आज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड दौरे पर, जेलेंस्की पहुंचे कनाडा
<b>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा </b> राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। वह 29 और 30 दिसंबर को जमशेदपुर और गुमला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके दौरे को लेकर व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू रविवार शाम लगभग छह बजे सेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां से जमशेदपुर रवाना होंगी।
Aaj Ki Taza Khabar: बड़ा इमामबाड़ा में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की मीटिंग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में आज शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की जनरल बॉडी की बैठक होगी। बैठक में सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है।
Aaj Ki Taza Khabar: असम दौरे पर गृह मंत्री
गृह मंत्री अमित शाह आज से 29 दिसंबर तक असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य सरकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ सुरक्षा और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठकें कर सकते हैं। दौरे को पूर्वोत्तर की राजनीति और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
आज की ताजा खबर: ट्रंप से फिर होगी जेलेंस्की की मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की शनिवार को कनाडा पहुंचे हैं। इसके बाद वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। कुछ घंटे पहले ही रूस ने राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से ताजा हमले किए हैं.CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर सात दिन में 27 FIR दर्ज, जानें किन चार धाराओं का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
क्या 'वोट चोरी' के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने खींच दी लंबी लकीर, दूसरी पार्टियां भी हुईं प्रदर्शन को मजबूर!
राष्ट्रपति मुर्मू से आज रात 8 बजे मिलेगा INDIA Bloc का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राहुल गांधी-खरगे भी रहेंगे मौजूद
'मैं एकाधिकार के खिलाफ हूं', स्टारलिंक विवाद पर राहुल गांधी का बयान; बोले- भाई-भतीजावाद का पूंजीवाद तोड़ेंगे
US PERM Process Suspended: TCS, Infosys और Microsoft समेत आठ टेक कंपनियों पर रोक, भारतीयों पर कितना पड़ेगा असर?
© 2026 Times Horizon Private Limited
