LIVEदुनिया में धूमधाम से मना क्रिसमस: बोले PM मोदी, ईसाई समुदाय गरीबों-वंचितों तक भी पहुंच रहा विकास का लाभ

दुनिया में धूमधाम से मना क्रिसमस: बोले PM मोदी, ईसाई समुदाय गरीबों-वंचितों तक भी पहुंच रहा विकास का लाभ
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 25 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार (25 दिसंबर, 2023) को क्रिसमस के मौके पर अपने आधिकारिक आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों से संवाद किया और कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता ना रहे। उन्होंने कहा, ‘‘ईसाई समुदाय के लोगों तक, विशेषकर गरीबों और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने मत्स्य पालन मंत्रालय बनाए जाने के अपने कदम को याद करते हुए कहा कि ईसाई समुदाय ने इसकी सार्वजनिक रूप से सराहना की थी और उनका सम्मान भी किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘क्रिसमस के इस अवसर पर मैं देश के क्रिश्चियन समुदाय के लिए एक बात जरूर कहूंगा। देश के लिए आपके योगदान को भारत गर्व से स्वीकार करता है। ईसाई समुदाय ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा में ईसाई समुदाय के कई विचारक भी शामिल थे जिनमें एक थे स्टीफंस कॉलेज सुशील कुमार रुद्र, जिनके बारे में स्वयं महात्मा गांधी ने बताया था कि असहयोग आंदोलन की प्रेरणा उन्हीं की छत्रछाया में प्राप्त हुई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ईसाई समुदाय ने समाज को दिशा देने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज सेवा में यह समुदाय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। गरीब और वंचितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज भी पूरे भारत में ईसाई समुदाय के संस्थान बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने इस संवाद के दौरान ईसाइयों के साथ अपने पुराने और गर्मजोशी भरे संबंधों को याद किया और कहा कि वे गरीबों और वंचितों की सेवा में हमेशा आगे रहे हैं।
नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए दिन की बड़ी और अहम खबरों से जुड़े अपडेट्सः
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद पहली बार नीतीश बोले
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि पिछले हफ्ते दिल्ली में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने का सुझाव और उन्हें गठबंधन का संयोजक नहीं बनाए जाने के कारण उन्हें ‘‘मायूसी’’ हुई और वे इसको लेकर उन्हें ‘‘नाराजगी‘‘ है। भाजपा के विरोध में विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल करने वाले जदयू नेता ने सोमवार को कहा, ‘‘मुझे कोई मायूसी नहीं हुई, कोई नाराज़गी नहीं हुई।’’
पाकिस्तान आम चुनाव : हाफिज सईद की पार्टी पीएमएमएल ने उतारे उम्मीदवार
मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक नए राजनीतिक संगठन ने पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए अधिकांश राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक सईद प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) से जुड़े आतंकी वित्तपोषण मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से कुछ अन्य नेताओं के साथ 2019 से ही जेल में है। सईद ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) नाम से एक अलग राजनीतिक दल बनाया है। पीएमएमएल का चुनाव चिन्ह 'कुर्सी' है।
PAK में भी मना मैरी क्रिसमसः प्रभु यीशू को औरतों ने किया याद
हिमाचलः क्रिसमस पर लाहौल-स्पीति में यूं लगी टूरिस्टों की भीड़, देखिए वीडियो
नेपाल में भी क्रिसमस का मना जश्न, गिरजाघरों में बंपर भीड़
Amrit Bharat Train में हैं ये 10 खासियतें
पुश पुल टेक्नोलॉजी के तहत बनने वाली नई अमृत भारत ट्रेनें बेहद खास होंगी। ये ढेर सारी सुविधाओं और सहूलियतों से लैस होंगी, जो कि यात्रियों को नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देंगी। सोमवार (25 दिसंबर, 2023) को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की कुछ खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुश-पुल रेक के निरीक्षण...
पढ़ें, पूरी खबर।इंडिया में क्रिसमस की धूम, यूं प्रार्थनाओं में डूबे लोग
आ रही "अमृत भारत ट्रेन", रेल मंत्री ने बताया क्या होगा खास
MP में कैबिनेट विस्तार, देखें- कौन कौन बना मंत्री
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार (25 दिसंबर, 2023) को हुआ। सूबे की राजधानी भोपाल के राज भवन में दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 18 कैबिनेट और...
पढ़ें, पूरी खबर।गत सरकार की कोई योजना बंद नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछली सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जायेगी। शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हमारे काम, हमारी योजनाएं… बंद कर दी जाएंगी। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि कोई भी योजना हम बंद नहीं करेंगे। शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 'सुशासन दिवस' के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।
दिल्ली : क्रिसमस उत्सव के चलते यातायात प्रभावित होने की संभावना
क्रिसमस उत्सव के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के गिरजाघरों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जिनमें गोल डाकखाने के पास सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, सेंट थॉमस चर्च (मंदिर मार्ग), फ्री चर्च (संसद मार्ग), कैथेड्रल चर्च (राष्ट्रपति भवन के सामने), सेंट मार्टिन चर्च (दिल्ली छावनी), सेंट थॉमस चर्च (आर के पुरम) और सेंट मैरी कन्नाया चर्च (वसंत कुंज) शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि गोल डाकखाने के पास और अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, संसद मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और अन्य हिस्सों पर भारी यातायात की संभावना है।
दिल्ली: कोविड के नए सब-वेरिएंट पर नजर, अस्पतालों का निरीक्षण तेज
देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच 2023 के अंत में जेएन.1 सब-वेरिएंट ने चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इस पर नजर रखने के साथ ही जांच बढ़ाने की योजना बनाई है। त्योहारी सीजन के बीच कोविड मामलों में बढ़ोतरी के साथ नया खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में दिल्ली में डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने और स्वस्थ आहार लेने की सलाह दी है।
न्यूजक्लिक मामला: एचआर प्रमुख ने सरकारी गवाह बनने का अनुरोध किया
न्यूजक्लिक मामला: न्यूज पोर्टल के मानव संसाधन प्रमुख अमित चक्रवर्ती ने सरकारी गवाह बनने का अनुरोध करते हुए दिल्ली की अदालत का रुख किया।
हुकुमचंद कपड़ा मिल के मजदूरों का बकाया भुगतान हुआ
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर में 32 साल पहले बंद हुकुमचंद कपड़ा मिल के करीब 5,000 मजदूरों के 224 करोड़ रुपये के बकाया का बटन दबाकर सांकेतिक भुगतान किया ।
नया मंत्रिमंडल मध्य प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा : मुख्यमंत्री यादव
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में राज्य की बेहतरी के लिए काम करेगा। यादव ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि नए कैबिनेट मंत्रियों को सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।
क्रिसमस की छुट्टियों के लिए हिमाचल प्रदेश में हजारों की भीड़ उमड़ी
क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर लंबे सप्ताहांत के दौरान हिमाचल प्रदेश में हजारों पर्यटक उमड़े और कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति के साथ रोहतांग में अटल सुरंग सबसे अधिक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में शामिल हो गई। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 12,000 से अधिक वाहनों में अनुमानित 65,000 लोगों ने सुरंग को पार किया। 9.2 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग 10,000 फुट से ऊंची, दुनिया की सबसे ऊंची सिंगल-ट्यूब सुरंग है। शनिवार को रोहतांग में भारी बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों ने यहां का रुख किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, लाखों की तादाद में इतनी बड़ी संख्या में आए पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं। मॉनसून के मौसम में प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। पवार ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, मेरे एक कैबिनेट सहयोगी - धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन राज्य में सावधानी बरत रहा है और इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुंडे के कार्यालय ने भी मंत्री के संक्रमित होने की पुष्टि की है। मंत्री के कार्यालय के एक कर्मचारी ने कहा कि वह नागपुर में आयोजित राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन (20 दिसंबर) संक्रमित पाए गए।
628 नए कोविड -19 मामले
देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 628 नए कोविड -19 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 4,054 हो गए। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल में एक नई मौत के साथ कुल मौतें 5,33,334 दर्ज की गईं। देश में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,248 (4.50 करोड़) है।
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई
इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर-पश्चिम चीन में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है और दो लोग अब भी लापता हैं। क्षेत्र में बीते नौ वर्षों में सबसे भीषण भूकंप 18 दिसंबर की आधी रात को धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। भूकंप ने पिछले शनिवार को पड़ोसी किंघई प्रांत के जिशिशान काउंटी, गांसू प्रांत और मिनहे काउंटी को प्रभावित किया। भूकंप से जानमाल का काफी नुकसान हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी आज इंदौर में हुकुमचंद मिल श्रमिकों का बकाया वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को डिजिटल माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का 224 करोड़ रुपये का बकाया वितरित करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनकेश्वरी मैदान में आयोजित होने वाले ‘मजदूरों का हित, मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और 224 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करेगा। इसमें कहा गया कि बकाया राशि के वितरण से कम से कम 4,800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वर्ष 1992 में इंदौर में मिल बंद होने और दिवालिया प्रक्रिया में चले जाने के बाद हुकुमचंद मिल के श्रमिकों ने अपने बकाया भुगतान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड और श्रमिक संघ ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और निपटान राशि 20 दिसंबर को उच्च न्यायालय में जमा की गई।