LIVE

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 25 मार्च 2024: महाकाल के गर्भगृह में लगी भीषण आग; असम में कांग्रेस को एक और झटका

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 25 मार्च 2024
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 25 मार्च 2024: महाकाल के गर्भगृह में लगी भीषण आग; असम में कांग्रेस को एक और झटका

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 मार्च 2024 और बड़ी खबरें LIVE: आज देशभर में होली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कल रात होलिका दहन के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में रंग खेलने की परंपरा शुरू हो गई। आज साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। वहीं, होली के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, मौसम विभाग का कहना है कि दिनभर हल्के बादल छाए रहेंंगे। वहीं देर रात जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए, जिसमें वामदलों ने चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया। उधर, रात में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की 5वीं सूची भी जारी कर दी। इसमें वीके सिंह, वरुण गांधी जैसे कई दिग्गजों का टिकट काटा गया है। आगे पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...

MAR 25, 2024 22:47 IST

मुख्यमंत्री सैनी के बाद खट्टर ने की अनिल विज से मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मिलने के तीन दिन बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी यहां उनसे मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं।चंडीगढ़ से करनाल जा रहे खट्टर विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर रुके। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले शुक्रवार को, सैनी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विज से मुलाकात की थी, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह इस बात से नाराज हैं कि पार्टी ने खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला करते समय उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया था।
MAR 25, 2024 22:46 IST

ठाणे: नौ साल के लड़के की हत्या के मामले में दर्जी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 लाख रुपये की फिरौती के लिए नौ वर्षीय एक लड़के का कथित तौर पर अपहरण करने और बाद में उसकी हत्या करने के मामले में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी फिरौती के पैसे से घर बनाना चाहता था।
MAR 25, 2024 22:46 IST

गांधीनगर और भरूच लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

आईएमआईएम ने सोमवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी। गांधीनगर सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष और पूर्व विधायक साबिर काबलीवाला ने कहा "हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने भरूच और गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। भरूच और गांधीनगर दोनों क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है।"
MAR 25, 2024 22:46 IST

रियो ने पूर्वोत्तर के लोगों से राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोमवार को पूर्वोत्तर के लोगों से लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों को वोट देने का आह्वान किया। चुमौकेदिमा में नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार सी. मरी के चुनाव अभियान की शुरुआत के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रियो ने यह बात कही।
MAR 25, 2024 22:45 IST

राजस्थान : 2.35 करोड़ रुपये की करीब 40 किलोग्राम अफीम जब्त

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40.30 किलोग्राम अफीम जब्त की है। मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत 2.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।
MAR 25, 2024 22:45 IST

सिक्किम : एसडीएफ ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग आगामी विधानसभा चुनाव में नामची जिले की पोकलोक-कामरांग सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया बारफुंग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की।
MAR 25, 2024 19:30 IST

जावेद-शबाना की होली पार्टी में सितारों का जमावड़ा

गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने पिछले साल अपने जुहू स्थित घर, जानकी कुटीर में जो होली पार्टी आयोजित की थी, उसमें अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक भी शामिल हुए थे। अपनी मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सतीश कौशिक ने जावेद-शबाना की होली पार्टी की ही एक तस्वीर शेयर की थी।
MAR 25, 2024 17:36 IST

महाकाल मंदिर में आग लगने से 14 पुजारी झुलसे

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लगने से सेवकों समेत 14 पुजारी झुलस गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आग सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर मंदिर के गर्भगृह में लगी। उन्होंने कहा, "चौदह पुजारी झुलस गए। कुछ का इलाज यहां जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि आठ ने इंदौर में इलाज की मांग की है। मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसका संचालन जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना और अपर कलेक्टर अनुकूल जैन करेंगे और तीन दिन में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।’’ उन्होंने कहा, "आग उस समय लगी जब 'गुलाल' पूजा की थाली पर गिर गया, जिसमें जलता हुआ 'कपूर' था। बाद में यह फर्श पर फैल गया और आग में बदल गया।"
MAR 25, 2024 16:31 IST

बीआरएस ने श्रीनिवास यादव को हैदराबाद से उम्मीदवार बनाया

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने सोमवार को गद्दाम श्रीनिवास यादव को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की सभी 17 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीआरएस सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने पिछड़े समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देते हुए उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखा है।
MAR 25, 2024 15:16 IST

योगी सरकार के कार्यकाल के सात साल पूरे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सात वर्ष का कार्यकाल सोमवार को पूरा कर लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की जनता का आभार जताया।
MAR 25, 2024 13:46 IST

तापसी पन्नू ने रचाई शादी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग उदयपुर में शादी कर ली है। उनकी शादी की खबर फैंस को भी नहीं लगी।
MAR 25, 2024 13:45 IST

दिल्ली: होली खेलने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए 7 लोग

दिल्ली में होली खेलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां होली के खेलने के दौरान 7 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घायलों में तीन बच्चे, एक महिला और 3 आदमी शामिल हैं। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
MAR 25, 2024 13:00 IST

श्रीलंका के प्रधानमंत्री गुणवर्धने चीन की छह दिवसीय यात्रा पर पहुंचे

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने अपनी छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को चीन पहुंचे, इस दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा प्रधानमंत्री ली कियांग के साथ बातचीत करेंगे।
MAR 25, 2024 12:21 IST

मॉस्को आतंकी हमला: तीन आरोपियों ने कबूल किया अपराध

रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकी हमले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। अब इन आंतकियों में से तीन ने अदालत के सामने अपना अपराध कबूल लिया है। बता दें, इस हमले में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 100 से ज्यादा लो घायल हुए थे। आतंकियों ने कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी के साथ आग लगा दी थी।
MAR 25, 2024 11:38 IST

असम: कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

असम कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया।
MAR 25, 2024 10:46 IST

महाकाल मंदिर आग: घायलों से मिलने रवाना हुए सीएम मोहन यादव

MAR 25, 2024 10:01 IST

अरविंद केजरीवाल के आदेश की जांच करेगी ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अरविंद केजरीवाल के इस सरकारी आदेश की जांच करेगा। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके इस आदेश पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसा निर्देश जारी करना पीएमएलए कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के दायरे में है?
MAR 25, 2024 09:25 IST

होली के मौके पर पुलिस सतर्क

MAR 25, 2024 08:53 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने दींं होली की शुभकामनाएं

सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।
MAR 25, 2024 08:05 IST

दिल्ली: अलीपुर में फैक्टरी में लगी भीषण आग

दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अधिकारियों का कहना है कि दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर है, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।