्रयागराज के गंगापार के सोरांव इलाके में अवैध तरीके से चल रहे एक कारखाने पर FSDA की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 74 क्विंटल संदिग्ध और केमिकल युक्त मिठाइयां बरामद की हैं।
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी का बड़ा खुलासा, सोरांव में FSDA की छापेमारी, 74 क्विंटल संदिग्ध मिठाई बरामद
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी के बड़े खेल का आज बुधवार को फ़ूड एंड सेफ्टी डिपाटमेंट ने बड़ा खुलासा किया है। प्रयागराज के गंगापार के सोरांव इलाके में अवैध तरीके से चल रहे एक कारखाने पर FSDA की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 74 क्विंटल संदिग्ध और केमिकल युक्त मिठाइयां बरामद की हैं। आरोप है कि इन मिठाइयों को तैयार करने में केमिकल और नकली दूध पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद सामान को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि त्योहार के मौके पर इन मिठाइयों को बड़े पैमाने पर बाजार में खपाने की तैयारी थी।FSDA की टीम ने कार्रवाई के दौरान बरामद करीब 74 क्विंटल मिठाइयों को नष्ट करा दिया। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिठाई पकड़े जाने के बाद इस मामले में फूड डिपार्टमेंट की तरफ से तहरीर दी गई है और जल्द ही पुलिस के द्वारा इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी और इसमें कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी जो आगे के लिए एक मिसाल बने। ऐसे ही शहर के तमाम मिठाई की दुकानों पर छापे मारी की जा रही है और संदिग्ध मावा और मिठाई का सैम्पल भी लिए जा रहे है और उनको प्रयोगशाला में भेज कर उन नमूनों की जाँच की जा रही है।
