LIVEआज की खबर, हिंदी समाचार, 26 अप्रैल 2024:संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार बरामद; दूसरे फेज का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

आज की खबर, हिंदी समाचार, 26 अप्रैल 2024:संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार बरामद; दूसरे फेज का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग
आज की खबर (Aaj Ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: आज सुबह से ही सीबीआई पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर कई छापेमारी कर रही है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने हथियार भी बरामद किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की एक बम निरोधक टीम संदेशखाली के अगरहाटी गांव पहुंची। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह द्वारा दायर एक आवेदन को खारिज कर दिया। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण का आज मतदान होना है। 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरेली में रोड-शो करने वाले हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर भी आज फैसला आना है। वहीं, बृजभूषण सिंह बनाम भारतीय पहलवान मामले में भी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इसके अलावा अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार को लेकर एक दर्जन से अधिक कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसमें तीन कंपनियां भारत की भी हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...
Dusre Charan ka Chunav Live Updates
यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक PM मोदी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। वोटिंग के बाद PM मोदी का वोटिंग को लेकर ट्वीट भी सामने आया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से वोटिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा कि दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा! भारत भर के लोगों का आभार जिन्होंने आज मतदान किया। एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है, मतदाता एनडीए का सुशासन चाहते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबरBJP के निमंत्रण पर 9 देशों के 17 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत, लोकसभा चुनाव का लेगें जायजा
भाजपा के निमंत्रण पर 9 देशों के 17 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत आकर देश में चल रहे लोकसभा चुनाव और भाजपा के चुनाव अभियान का जायजा लेंगे।भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने बताया कि भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार 9 देशों के 17 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पार्टी के निमंत्रण पर 1 से 5 मई तक भारत दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, मॉरीशस, नेपाल, रूस, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और वियतनाम सहित 9 देशों से आने वाले प्रतिनिधि 1 मई को भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ भाजपा की चुनाव अभियान रणनीतियों को समझने के लिए नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम रोशन सिंह सोढ़ी 4 दिन से है लापता
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह पिछले 4 दिनों से लापता है। एक्टर शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करते थे। एक्टर के मिसिंग की खबर से फैंस चिंता में है। एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यहां पढ़ें पूरी खबरमहापौर चुनाव स्थगित किये जाने पर आप, भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक में भारी हंगामे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को महापौर चुनाव स्थगित करने को लेकर एक-दूसरे पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए चुनाव बृहस्पतिवार देर रात स्थगित कर दिया गया। महापौर चुनाव का तीसरा कार्यकाल दलित उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। एमसीडी के महापौर चुनाव को स्थगित करने को लेकर शुक्रवार को सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होने से पहले आप और भाजपा दोनों के पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए।
कांग्रेस कह रही है कि वह अल्पसंख्यकों के लिए एक अलग कानून बनाएगी - शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी कह रही है कि वह अल्पसंख्यकों के लिए एक अलग कानून बनाएगी। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया, उन्हें देश पर शासन करने का अधिकार नहीं है। बेमेतरा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां सात मई को मतदान होगा।
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान
कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक अंतर्गत बंजारुमले गांव में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस गांव में कुल 111 मतदाता हैं और उनमें से प्रत्येक शाम छह बजे मतदान समाप्त होने से दो घंटे पहले ही वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंच गया। इस गांव में वनवासी, आदिवासी किसान और लघु वन अपशिष्ट संग्रहकर्ता रहते हैं। बिजली या परिवहन कनेक्टिविटी न होने के बावजूद लोग पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बारहमासी जल स्रोतों के पानी का उपयोग करके जंगल में रहते हैं।
ओडिशा की चार लोकसभा सीट के लिए 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव हो रहे हैं और चौथे चरण में 13 मई को राज्य की चार संसदीय सीट और 28 विधानसभा सीट के लिए होने वाले मतदान के लिए क्रमश: 29 और 266 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। राज्य में पहले दौर में कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और ब्रह्मपुर लोकसभा क्षेत्रों और इन संसदीय सीटों के तहत आने वाली 28 विधानसभा सीट पर मतदान होगा।
संदेशखली में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
आज सुबह से ही सीबीआई पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर कई छापेमारी कर रही है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने हथियार भी बरामद किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की एक बम निरोधक टीम संदेशखाली के अगरहाटी गांव पहुंची।
यहां पढ़ें पूरी खबरबीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
चीन के बीजिंग में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात। इस दौरान ब्लिंकन ने कहा कि वर्तमान विश्व कई जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसे अमेरिका और चीन के सहयोग की जरूरत है।
यहां पढ़ें पूरी खबरदूसरे फेज का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें अन्य राज्यों के हाल
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबरभ्रष्टाचार की जांच के बीच वियतनाम की संसद के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
वियतनाम की संसद के अध्यक्ष वुओंग दिन्ह ह्यू ने इस्तीफा दे दिया है। वियतनाम के सरकारी मीडिया ‘वीएन एक्सप्रेस’ की खबर में यह जानकारी दी गई है। ह्यू ने भ्रष्टाचार की जांच के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। खबर के अनुसार, ह्यू ने अपने सहायक फाम थाई हा को व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दिया है।
गुजरात में एटीएस ने देसी हथियार के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया
गुजरात आतंक-रोधी दस्ते (एटीएस) ने मध्य प्रदेश के एक हथियार तस्कर व पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 25 देसी पिस्तौल एवं 90 कारतूस बरामद किये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को होने वाले मतदान से कुछ सप्ताह पहले यह कार्रवाई की गयी। एटीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शिवम उर्फ शिवा दामोर (26) ने कथित रूप से अवैथ हथियार खरीदे और उन्हें कमीशन पर गुजरात में अपने संपर्क के लोगों को बेचा।
अमित शाह ने राहुल, कांग्रेस पर बोला हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी तुष्टीकरण को आगे बढ़ाने के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ को बहाल करना चाहते है।
यहां पढ़ें पूरी खबरदेश में यूसीसी लागू करना भाजपा का वादा और मोदी की गारंटी : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में व्यक्तिगत धार्मिक कानूनों को बरकरार रखने का वादा किया गया जबकि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का भाजपा का वादा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए, मुसलमानों का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है, लेकिन भाजपा के लिए, गरीबों, दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों और आदिवासियों का पहला अधिकार है। सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
राहुल गांधी ने किया मोदी पर पलटवार
राहुल गांधी ने कहा, मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है।
यहां पढ़ें पूरी खबरएम्बुलेंस से वोट देने पहुंची हार्ट सर्जरी की मरीज
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाता अपने काम को किनारे रखकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मतदाताओं में मरीज, महिलाएं और बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही थी। नोएडा के मेरीगोल्ड स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर महिला निर्मला यादव एम्बुलेंस से पहुंची। महिला की कुछ दिन पहले ही ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। 75 साल की महिला का कहना है कि मैं सुबह से बहुत परेशान थी कि वोट कैसे डालूंगी। जिसके बाद एक निजी संस्था की एम्बुलेंस में बैठकर मैं वोट डालने आई हूं। वोट डालने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
पाकिस्तानी महिला के अंदर धड़कता है भारतीय दिल
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर में एक पाकिस्तानी लड़की का सफल हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ है। डॉक्टरों ने लड़की को भारतीय नागरिक का दिल लगाया।
यहां पढ़ें पूरी खबरभाजपा के 400 पार के दावे पर राबड़ी देवी का पलटवार
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को भाजपा के 400 पार के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता को फैसला लेना है, किसी के कहने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता सब देख रही है। राबड़ी देवी शुक्रवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर सत्य नारायण भगवान के कथा आयोजन में पहुंची।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आई PM मोदी की प्रतिक्रिया
PM मोदी शुक्रवार को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने EVM को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसके साथ ही राजद और इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बैलेट पेपर लूटने के सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबरबाहरी बताए जाने पर रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर साधा निशाना
सारण लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी द्वारा उन्हें बाहरी बताए पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर मैं बाहरी हूं, तो आप बनारस से चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री मोदी को क्या कहेंगे और अमेठी से ताल ठोकने वाली स्मृति ईरानी के बारे में आप क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी के लोग मुझे बाहरी कहते हैं, तो मुंगेर में जीजाजी को आप क्या कहेंगे। रोहिणी आचार्य इन दिनों सारण लोकसभा सीट पर जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। वो जनता से बेशुमार वादे कर रही हैं।