LIVE

25 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ​ISS के लिए रवाना हुआ Axiom-4 mission, अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते होगी सीधी वार्ता

Shashank Shekhar MishraUpdated Jun 25, 2025, 23:43 IST

25 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बार-बार अपनी लॉन्चिंग टालने वाला एक्सिओम-4 मिशन आखिरकार बुधवार को अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गया। नासा, स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस का यह संयुक्त अभियान फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से दिन के 12 बजकर एक मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुआ। यह मिशन भारत के लिए भी बहुत खास है क्योंकि आईएसएस जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं जो कि स्पेसक्रॉफ्ट के पायलट की भूमिका में हैं। उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में भी बहुत काम आएगा। शुभांशु भारतीय वायु सेना (IAF) में ग्रुप कैप्टन हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष उड़ान, एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) (Axiom Mission 4) बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगी। नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से एक्सिओम स्पेस ने इस मिशन को तैयार किया है। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर शामिल हैं और यह कमर्शियल और वैश्विक अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन में एक बड़ा कदम है।

25 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ​ISS के लिए रवाना हुआ Axiom-4 mission, अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते होगी सीधी वार्ता
25 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ​ISS के लिए रवाना हुआ Axiom-4 mission, अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते होगी सीधी वार्ता

25 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बार-बार अपनी लॉन्चिंग टालने वाला एक्सिओम-4 मिशन आखिरकार बुधवार को अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गया। नासा, स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस का यह संयुक्त अभियान फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से दिन के 12 बजकर एक मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुआ। यह मिशन भारत के लिए भी बहुत खास है क्योंकि आईएसएस जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं जो कि स्पेसक्रॉफ्ट के पायलट की भूमिका में हैं। उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में भी बहुत काम आएगा। शुभांशु भारतीय वायु सेना (IAF) में ग्रुप कैप्टन हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष उड़ान, एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) (Axiom Mission 4) बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगी। नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से एक्सिओम स्पेस ने इस मिशन को तैयार किया है। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर शामिल हैं और यह कमर्शियल और वैश्विक अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन में एक बड़ा कदम है।

JUN 25, 2025 23:43 IST

अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते होगी सीधी वार्ता

US Iran Tension: ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करने वाला अमेरिका अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी।
JUN 25, 2025 14:48 IST

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भरी सफल उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन के सफलतापूर्वक उड़ान भरने पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस मिशन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। उनके अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के साथी अंतरिक्ष यात्री साबित करते हैं कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वह अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर चले हैं।
JUN 25, 2025 14:09 IST

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का मुद्दा फिर गरमाया

मुंबई में मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर को हटाने की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी भड़क गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी नियम और कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी बात उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सामने रखी है। यहां पढें पूरी खबर
JUN 25, 2025 13:08 IST

न्यायालय ने नीतीश कटारा हत्याकांड में सुखदेव यादव को तीन महीने का फरलो दिया

उच्चतम न्यायालय ने 2002 के नीतीश कटारा हत्या मामले में सुखदेव यादव उर्फ पहलवान को बुधवार को तीन महीने का फरलो दिया। न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने कहा कि यादव ने बिना किसी छूट के 20 साल तक लगातार जेल की सजा काटी है। शीर्ष न्यायालय ने निर्देश दिया कि यादव को सात दिन के भीतर निचली अदालत में पेश किया जाए और उसे फरलो दिए जाने से पहले निचली अदालत उस पर उचित शर्तें लगाए। फरलो का मतलब जेल से अस्थायी रिहाई है, न कि पूरी सजा का निलंबन या छूट। यह आमतौर पर जेल में लंबे समय से बंद कैदियों को दी जाती है, जिन्होंने अपनी सजा का एक हिस्सा पूरा कर लिया हो। यादव की याचिका में दिल्ली उच्च न्यायालय के नवंबर 2024 के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें तीन सप्ताह के लिए फरलो पर रिहा करने की उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
JUN 25, 2025 13:07 IST

ईरान ने इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में तीन और कैदियों को फांसी दी

ईरान ने इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में बुधवार को तीन और कैदियों को फांसी दे दी। ईरान की सरकारी ‘इरना’ समाचार एजेंसी ने इस बारे में खबर दी। कैदियों को ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत की उर्मिया जेल में फांसी दी गई। पश्चिम अजरबैजान देश का सबसे उत्तर पश्चिमी प्रांत है। ‘इरना’ ने खबर में ईरान की न्यायपालिका का हवाला देते हुए कहा कि इन व्यक्तियों पर देश में हथियार लाने का आरोप था। ईरान ने इजराइल के साथ अपने युद्ध के दौरान कई लोगों को फांसी की सजा दी है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद कई और लोगों को फांसी पर लटकाया जा सकता है।
JUN 25, 2025 12:12 IST

​ISS के लिए रवाना हुआ Axiom-4 mission

बार-बार अपनी लॉन्चिंग टालने वाला एक्सिओम-4 मिशन आखिरकार बुधवार को अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गया। नासा, स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस का यह संयुक्त अभियान फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से दिन के 12 बजकर एक मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुआ। यह मिशन भारत के लिए भी बहुत खास है क्योंकि आईएसएस जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं जो कि स्पेसक्रॉफ्ट के पायलट की भूमिका में हैं। उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में भी बहुत काम आएगा। शुभांशु भारतीय वायु सेना (IAF) में ग्रुप कैप्टन हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 25, 2025 12:01 IST

असम में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

असम में गोलाघाट जिले के बोकाखाट में मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें असम पुलिस के तीन कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को सापगुरी इलाके में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड फेंका गया और घायलों को बोकाखाट में स्वाहिद कमला मिरी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
JUN 25, 2025 10:41 IST

ईडी ने साइबर धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात, महाराष्ट्र में छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने साइबर अपराध से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक के धन धोशन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन साइबर अपराधियों पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराध करने और विदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्थानांतरित करने का आरोप है। संघीय जांच एजेंसी के सूरत उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गुजरात के सूरत और अहमदाबाद तथा मुंबई में यह छापेमारी की।
JUN 25, 2025 10:16 IST

एक्सिओम-4 मिशन के लिए मौसम 90 प्रतिशत अनुकूल: स्पेसएक्स

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण कई बार टलने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्री बुधवार को प्रक्षेपण के लिए तैयार हैं। स्पेसएक्स ने घोषणा की है कि उड़ान के लिए मौसम 90 प्रतिशत अनुकूल है। अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स इस अंतरिक्ष मिशन के लिए परिवहन सेवा प्रदान कर रही है। स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बुधवार को अंतरिक्ष स्टेशन जाने के लिए एक्सिओम स्पेस के एएक्स-4 मिशन के प्रक्षेपण के लिहाज से सभी प्रणालियां दुरुस्त दिख रही हैं और उड़ान के लिए मौसम 90 प्रतिशत अनुकूल है।
JUN 25, 2025 08:35 IST

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने से 3 लोगों की मौत

JUN 25, 2025 07:55 IST

आज लॉन्च होगा Axiom-4 मिशन, शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश की नजरें

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष उड़ान, एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) (Axiom Mission 4) बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगी। नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से एक्सिओम स्पेस ने इस मिशन को तैयार किया है। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर शामिल हैं और यह कमर्शियल और वैश्विक अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन में एक बड़ा कदम है। भारत के लिहाज से खास बात ये है कि इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी रवाना हो रहे हैं। किसी भी भारतीय एस्ट्रोनॉट की आईएसएस के लिए ये पहली उड़ान होगी। इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 25, 2025 07:54 IST

पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दूसरे दिन भी रेल सेवाएं बाधित रहीं

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के लामडिंग-बदरपुर रेल खंड के अवरुद्ध होने से त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिणी असम के लिए रेल सेवाएं मंगलवार को दूसरे दिन भी निलंबित रहीं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य ‘‘सही ढंग से नहीं किए जाने के कारण गाद और पत्थर पटरियों पर आ गए थे। एनएफआर की एक विज्ञप्ति में कहा कि कई ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं, जबकि रेलवे की टीमें सेवाएं बहाल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।
JUN 25, 2025 06:41 IST

कर्नाटक: झूठी खबर फैलाने के आरोप में समाचार पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज

बंटवाल ग्रामीण पुलिस ने एक समाचार पोर्टल के खिलाफ समाज में भय और अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पोर्टल नेबंटवाल ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज अपराध के संबंध में ‘‘तटीय क्षेत्र में तलवार से हमला जारी, सजीप में काम से घर लौट रहे दो निर्दोष मुस्लिमों पर हमला’’ शीर्षक से खबर प्रसारित की थी जो पूरी तरह से झूठी थी और इसका उद्देश्य आम लोगों में डर व दहशत पैदा करना था। उसने बताया कि इस संबंध में समाचार पोर्टल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 240 (अपराध के संबंध में झूठी सूचना देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
JUN 25, 2025 06:40 IST

ओडिशा के मयूरभंज में दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, चार लोग घायल

ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बारीपदा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर राउत ने बताया कि यह झड़प मंगलवार दोपहर को कालिकापुर इलाके में एक पुरानी रंजिश को लेकर हुई। मृतक की पहचान राजू घाडेई (38) के रूप में हुई है। उसकी मां साबित्री और तीन अन्य लोग घायल हो गए। साबित्री और गंभीर रूप से दो घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य घायल महिला को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
JUN 25, 2025 06:40 IST

ईरान और इजराइल से करीब 3100 भारतीयों को निकाला गया: विदेश मंत्रालय

भारत ने ईरान और इजराइल से मंगलवार को अपने 1,100 से अधिक नागरिकों को निकाला। इन दोनों देशों से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किये गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक 3,170 लोगों को सुरक्षित वापस लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के भारी-भरकम सी-17 विमान का उपयोग करते हुए 400 से अधिक लोगों को इजराइल से वापस लाया, जिन्हें पहले इजराइल से भूमि मार्ग से जॉर्डन और मिस्र ले जाया गया था। इसके अलावा, 161 भारतीयों को सड़क मार्ग से इजराइल से जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचाने के बाद विशेष विमान से स्वदेश लाया गया। विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दो विशेष उड़ानों के जरिये कुल 573 भारतीयों, तीन श्रीलंकाई और दो नेपाली नागरिकों को ईरान से निकाला गया।
JUN 25, 2025 06:39 IST

अमेरिकी हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नहीं हुआ बर्बाद

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिकी हमले में ईरान का परमाणु कार्यक्रम बर्बाद नहीं हुआ है बल्कि कुछ ही महीने पीछे धकेला गया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म कर दिया गया है। रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा सोमवार को जारी की गई खुफिया रिपोर्ट ईरान की परमाणु सुविधाओं की स्थिति के बारे में ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयानों का खंडन करती है। इस मामले को सार्वजनिक रूप से नहीं बताने और अपना नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने यह बात कही।
JUN 25, 2025 06:39 IST

आपातकाल की 50वीं बरसी आज