आज की ताजा खबर, 27 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे किर्गिस्तान
तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
हैदराबाद के पास शंकरपल्ली में एक विनिर्माण इकाई में सोमवार शाम को क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। महालिंगपुरम गांव में जब यह घटना हुई उस समय भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही थी। जब क्रेन शेड पर गिरी तो उसमें करीब 16 मजदूर शरण लिए हुए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "11 मजदूरों को बचा लिया गया, लेकिन तीन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" अधिकारी ने बताया कि इस इकाई में पूर्वनिर्मित ढांचों का निर्माण किया जाता है। मामले में जांच की जा रही है।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए आज शाम 6 बजे साइलेंस पीरियड शुरू
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे किर्गिस्तान
पीडीएस घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
रोज वैली घोटाले के पीड़ितों को बड़ी राहत
नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में लगी आग
नोएडा सेक्टर 121 क्षेत्र में एक कार में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
सूरत में दिनदहाड़े SBI बैंक में बंदूक के दम पर डकैती, करीब 50 लाख की लूट
सूरत के वराछा क्षेत्र में स्थित एसबीआई की एक शाखा में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 4 से 5 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ बैंक में घुस गए और कैशियर से बंदूक के बल पर करीब 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। यह वारदात उस समय हुई जब सीएमएस कैश वैन बैंक पहुंची ही थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीसीपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।अफगानिस्तान में आया भूकंप
अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके पूरे उत्तरी पाकिस्तान में महसूस किए गए। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अफगानिस्तान में आए 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई हिस्सों में महसूस किए गए, जिससे वहां के निवासियों में दहशत फैल गई। इस्लामाबाद, पेशावर, स्वात, शांगला, एबटाबाद, स्वाबी और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें मिली हैं।मुंबई में तरबूज खाने के बाद परिवार के चार लोगों की मौत, खाद्य विषाक्तता की आशंका
दक्षिण मुंबई में एक दंपति और उनकी दो नाबालिग बेटियों की अपने घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान तरबूज खाने के बाद कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और बेटियां जैनब (13) और आएशा (16) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को जेजे मार्ग स्थित अपने घर पर परिवार ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसके कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
अधिकारी ने बताया कि परिवार ने पांच मेहमानों के साथ मिलकर चिकन पुलाव खाया। मेहमानों के जाने के बाद परिवार ने तरबूज खाया और थोड़ी देर में ही सभी को उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे।
उन्होंने बताया कि पहले परिवार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को चारों की मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में यह तरबूज खाने के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला प्रतीत हो रहा है क्योंकि जिन मेहमानों ने केवल पुलाव खाया उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हो चुका है और मौत की असल वजह जानने के लिए ’हिस्टोपैथोलॉजी’ रिपोर्ट का इंतजार है और फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अदालत ने रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते से लेनदेन पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया
मुंबई की एक विशेष अदालत ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए, मादक पदार्थ मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के बैंक खातों से लेनदेन पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया है।स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की अपनी जांच के तहत दोनों के खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी थी।
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के वकील अयाज खान ने दलील दी कि एनसीबी ने स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 68एफ (संपत्ति की जब्ती या रोक के लिए) के तहत अनिवार्य प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का पालन नहीं किया।
अभियोजन पक्ष ने चक्रवर्ती के कथित बयानों का हवाला देकर उनके मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में रहने वाले एक मादक पदार्थ सिंडिकेट की सक्रिय सदस्य होने के सबूत के तौर पर जिक्र करते हुए याचिका का विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने कहा कि खाते के लेनदेन पर रोक लगाना जांच अधिकारी द्वारा की गई एक आवश्यक कार्रवाई थी।
गुजरात के पंचमहल में राजमार्ग पर कार ‘डिवाइडर' से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
गुजरात के पंचमहल जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर सोमवार को तेज रफ्तार कार के ’डिवाइडर’ से टकराने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।कलोल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कलोल के पास चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन ’डिवाइडर’ से टकराने के बाद उसे पार कर राजमार्ग के दूसरी ओर चला गया।
दुर्घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।
अधिकारी ने बताया कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोग वडोदरा निवासी एक ही परिवार के सदस्य थे और घटना के समय वह राजस्थान से लौट रहे थे।
उनकी पहचान साजिद इकबाल खिंजी (55), इलियास इकबाल खिंजी (50), इशाक इकबाल खिंजी (48) और रेहान अजगर खिंजी (35) के रूप में हुई है।
बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी
बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के दौर के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 13 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का सोमवार को ’ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार कुछ जिलों में बारिश भी हुई हैं।इसने बताया कि 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में अगले 48 घंटे में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।
वहीं, इसके विपरीत राज्य के 25 अन्य जिलों, खास तौर पर दक्षिण-पश्चिम के हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोहतास जिले के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। राज्य के आठ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
भोजपुर जिले में गर्मी के कारण एक महिला की मौत की भी सूचना है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण बिहार में अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं और भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है।
बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल
बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।तिहरे हत्याकांड की घटना शनिवार रात एक जिम में हुई, जहां जीतू के जन्मदिन की पार्टी हो रही थी।
अधिकारियों के अनुसार, कहासुनी के बाद अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों-रूपेश, मयंक और नरेश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध हथियार एक फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने वहां पहुंची।
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया कि इसी दौरान मयंक ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर गोली चला दी, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मयंक के पैर में गोली लग गई।
पांचों आतंकवादियों को जम्मू स्थित NIA कोर्ट में पेश किया गया
NIA ने हाल ही में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। हाल ही में पंजाब से दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। इन सभी पांचों आतंकवादियों को जम्मू स्थित NIA कोर्ट में पेश किया गया है।प्रधानमंत्री सिक्किम की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचेंगे और एक रोड शो करेंगे तथा राज्य की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मोदी यहां करीब 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत भी करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य की राजधानी और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न करीब तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे और लिबिंग हेलीपैड पर उतरने के तुरंत बाद यहां लोक भवन तक ’रोड शो’ करेंगे।
प्रधानमंत्री अगले दिन गंगटोक स्थित ’ऑर्किडेरियम’ का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर की निरंतर मांग और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान से घरेलू मुद्रा दबाव में है।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर खुला। फिर टूटकर शुरुआती कारोबार में 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 94.16 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.44 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 518.96 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 77,183.17 अंक पर जबकि निफ्टी 131.30 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,029.25 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.16 प्रतिशत चढ़कर 106.55 डॉलर प्रति बैरल रहा।
अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा: केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि वह आबकारी मामले में व्यक्तिगत रूप से या किसी अधिवक्ता के माध्यम से उनके समक्ष पेश नहीं होंगे। पार्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी।केजरीवाल ने पत्र में लिखा, ’’न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है। इसलिए, मैंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करने का निर्णय लिया है।’’
’आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर लिया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह न्यायमूर्ति शर्मा के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील करने का अधिकार है।
घरेलू शेयर बाजारों में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 546.64 अंक चढ़कर 77,210.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 169.55 अंक की बढ़त के साथ 24,067.50 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। कंपनी के अमेरिका स्थित ऑर्गनॉन एंड को. का अधिग्रहण करने की घोषणा के बाद इसके शेयर में यह उछाल आया।
अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी मुनाफे में रहे। वहीं एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट रही।
नितिन नबीन आज राजस्थान दौरे पर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान दौरे पर हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से टोंक जाएंगे। टोंक में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिला कार्यालय का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जालौर कार्यालय का भी शिलान्यास करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश, अध्यक्ष मदन राठौड़ भी साथ रहेंगे। दोपहर बाद टोंक से जयपुर आएंगे। जहां जयपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं।हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़ी जगहों पर ED के छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व DIG) और अन्य से जुड़े मामले में 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर तलाशी ले रहा है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई CBI की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों (predicate offences) के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं।
‘चलते रहो' का सूत्र वाक्य हमें जीवन में न रुकने का संदेश देता है: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को पत्र लिखकर प्रेरित किया और कहा कि ’’चलते रहो-चलते रहो’’ का सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।इस पत्र को ’एक्स’ पर साझा कर योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ’’उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक है। अनेक विद्यार्थियों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरी ओर से सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद।’’
पत्र में उन्होंने कहा, ’’मेरी यह पाती विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है।’’
योगी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ’’हमें इस निराशा को दूर कर ’चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र पर आगे बढ़ना है। ’चलते रहो, चलते रहो’ का यह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।’’
उन्होंने सजग करते हुए कहा, ’’याद रखिए एक असफलता, भविष्य की असीमित सफलताओं और संभावनाओं की जननी हो सकती है।’’
मैं घबराया नहीं था, देखना चाहता था कि क्या रहा है : ट्रंप ने गोलीबारी की घटना पर कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शनिवार रात ’व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ के रात्रिभोज के दौरान होटल के बॉलरूम के बाहर हुई गोलीबारी के बाद जब सुरक्षाकर्मी उन्हें बाहर ले जा रहे थे, तब वह खुद देखना चाहते थे कि आखिर क्या हो रहा है।सीबीएस के ’60 मिनट्स’ कार्यक्रम में एक साक्षात्कार में ट्रंप ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी के बाद फैली अफरातफरी का पूरा घटनाक्रम बताया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या गोलियों की आवाज सुनकर वह चिंतित थे, तो ट्रंप ने कहा, ’’मैं घबराया नहीं था। मैं जिंदगी को समझता हूं। आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता है।’’
राष्ट्रपति ने कहा कि वह खुद घटनाक्रम को देखना चाहते थे, संभवतः इसी वजह से ’सीक्रेट सर्विस’ के कर्मियों को उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने में समय लग गया।
उन्होंने कहा, ’’मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है। मैं उनके (सीक्रेट सर्विस के) साथ सहयोग नहीं कर रहा था। मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है। धीरे-धीरे जब बात समझ में आई, तो लगा कि यह बॉलरूम का शोर नहीं, कुछ और ही मामला है, और गंभीर है।’’
ट्रंप ने घटना को याद करते हुए कहा, ’’मैं एक सजग टीम के मजबूत घेरे में था, लेकिन सच कहूं तो मैंने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। मैं कहता रहा, ठहरो, एक मिनट ठहरो।’’
उन्होंने कहा कि जब वह मंच से बाहर निकल रहे थे, तब सुरक्षाकर्मी बार-बार उनसे नीचे झुकने की गुजारिश कर रहे थे।
ट्रंप ने कहा, ’’मैं चलने लगा और उन्होंने कहा, कृपया नीचे झुकिए, कृपया फर्श की ओर झुकिए। तो मैं झुक गया और मेलानिया भी झुक गईं।’’
साक्षात्कार के दौरान कुछ तीखे पल भी आए, जब ट्रंप से हमले से पहले संदिग्ध द्वारा अपने परिवार को भेजे गए एक संदेश में उनके बारे में लिखी बातों पर सवाल किया गया।
ट्रंप ने कहा, ’’मुझे पहले से पता था कि आप यह पढ़ेंगे, क्योंकि आप लोग ऐसे ही हैं।’’
उन्होंने कहा, ’’हां, उसने यह लिखा, लेकिन मैं बलात्कारी नहीं हूं। मैंने वह संदेश पढ़ा है, वह एक बीमार आदमी है। ’60 मिनट्स’ जैसे कार्यक्रम में ऐसी बातें पढ़ना शोभा नहीं देता, लेकिन चलिए साक्षात्कार जारी रखते हैं।’’
जब साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हमलावर विशेष रूप से उन्हें निशाना बना रहा था, तो ट्रंप ने कहा, ’’मैं कोई बच्चों का शोषण करने वाला व्यक्ति नहीं हूं…आप किसी दिमागी रूप से बीमार इंसान की बकवास पढ़ रहे हैं? मुझे ऐसी चीजों से जोड़ा जा रहा है, जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह बेदाग साबित किया जा चुका है।’’
पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज
महाराष्ट्र में पुणे के एक प्रतिष्ठित विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ जूनियर छात्र की रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।शिकायतकर्ता द्वारा कॉलेज अधिकारियों से पहली बार संपर्क करने के एक वर्ष से अधिक समय बाद, महाराष्ट्र रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत 25 अप्रैल को दक्कन पुलिस थाने में आरोपी छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
हालांकि कॉलेज ने शुरू में मामले की जांच की, लेकिन शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ। प्राथमिकी के अनुसार, उसने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के रैगिंग विरोधी तंत्र के माध्यम से मामले को आगे बढ़ाया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके समक्ष प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया है।
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
मुंबई से आ रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी खामी के बाद भोपाल में प्राथमिकता पर उतारा गयामुंबई से 175 लोगों को लेकर भोपाल आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार को प्राथमिकता के आधार पर यहां के राजा भोज हवाईअड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विमान अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।
अधिकारी ने बताया कि विमान को भोपाल से मुंबई के लिए वापस लौटना था लेकिन उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान के लिए 178 यात्रियों की बुकिंग हुई थी।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित भोपाल हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633 ने मुंबई से भोपाल की उड़ान के दौरान हवाई यातायात्रा नियंत्रण (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी।
बयान में कहा गया है कि तत्काल सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया और एटीसी, विमानन कंपनी के जमीन पर मौजूद दल , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भोपाल हवाई अड्डे के अग्निशमन एवं बचाव दल के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित किया गया।
हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि 166 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों सहित 175 लोगों को लेकर विमान अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।
माली के रक्षा मंत्री की हमले में मौत
पश्चिम अफ्रीकी देश माली के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कैमारा शनिवार को हुए एक हमले में मारे गए, जिसके बाद जिहादी और विद्रोही बलों ने देशभर के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया। रविवार को एक सैन्य अधिकारी और दो अन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।माली सरकार की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।
एक सैन्य अधिकारी ने कहा, ’’दुर्भाग्यवश, रक्षा मंत्रालय के जनरल सादियो कैमारा कल उनके घर पर हुए हमले में मारे गए।’’ एक सुरक्षाकर्मी समेत दो अन्य लोगों ने भी इस खबर की पुष्टि की।
शनिवार को अलगाववादी लड़ाकों ने विद्रोहियों के साथ मिलकर माली की राजधानी और कई अन्य शहरों में सेना पर अब तक के सबसे बड़े समन्वित हमलों अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गए।
जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई सूचना नहीं
उत्तरी जापान में सोमवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की।अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो पर स्थित छोटे से शहर सारबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम आया जिसकी गहराई धरती की सतह से 81 किलोमीटर नीचे थी। यूएसजीएस ने इसकी तीव्रता 6.1 मापी। एक हफ्ते पहले ही 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान ने देश के पूर्वोत्तर तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया था।
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के बाद दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें हुईं। यह घटना मोटा गांव थाना इलाके के टामटिया गांव में हुई जहां दो पक्षों के बीच के विवाद ने हिंसक रूप ले गया।पुलिस के अनुसार पीड़ित गोविंद एक पुराना मामला सुलझाने के लिए आरोपियों के घर गया था। वहां कहा-सुनी हो गई और दूसरे गुट के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया और पीड़ित के रिश्तेदारों ने आरोपी के परिवार के घरों और बाड़ों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली में बारिश के संकेत
पारे में मामूली गिरावट के बावजूद, दिल्ली के लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे, क्योंकि रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को भी शहर में ऐसे ही हालात रहने की संभावना है, और दिन के पहले हिस्से के लिए गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार से बारिश की बौछारें कुछ राहत दिला सकती हैं।'मैं न तो बलात्कारी हूं और न ही बच्चों का यौन शोषण करने वाला': ट्रंप ने 'कट्टरपंथी' शूटर के आरोपों को खारिज किया
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में सुरक्षा में सेंध लगने के बाद, CBS के '60 मिनट्स' के साथ एक बातचीत में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संदिग्ध कोल थॉमस एलन द्वारा लिखे गए एक घोषणापत्र में लगाए गए आरोपों पर बात की और यौन हिंसा तथा दुराचार के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। आरोपी ने एक कट्टरपंथी घोषणापत्र लिखा था। इंटरव्यू के दौरान, होस्ट नोरा ओ'डॉनेल ने उस दस्तावेज का एक अंश पढ़ा, जिसमें संदिग्ध ने लिखा था:'मैं अब किसी बाल-यौन अपराधी, बलात्कारी और गद्दार को अपने अपराधों से अपने हाथ रंगने की अनुमति देने को तैयार नहीं हूं।'इस पर ट्रंप की प्रतिक्रिया तत्काल और तीव्र थी। 'खैर, मैं तो इंतजार ही कर रहा था कि तुम इसे पढ़ो, क्योंकि मुझे पता था कि तुम ऐसा करोगे।' ट्रंप ने ऐसा ओ'डॉनेल से कहा, और हमलावर की बातों को उजागर करने के लिए प्रेस की आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि मैं कोई बलात्कारी नहीं हूं। मैंने किसी का बलात्कार नहीं किया। ना मैं बच्चों का शोषण करने वाला हूं।
ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने का प्रस्ताव दिया, परमाणु वार्ता टाली
Axios के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को एक नया प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध को समाप्त करने पर समझौता करने की बात कही गई है, जबकि परमाणु वार्ता को बाद के चरण के लिए टाल दिया गया है।पश्चिम बंगाल SIR विवाद: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा अपीलीय ट्रिब्यूनल, 38.3 लाख अपीलों में से 37 लाख अभी भी लंबित
हिंदू समाज पर 'कलंक' है जातिगत भेदभाव, RSS नेता होसबाले बोले- 'कानूनों से नहीं, व्यक्तिगत आचरण बदलने से मिटेगी सामाजिक कुरीति'
आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डोनाल्ड ट्रंप ने टाला हूती विद्रोहियों पर हमला...ईरान बोला- शर्तें पूरी होने तक न होर्मुज खुलेगा, न अमेरिका से बातचीत, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना का हमला
IG Defence का बड़ा कमाल, पोखरण में किया KAL ड्रोन का सफल फ्लाइट टेस्ट, दुश्मनों का बनेगा काल, जानिए रेंज और ताकत
यूपी में 'बाबा' को रोकने के लिए AIMIM से मिलाएं हाथ, चुनाव के बाद रोना मत, ओवैसी का विपक्षी दलों को अल्टीमेटम
© 2026 Times Horizon Private Limited
