आज की ताजा खबर 26 जुलाई 2024: पीएम मोदी ने करगिल समर स्मारक में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता हुई रद्द
आज की अहम खबरें-
- प्रधानमंत्री मोदी ने द्रास में करगिल समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
- हरियाणा के चिकित्सकों की सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रही, हड़ताल जारी
- देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
छत्तीसगढ़: अग्निवीरों को पुलिस और जेल विभाग में प्राथमिकता
अग्निवीरों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पुलिस और जेल विभाग में पूर्व अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी।देशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 670 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। तीन सप्ताह में इसमें 18 अरब डॉलर से ज्यादा की वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो इसका ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। विदेश मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स में 2.58 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 588.05 अरब डॉलर पर रहा।यूपी पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को निश्चित आरक्षण- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार भी अग्निवीरों को आरक्षण देगी। सीएम योगी ने कहा है कि यूपी पुलिस भर्ती और पीएसी में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा।नागपुर में रेलवे फाटक पर फंसी स्कूल बस, 40 छात्रों को बचाया
महाराष्ट्र के नागपुर में रेलवे फाटक पर फंसी एक स्कूल बस में सवार 40 बच्चों को लोको पायलट और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना खापरखेड़ा में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक पार करते समय बस के चालक ने लालबत्ती को अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि जब बस रेल पटरी पर पहुंची तो रेल के गुजरने के लिए रेलवे फाटक दोनों ओर से बंद हो चुका था जिससे वाहन वहां फंस गया।9वीं बार एशिया कप के फाइनल में भारत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विजय अभियान जारी है। सेमीफाइनल मुकाबले में उसने बांग्लादेश की टीम को 10 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।नीती आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी
अचानक मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी
कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण 2,000 से अधिक लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से स्थानांतरित किया गया है। कोल्हापुर जिला प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर राजाराम वियर में पंचगंगा नदी का जलस्तर 45.2 फुट था, जो खतरे के निशान 43 फुट से काफी ऊपर है।पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से पहले फ्रांस के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर हमला
ट्रेन ऑपरेटर एसएनसीएफ ने बताया कि यह टीजीवी नेटवर्क को खराब करने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि कई रूट पर ट्रेन के संचालन को रद्द करना पड़ेंगा। यहां पढ़ें पूरी खबरआरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द
एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द हो गई है। सुनील सिंह पर सदन में बजट सत्र के दौरान के मुख्यमंत्री का मिमिक्री कर मजाक उड़ाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबरकटनी में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में खेत में स्थित कुएं में पंप लगाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानकारी के अनुसार, जुहली गांव में संजय के कुएं का पंप खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए पिंटू को कुएं में उतारा गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो एक-एक कर तीन और लोग कुएं में उतर गए। चारों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है। चारों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं। सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।PM मोदी ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण के लिए किया पहला विस्फोट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने वाली सुरंग के निर्माण के लिए पहला विस्फोट किया। मोदी ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण की शुरुआत करते हुए लद्दाख के द्रास से कुछ दूरी से पहला विस्फोट किया। शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज एवं कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।’’आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्रीय कर्मरचारियों के जाने पर लगी रोक हटी
MP High Court on RSS: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बैंच ने आरएसएस को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने पिछले पांच दशक से आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्रीय कर्मचारियों के जाने पर लगी रोक को हटा दिया है। वहीं, सरकार को 15 दिवस के भीतर आदेश के पालन हेतु दिए दिशा निर्देश दिए हैं।भाजपा नेता प्रभात झा का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।लद्दाख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे द्रास, 25वें #KargilVijayDiwas2024 के अवसर पर करगिल युद्ध स्मारक पर करगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि दी।
कांवड़ मार्ग भोजनालय नेमप्लेट मामले में यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कांवड़ मार्ग पर दुकान मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के संबंध में उसके निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध किया है। सरकार ने कहा है कि यह निर्देश कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और व्यापक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए था। इस निर्देश के पीछे का विचार यात्रा के दौरान खाने के संबंध में उपभोक्ता/कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि गलती से भी उनकी मान्यताओं के साथ खिलवाड़ न हो सके।लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल, आज सुल्तानपुर कोर्ट में है पेशी
द्रास का करगिल वॉर मेमोरियल
कमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने विदेश नीति पर अपनी पहली टिप्पणी की। उपराष्ट्रपति हैरिस ने गुरुवार को इजरायल से युद्ध विराम समझौते पर सहमत होने का आह्वान किया। हैरिस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, आइए इस समझौते को पूरा करें ताकि हम युद्ध विराम लागू कर सकें। बंधकों को घर वापस लाएं, और फिलिस्तीनी लोगों को राहत प्रदान करें। नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर हैं। किसी विदेशी नेता की व्हाइट हाउस यात्रा के बाद उपराष्ट्रपति द्वारा पत्रकारों को इस तरह संबोधित करना असामान्य बात है। आम तौर पर राष्ट्रपति ही पत्रकारों से बात करते हैं। लेकिन वाशिंगटन डीसी एक असामान्य बदलाव से गुजर रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन दौड़ से बाहर हो चुके हैं और अपने उप-राष्ट्रपति को मैदान में उतारा है।द्रास में करगिल मेमोरियल वॉर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग
दिल्ली में भारी बारिश से रिंग रोड पर जाम
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित 2018 के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे।
लद्दाख में पीएम मोदी के दौरे की तैयारी तेज
दिल्ली में सुबह जोरदार बारिश, कई जगह जलभराव
बंगाल के जलपाईगुड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीटकर हत्या
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर लोगों के एक समूह द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात पड़ोसियों के साथ किसी विवाद को लेकर माणिक रॉय को सरिया और डंडों से पीटा गया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक पुलिस दल ने बचाया और गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। रॉय की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्यों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने दावा किया कि हमलावरों में से कुछ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के थे। घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुणे में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि निचले इलाकों में पानी भर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवासा में सुबह भूस्खलन के बाद मलबे में दबे तीन बंगलों में से एक में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया और लोगों से सावधानी बरतने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों और कॉलेजों ने छुट्टी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि पुणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।हरियाणा के चिकित्सकों की सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रही, हड़ताल जारी रहेगी
हरियाणा सरकार और राज्य के सरकारी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन के बीच वार्ता बृहस्पतिवार को बेनतीजा रहने के कारण करीब 3,000 चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। चिकित्सकों की हड़ताल बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इससे राज्य सरकार के अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। राज्य में सरकारी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन’ ने अपनी विभिन्न मांगें पूरी न होने पर इस हड़ताल का आह्वान किया है। देर शाम तक जारी रही दूसरे दौर की वार्ता के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा, करियर प्रोन्नति योजना जैसी मांगों पर अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। चार चिकित्सकों (जिनमें ख्यालिया भी शामिल हैं) की भूख हड़ताल भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के साथ दूसरे दौर की वार्ता में कुछ खास नतीजा नहीं निकला।देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
देहरादून जिले में गरज के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने यहां जारी एक आदेश में कहा है कि एनडीएमए द्वारा देहरादून के लिए भारी बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है जिसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने देवेगौड़ा से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा से मुलाकात की और कहा कि विभिन्न मसलों पर जनता दल (सेक्युलर) के नेता की समझ और दृष्टिकोण का बेहद सम्मान किया जाता है। देवेगौड़ा के साथ उनके बेटे और केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी भी थे। मोदी ने मुलाकात के बाद एक्स पर कहा, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा जी से सात, लोक कल्याण मार्ग पर मिलना सम्मान की बात है। विभिन्न मसलों पर उनकी समझ और दृष्टिकोण का बेहद सम्मान किया जाता है। मैं उनके द्वारा दी गई कलाकृति के लिए भी आभारी हूं, जो मुझे कन्याकुमारी की मेरी हालिया यात्रा की याद दिलाती है। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।प्रधानमंत्री मोदी करगिल समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में, शुक्रवार को लद्दाख में करगिल समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 26 जुलाई, हर भारतीय के लिए बेहद खास दिन है। हम 25वां करगिल विजय दिवस मनाएंगे। यह उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने हमारे देश की रक्षा की। मैं करगिल समर स्मारक पर जाऊंगा और हमारे बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिंकुन ला सुरंग परियोजना का भी काम शुरू होगा।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी और पूरी होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी।
CJP Delhi Protest: 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा...', CJP आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन, BJP सरकार को दी ये चेतावनी
Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: छावनी बनी दिल्ली! हर तरफ सुरक्षाबलों का पहरा, जंतर-मंतर में भारी पुलिस बल तैनात
पनामा के ध्वज वाले ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-सभी 22 भारतीय क्रू सुरक्षित
क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
