LIVE
आज की ताजा खबर, 31 दिसंबर हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में आज और कल धारा 163 लागू, भाजपा ने ममता बनर्जी पर अमित शाह को ‘धमकी' देने का लगाया आरोप
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) आज का मौसम, हैप्पी न्यू ईयर, पीएम मोदी, अमित शाह, पुतिन, ट्रंप के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: साल के आखिर दिन खबरों के लिहाज से बेहद खास। देश और दुनिया में आज कई ऐसी घटनाएं घटने की उम्मीद है, जो सुर्खियां बनेगी। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण की चपेट में है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया है।
आज की ताजा खबर, 31 दिसंबर हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में आज और कल धारा 163 लागू, भाजपा ने ममता बनर्जी पर अमित शाह को ‘धमकी' देने का लगाया आरोप
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) आज का मौसम, हैप्पी न्यू ईयर, पीएम मोदी, अमित शाह, पुतिन, ट्रंप के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण की चपेट में है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी की वजह से सैलानी खुश तो हैं, लेकिन सड़कें प्रभावित हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नए साल की पूर्व संध्या पर विशेष अलर्ट जारी किया है।
Dec 31, 2025 | 03:06 PM IST
आज की ताजा खबर: ममता बनर्जी ने अमित शाह को धमकी दी: बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए उन पर राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का बुधवार को आरोप लगाया और दावा किया कि वह ‘तानाशाही’ कर रही हैं।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में एक जनसभा के दौरान कहा कि शाह कोलकाता के जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां से बाहर वह उनकी ‘‘मर्जी’’ से ही निकल पाए हैं।
पात्रा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने देश के गृह मंत्री को ऐसी भाषा में धमकी दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमने इसे देखा है। उन्होंने कहा कि आप (शाह) एक होटल में छिपे हुए हैं। अगर हम चाहें तो आप होटल से बाहर कदम नहीं रख सकते। ये आपकी खुशकिस्मती है कि हमने आपको होटल से बाहर आने दिया।’’
Dec 31, 2025 | 06:58 AM IST
आज की ताजा खबर: नोएडा में आज और कल धारा 163 लागू
नए साल के जश्न में शहर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट के अधिकारियों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की है।अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने, शांति भंग करने व अन्य तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश पर हवालात में रात कटवाने की सख्त हिदायत दी है।
Dec 31, 2025 | 06:58 AM IST
आज की ताजा खबर: पेरू में दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर
पेरू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माचू पिचू की ओर जाने वाली रेल लाइन पर मंगलवार को दो पर्यटक ट्रेनों की आमने-सामने की भयानक टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना ओलांतायतांबो और आगुआस कालिएंतेस (माचू पिचू पुएब्लो) के बीच पंपाकाहुआ सेक्टर में हुई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इंका रेल के ड्राइवर रोबर्टो कार्डेनास लोयजा के रूप में हुई है। घायलों में कई विदेशी पर्यटक शामिल हैं, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लगभग 20 घायलों की हालत गंभीर है। अमेरिकी दूतावास ने भी पुष्टि की कि दुर्घटना में अमेरिकी नागरिक घायल हुए हैं।
Dec 31, 2025 | 06:57 AM IST
आज की ताजा खबर: आज का मौसम
उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण की चपेट में है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी की वजह से सैलानी खुश तो हैं, लेकिन सड़कें प्रभावित हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नए साल की पूर्व संध्या पर विशेष अलर्ट जारी किया है।‘प्रेस की स्वतंत्रता पर खुला हमला..' दिल्ली में पत्रकारों की हिरासत पर बवाल, 4 बड़े मीडिया संगठनों ने पुलिस को घेरा
चेन्नई में PM मोदी का मेगा रोड शो, CM विजय ने किया स्वागत; तमिलनाडु को दी 13 हजार करोड़ की सौगात
'मुझे गिरफ्तार नहीं, मेरा अपहरण किया गया था'.. रिहा होते ही बोले ध्रुव राठी
'विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन'...दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर SC में विशेष सुनवाई, दिए अहम निर्देश
वकीलों से बदसलूकी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ दायर हुई याचिका
© 2026 Times Horizon Private Limited
