LIVEताजा खबर, 25 जुलाई 2025 : गतिरोध हुआ खत्म,सोमवार से चलेगी संसद, सर्वदलीय बैठक के बाद बनी सहमति, मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 21 तोपों की सलामी देकर बढ़ाया भारत का मान
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

ताजा खबर, 25 जुलाई 2025 : गतिरोध हुआ खत्म,सोमवार से चलेगी संसद, सर्वदलीय बैठक के बाद बनी सहमति, मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत, 21 तोपों की सलामी देकर बढ़ाया भारत का मान
Taza Khabar (ताजा खबर) Breaking News : ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां वे द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मालदीव की राजधानी माले पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच इस यात्रा के दौरान व्यापक वार्ता होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यहां आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत ढह जाने से चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ायी कर रहे थे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Kargil War News:'कारगिल युद्ध' के सही इतिहास सामने लाने की मांग को लेकर 'वॉर वेटरन' ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर सुरिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ता 1971 के युद्ध में फ्रंटलाइन ऑफिसर रह चुके हैं, 1998-99 में युद्ध के दौरान कारगिल ब्रिगेड की कमान संभाली थी और दो बार युद्ध में घायल हुए। उन्हें सेना मेडल (गैलेंट्री), विशिष्ट सेवा मेडल और आर्मी चीफ कमेंडेशन से सम्मानित किया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Tejasvi Yadav News: बिहार के डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर हमले के दावे पर किया पलटवार
बिहार के उप मुख्यमंत्री (Bihar Deputy CM) विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता राबड़ी देवी के तेजस्वी यादव पर हमले के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, आशंकाओं को खारिज किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार होने के नाते यादव को व्यापक सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद, पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, PM Modi News: मालदीव में PM मोदी का जोरदार स्वागत
पीएम मोदी दो दिन की अपनी यात्रा पर मालदीव पहुंचे हैं। वह द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ब्रिटेन से माले पहुंचे। पीएम का विमान जब माले एयरपोर्ट पहुंचा तो उनका स्वागत और अगवानी खुद राष्ट्रपति मोइज्जू ने की। इस दौरान मोइज्जू के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत में बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Sunjay Kapur Death News: संजय कपूर की मां ने बेटे की मौत पर जताया संदेह
एक नए घटनाक्रम में, दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की माँ ने उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं, इसे 'संदिग्ध' बताया है और दावा किया है कि इसमें 'जो दिख रहा है उससे कहीं ज़्यादा' है। सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर का जून में निधन हो गया था, लेकिन अब उनकी माँ ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्हें 'अपने बेटे की मौत के बारे में कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है'
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले चरण में बृहस्पतिवार को राज्य के 12 जिलों के 49 विकास खंडों में ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल मिलाकर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि इन मतदाताओं में 63 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उसने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के मतदान में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के 6000 से अधिक पदों के लिए कुल 17829 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Iran News: यूरोपीय देशों और ईरान की इस्तांबुल में बैठक
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए ईरान और यूरोपीय देशों के राजनयिक शुक्रवार को इस्तांबुल में बैठक करने वाले हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के प्रतिनिधि ईरान के वाणिज्य दूतावास में यह बैठक करेंगे। ईरान और इजराइल के बीच जून में 12 दिन तक चले युद्ध के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है। इस युद्ध के दौरान अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु केंद्रों को निशाना बनाते हुए हमले किए थे। इस बैठक में ईरान पर उन प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की संभावना है, जिन्हें 2015 में तब हटाया गया था जब ईरान ने यह स्वीकार किया था कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध और निगरानी रखी जा सकती है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, OTT App Ban News: अल्ट, उल्लू समेत 20 से अधिक ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया
सरकार ने विभिन्न कानूनों, खासकर महिलाओं के अश्लील" चित्रण पर रोक से जुड़े कानून के उल्लंघन के कारण उल्लू, अल्ट और देसीफ्लिक्स समेत 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इस प्रतिबंध का उद्देश्य विशेष रूप से नाबालिगों के लिए अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता को रोकना तथा यह सुनिश्चित करना है कि डिजिटल सामग्री शालीनता व कानून की सीमाओं के अंदर रहे। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करने वाले ऐप में अल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआईपी, फूगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Crime News: मेघालय में दो कोयला डिपो से करीब 4,000 मीट्रिक टन कोयला गायब
मेघालय के दो कोयला डिपो राजाजू गांव और डिएंगगन गांव से अवैध रूप से खनन किया गया लगभग 4,000 मीट्रिक टन (एमटी) कोयला गायब हो गया, जबकि आधिकारिक सर्वेक्षणों के माध्यम से पहले ही इस कोयला भंडार को दर्ज किया जा चुका था। मेघालय उच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार और उसकी एजेंसियों से जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति एचएस थांगख्यू की अध्यक्षता वाली उच्च न्यायालय की पीठ ने बृस्पतिवार को मामले की सुनवाई की। पीठ ने मामले में तीखी टिप्पणी करते हुए अधिकारियों से कोयले के गायब होने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों या अधिकारियों की पहचान करने को कहा है। कोयला भंडार का पहले ही पता लगा लिया गया और इसे कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया था।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Assam News: असम: भाजपा ने पार्टी के आठ मोर्चों के प्रमुखों की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को महिला और युवा सहित अपनी आठ इकाइयों के नये अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। यह नियुक्तियां लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया के जनवरी में राज्य अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद की गई हैं। सैकिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की स्वीकृति से भाजपा की असम इकाई ने आठ मोर्चों के नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सभी को नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई।”
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Monsoon Session News: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर पांच मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक अब सोमवार को सुबह 11 बजे होगी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, तो पीठासीन अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने प्रश्नकाल के तहत भाजपा सांसद के. लक्ष्मण से प्रश्न पूछने को कहा।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Thailand News: थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया
थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी करते हुए उनसे थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी हिंसा के बीच सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की अपील की है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गए हैं। सरकारी ‘थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ ने यह जानकारी दी।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा ढहने से छह छात्रों की मौत
राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढहने से छह बच्चों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे। पुलिस को सुबह करीब 7:45 बजे सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि बच्चों को शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया। मनोहरथाना थाने के प्रभारी नंद किशोर ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान कुंदर, कान्हा, रैदास, अनुराधा और बादल भील के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय इमारत में लगभग 35 छात्र मौजूद थे। इससे पहले, डांगीपुरा के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा था कि छठी और सातवीं कक्षा की छत ढहने से इमारत का हिस्सा ढह गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Crime News: ओडिशा के जगतसिंहपुर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पीड़िता के पिता द्वारा कुजंग थाने में दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी भाग्यधर दास (60) और पंचानन दास (58) पिछले एक वर्ष से नाबालिग का कथित तौर पर बलात्कार कर रहे थे और अब वह सात माह की गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक मठ (आश्रम) में कार्यरत थे, जहां पीड़िता अक्सर जाया करती थी। पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने यह मामला स्थानीय पंचायत के एक पदाधिकारी को बताया तो उसने घटना को दबाने के लिए उन्हें पैसे की पेशकश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE: भारत ने सीओपी-33 के लिए समिति गठित की
पर्यावरण मंत्रालय ने 2028 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के लिए पेशेवर और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के के सिलसिले में समर्पित सीओपी-33 प्रकोष्ठ बनाया है। भारत ने 2028 के जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी का प्रस्ताव पेश किया है। पंद्रह जुलाई को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सीओपी-33 प्रकोष्ठ मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन प्रभाग के अंतर्गत कार्य करेगा। इस प्रकोष्ठ का नेतृत्व संयुक्त सचिव (जलवायु परिवर्तन) करेंगे और सलाहकारों एवं सहायक कर्मचारियों समेत विभिन्न स्तरों के अधिकारी इसमें शामिल होंगे।
दुबई में सीओपी-28 में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीओपी-33 के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Love Jihad News: ‘लव जिहाद के वित्तपोषण' के मामले में फरार कांग्रेस पार्षद पर इनाम की रकम दोगुनी
इंदौर में पुलिस ने ‘लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में महीने भर से फरार कांग्रेस के एक पार्षद की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की रकम 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि 'लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में स्थानीय कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की गिरफ्तारी पर पुलिस के एक उपायुक्त ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया, "इनाम की इस रकम को पुलिस के एक अतिरिक्त आयुक्त ने बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है।"
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Mumbai Rain News: मुंबई में भारी बारिश की संभावना, पुलिस ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिन में बाद में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले 24 घंटे के दौरान महानगर में ‘‘भारी से बहुत भारी’’ बारिश होने की संभावना जताई है जिसके चलते पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, DRDO News: डीआरडीओ ने ड्रोन से दागे जाने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ड्रोन से दागी जाने वाली एक मिसाइल का आंध्र प्रदेश में एक परीक्षण स्थल पर सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह परीक्षण कुरनूल में किया गया। सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती देते हुए, डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (एनओएआर) में मानवरहित यान से दागे जाने वाली सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 का सफल परीक्षण किया।’’
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Delhi Weather News: महाराष्ट्र: जलगांव में 39 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स जब्त
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ड्रग्स की खेप पकड़ी गई। स्थानीय विधायक मंगेश चव्हाण ने इसमें एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। मंगेश चव्हाण ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी और गहन जांच की मांग की। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स की खेप पकड़ी है। जलगांव जिले के चालीसगांव में एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE,UP Crime News: फौजी की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार
सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था। क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) नितेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में सेना का जवान अमित सागर, ममता के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था। उन्होंने बताया कि गत 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today, LIVE, Delhi Weather News: दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाये रहे और मौसम उमस भरा रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।