Taza Khabar (24 July Breaking News): India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन में हुई अब तक की सबसे बड़ी डील, DGCA ने विभिन्न उल्लंघनों के लिए Air India को कारण बताओ नोटिस किये जारी
ब्रिटेन के साथ FTA के बाद क्या बोले PM मोदी
भारत-यूके के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा, 'हम दोनों जानते हैं कि यह यूके का यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण व्यापार समझौता है। मैं यह कह सकता हूं कि यह भारत द्वारा किया गया सबसे व्यापक समझौता है।नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन को मिली हरी झंडी
नोएडा मेट्रो के विस्तार को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब मेट्रो ग्रेटर नोएडा से बोड़ाकी तक सफर करेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 416 रुपये तक आएगी। जिसमें 2.6 किमी लंबी इस मेट्रो लाइन में दो स्टेशन बनाए जाएंगे।'बेंगलुरु भगदड़' पीड़िता की मां ने बेटी की 'सोने के आभूषण' गायब होने का लगाया आरोप
बेंगलुरु भगदड़ की शिकार दिव्यांशी की माँ अश्विनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पोस्टमार्टम के दौरान उनकी बेटी की सोने की बाली चोरी होने का आरोप लगाया गया है। बेंगलुरु में भगदड़ 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल विजय परेड के दौरान हुई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।राजस्थान में विधायकों की सैलरी में हुआ इजाफा
राजस्थान के विधायकों की सैलरी में जल्द ही इजाफा होने जा रहा है। राज्य सरकार ने मौजूदा मूल वेतन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत विधायकों का बेसिक सैलरी 40 हजार से बढ़कर 44 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगी।India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन में हुई अब तक की सबसे बड़ी डील
India-UK FTA Signed: इस FTA के अंतर्गत कई उत्पादों पर आयात शुल्क (टैरिफ) पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जिससे भारत और यूके के बीच व्यापार अब और भी आसान, तेज और किफायती हो जाएगा। यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।DGCA ने विभिन्न उल्लंघनों के लिए Air India को कारण बताओ नोटिस किये जारी
हाल के दिनों में, एअर इंडिया कुछ उल्लंघनों के लिए नियामकीय जांच के घेरे में रही है। इस बीच, 12 जून को लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी।चीन की सीमा के पास गायब हुए रूसी विमान का मिला मलबा
Russian Plane Missing: रूस के सुदूर पूर्व में 49 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। क्षेत्रीय गर्वनर के मुताबिक, रूसी एएन-24 यात्री विमान से हवाई यातायात नियंत्रकों (ATC) का अचानक संपर्क टूट गया। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का "जलता हुआ मलबा" मिला है।चीन की सीमा के पास अचानक गायब हो गया रूसी विमान
Russian Plane Missing: रूस के सुदूर पूर्व में लगभग 50 लोगों को ले जा रहा एक विमान गुरुवार को अचानक गायब हो गया। क्षेत्रीय गर्वनर के मुताबिक, रूसी एएन-24 यात्री विमान से हवाई यातायात नियंत्रकों (ATC) का अचानक संपर्क टूट गया और उसकी तलाश जारी है।पटरी से उतरी महिमा गोसाईं एक्सप्रेस ट्रेन
ओडिशा के संबलपुर-शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस ट्रेन संबलपुर में पटरी से उतर गई। पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली
दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली और इसके साथ ही अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। तीनों न्यायाधीशों ने हिंदी में शपथ ली।भारत ने गाजा में संघर्षविराम का आह्वान किया
भारत ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वहां संघर्षविराम जरूरी है और यह भी स्पष्ट किया कि ‘‘बीच-बीच में संघर्षविराम’’ क्षेत्र की जनता के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए ‘‘पर्याप्त नहीं’’ हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को हुई एक चर्चा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, ‘‘आज की बैठक गाजा में जारी मानवीय संकट की पृष्ठभूमि में हो रही है।’’ हरीश ने ‘फलस्तीन समेत पश्चिम एशिया में स्थिति’ पर एक बहस में भाग लेते हुए कहा, ‘‘बीच-बीच में संघर्षविराम, लोगों के सामने आ रही मानवीय चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है। ये लोग हर रोज भोजन और ईंधन की कमी, अपर्याप्त चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के अभाव से जूझ रहे है।’’मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, तेंगनौपाल और चंदेल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (ताइबांगनबा) के दो उग्रवादियों को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के ताकयेल खोंगबल और खुयाथोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।तेंगनौपाल जिले के जंगल से मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन ‘प्रेपाक’ और ‘पीएलए’ के एक-एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। इंफाल वेस्ट जिले के तबुंगखोक सागेई ईंट भट्टा क्षेत्र से ‘प्रेपाक प्रो’ के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठन ‘केसीपी (एमसी)’ के एक उग्रवादी को बुधवार को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।
भारत-चीन सीमा वार्ता: 34वीं बैठक में शांति बनाए रखने पर सहमति
भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर बातचीत के लिए बनी वर्किंग मेकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) की 34वीं बैठक हुई। भारतीय टीम का नेतृत्व गौरंगलाल दास (संयुक्त सचिव, पूर्व एशिया) ने किया, जबकि चीन की ओर से होंग लियांग (चीनी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी) बैठक में शामिल हुए। दोनों देशों ने सीमा पर स्थिति की समीक्षा की और शांति बनी रहने पर संतोष जताया। दोनों पक्षों ने तय किया कि बातचीत और संपर्क बनाए रखेंगे, ताकि सीमा पर शांति बनी रहे। पिछली वार्ताओं में जिन मुद्दों पर बात हुई थी, उन पर आगे कदम उठाने पर चर्चा हुई। इस साल भारत में होने वाली विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की भी तैयारी की गई।प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज
जन सुराज पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा का घेराव करने के मामले में पुलिस ने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत नौ नामजद लोगों के साथ ही 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।यूरोप और चीन के बीच व्यापार वार्ता आज, बड़े समझौतों की उम्मीद कम
यूरोपीय देशों के नेता बृहस्पतिवार को बीजिंग में व्यापार, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक संघर्षों पर चर्चा के लिए चीन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि किसी ठोस समझौते की उम्मीद कम है। यह बैठक दुनियाभर में अमेरिका की ओर से शुल्क लगाने की चेतावनी, आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच हो रही है। यह वार्ता पहले दो दिन चलनी थी लेकिन अब इसका समय घटाकर एक दिन कर दिया गया है।थाईलैंड और कंबोडिया ने एक-दूसरे पर बरसाईं गोलियां
थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों ने विवादित सीमा क्षेत्र में एक-दूसरे पर गोलीबारी की।इटली में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत
उत्तरी इटली के ब्रेशिया प्रांत में एक हल्का विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में विमान सवार कोई भी जीवित नहीं बचा।मोदीनॉमिक्स देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर कर रही : गौरव वल्लभ
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में चार वर्षों में 9.11 प्रतिशत से 2.58 प्रतिशत तक की कमी आई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि मोदीनॉमिक्स देश को 2047 में विकसित भारत की ओर अग्रसर कर रही है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यूपीए काल के दौरान बैंकिंग प्रणाली में व्यापक भ्रष्टाचार था। जब इसे जड़ से उखाड़ फेंका गया तो हमें एनपीए में गिरावट के परिणाम दिखने लगे। आज भारत उच्च विकास और निम्न मुद्रास्फीति के स्तंभों पर खड़ा है। अब, एक महत्वपूर्ण तीसरा तत्व जुड़ गया है, निम्न एनपीए। सबसे अच्छी और संतोषजनक बात यह है कि एमएसएमई सेक्टर, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, उसमें एनपीए की कमी हुई है। यह भारत की सुदृढ़ता है और वैश्विक स्तर पर भारत एक मात्र ऐसी अर्थव्यवस्था है, जो हाई ग्रोथ-लो इन्फ्लेशन पर है।प्रदीप भंडारी का तेजस्वी यादव पर तंज, 'हार से कपार बचाने का रास्ता बॉयकॉट तो नहीं...'
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल पूछा कि अब चुनाव के बॉयकॉट का रास्ता तो नहीं तलाशा जा रहा? भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तेजस्वी यादव का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा, ''चेहरे पर घबराहट, माथे पर पसीना, जुबान पर लड़खड़ाहट, हाव-भाव में छटपटाहट। ये सब बता रहा है कि जनता के बीच जमीन खिसक चुकी है। अब नब्बे का वो दौर भी नहीं है कि बूथ लूट लेंगे। होने वाली हार से अपना कपार बचाने का अब एक रास्ता बॉयकॉट का भी तो नहीं तलाशा जा रहा?''ढाका विमान हादसे पर बांग्लादेश मानवाधिकार वॉच ने की स्वतंत्र जांच की मांग
बांग्लादेश मानवाधिकार वॉच (बीएचआरडब्ल्यू) ने ढाका के दीआबारी स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज पर हुए बांग्लादेश एयरफोर्स के प्रशिक्षण विमान दुर्घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 165 से अधिक लोग घायल हैं। बीएचआरडब्ल्यू ने पीड़ित परिवारों और घायलों को तुरंत चिकित्सीय, मानसिक और आर्थिक सहायता देने की अपील की है। साथ ही संगठन ने सरकार से मृतकों और घायलों की सार्वजनिक रूप से सत्यापित सूची जारी करने की मांग की, ताकि परिवारों को जानकारी के अभाव और भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े।बिहार की राजनीति में ईमानदार भूमिका निभा रहे प्रशांत किशोर: चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि वह बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर द्वारा निभाई जा रही ‘‘ईमानदार भूमिका’’ की सराहना करते हैं, क्योंकि जो भी जाति, पंथ या धर्म के बारे में नहीं, बल्कि राज्य के बारे में सोचता है, उसका वहां स्वागत है। प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं।अमेरिकी युद्धपोत से हुआ ईरानी नौसेना के हेलीकॉप्टर का आमना-सामना
ईरानी नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने बुधवार को ओमान की खाड़ी में ईरानी जल क्षेत्र की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे एक अमेरिकी युद्धपोत के सामने उड़ान भरी। यह घटना ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों के युद्ध के बाद ईरानी और अमेरिकी सेनाओं के बीच पहला आमना-सामना था। युद्ध के दौरान अमेरिकी बी-52 बमवर्षक विमानों ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।ईरानी सेना ने अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक पोत यूएसएस फिट्जगेराल्ड का सामना करने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा था, जो स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे जलक्षेत्र के पास पहुंचा था।
पीएम मोदी आज केअर स्टार्मर से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी ब्रिटेन के अपने समकक्ष केअर स्टार्मर के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नयी गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। स्टार्मर, चेकर्स में वार्ता के लिए मोदी की मेजबानी करने वाले हैं। चेकर्स ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है, जो लंदन से 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।लंदन में 'मोदी-मोदी' की गूंज
पीएम मोदी का लंदन में भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान 'मोदी-मोदी' की गूंज सुनाई दी। 'भारत माता की जय' के नारे भी लगे। पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ''ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है।''PM मोदी का लंदन में भव्य स्वागत
PM Modi UK Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए बुधवार को ब्रिटेन की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की। पीएम मोदी का लंदन में भव्य स्वागत हुआ। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को औपचारिक रूप दिया जाना है।SIR Counter Strike 2.0! BJP का कांग्रेस पर नया वार, MGNREGA में ‘मृत, डुप्लीकेट और फर्जी’ लाभार्थियों का उठाया मुद्दा
आखिर RLM किसकी पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की या 3 विधायकों की? माधव आनंद बोले- पार्टी बचाने के लिए कुर्बानी देंगे
HAPS: आसमान की ऊंचाइयों पर भारत की नजर, DRDO ने स्वदेशी हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म का किया सफल परीक्षण
'एक के बाद एक राज बाहर आ रहे...', बंगाल SIR रिपोर्ट पर कांग्रेस का ECI पर हमला, कहा- कठपुतली तो जाएगी, कठपुतली नचाने वाले भी
'कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है', समर्थक की बात पर 'भक्क' कहकर हंस पड़े बृजभूषण शरण सिंह
© 2026 Times Horizon Private Limited
