ताजा खबर : Taza Khabar, 24 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : आनंद मोहन को नीतीश सरकार का तोहफा
बिहार में डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड (DM G Krishnaiah Murder Case) में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) को जेल से रिहा करने का आदेश जारी हो गया है। आनंद मोहन के साथ एक दर्जन जेलों में बंद 27 बंदियों को मुक्त करने का आदेश दिया गया है गौर हो कि विधि विभाग ने सोमवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : उड़ान के दौरान फ्लाइट में नहीं रूक रहे 'पेशाबकांड'
अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एक भारतीय व्यक्ति को अपने सहयात्री पर पेशाब करने के आरोप में यहां हवाई अड्डे पर पकड़ा गया है।सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन के कर्मचारियों के अनुसार आरोपी भारतीय यात्री शराब के नशे में था और उसने एक बहस के दौरान अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : Vande Bharat की Cheetah
वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी। देश की 12वीं और केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस केरल के 11 जिले को कवर करेंगी, जिनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कसारगोड हैं। पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : प्लेन के इंजन में लगी आग
'फ्लाई दुबई' एयलाइंस के विमान में सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को आग लग गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नेपाल में एयरपोर्ट पर टेकऑफ के बाद प्लेन के इंजन में आग लगी थी। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई ने भी विमान में कथित तौर पर आग लगने की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : 'Karnataka में शेट्टर खुद हारेंगे चुनाव'
मुसलमानों को टिकट न देने से जुड़े सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों को बताया कि कर्नाटक चुनाव के लिए टिकट बहुसंख्यक या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के आधार पर नहीं बांटे गए हैं। ये जीतने की क्षमता के आधार पर लोगों को दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : ममता से मंत्रणा के बाद UP पहुंचे 'मोदी विरोधी'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर साफ किया है कि उन्हें सत्ता और पद को लेकर आस नहीं है। जेडी(यू) के वरिष्ठ नेता ने इस दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर भी जुबानी प्रहार किया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE : नहीं रहे जाने-माने लेखक तारिक फतेह
पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया वह 73 वर्ष के थे, गौर हो कि मशहूर लेखक तारिक फतेह एक लंबे समय से पाकिस्तान छोड़ कनाडा में रह रहे थे, तारिक फतेह बीते कई दिनों से कैंसर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: 'मोदी है तो मुमकिन है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। ऑस्ट्रेलिया भी इससे अछूता नहीं है। यहां मुस्लिम, ईसाई सहित अन्य कई धार्मिक समुदायों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। मेलबर्न में हुए एक समारोह में 'सभी समुदायों का सम्मान करने की पीएम मोदी की भावना' की प्रशंसा की गई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: 'गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए...
यूपी बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है जिसमें अखिलेश यादव को गुंडों का सरपरस्त बताने के साथ-साथ टोंटी चोर तक बताया है, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: बंगाल के बीरभूम में फांसी पर लटका मिला साधु
बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने के लिए बीरभूम जिले में एक साधु की हत्या कर दी गई। बीरभूम के पुरंदरपुर में काली मंदिर के पास एक अघोरी साधु भुवन बाबा का शव रविवार को एक पेड़ से गले में लटका मिला, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: शेट्टार, सावदी पर CM बोम्मई का तीखा हमला
टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का दामन थामने वाले भाजपा के पूर्व नेताओं जगदीश शेट्टार एवं लक्ष्मण सावदी पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने सोमवार को तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में रहते हुए शेट्टार एवं सावदी ने सत्ता का सुख भोगा लेकिन अब ये कांग्रेस में शामिल हो गए। जनता इनकी असलियत पहचान गई है। चुनाव में इन्हें लोग स्वीकार नहीं करेंगे, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर को बड़ा सम्मान
टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन के अवसर पर प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में सोमवार को उनके नाम पर एक गेट का अनावरण किया गया। तेंदुलकर सोमवार को 50 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने एससीजी में पांच टेस्ट मैचों में 157 की औसत से 785 रन बनाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 241 रहा। तेंदुलकर ने भारत के बाहर एससीजी को अपना पसंदीदा क्रिकेट मैदान करार दिया। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: पहले की सरकारों ने किया भेदभाव'- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा, देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, पहले की सरकारों ने कैसे पंचायतों से भेदभाव किया और उनसे उल्टा कैसे हम उन्हें सशक्त कर रहे हैं, ये देश के लोग देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: 2024 की मुहिम में जुटे नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुट गए हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात करने जा रहे हैं। पहले वह कोलकाता जाएंगे और फिर लखनऊ का रुख करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: ब्लू टिक को लेकर एलन मस्क से भिड़े लेखक स्टीफन किंग
अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) जब से ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है तब वे कई बदलाव कर चुके हैं। चाहे वह कर्मचारियों की छंटनी हो या फिर ब्लू टिक के लिए पैसे लेने की बात हो, जिसको लेकर लोगों ने खूब आलोचना भी की। उन्होंने तीन दिन पहले ही ट्विटर से उन लोगों का ब्लू टिकट हटा दिया जिनके पास पुराने नियम से ब्लू टिक मिले थे। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: KKBKKJ ने 3 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड
साल 2023 की मचअवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान (KKBKKJ) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान खान की तरफ से ये प्रशंसकों के लिए ईद का तोहफा है। अपनी पिछली ईद रिलीज की तुलना में धीमी गति से शुरुआत करने के बाद अब किसी का भाई किसी की जान ने तीसरे दिन बंपर कमाई की है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: 3000 भारतीयों के लिए INS सुमेधा, सी-130 जे बनेंगे 'देवदूत'
हिंसाग्रस्त देश सूडान में फंसे अपने 3000 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जेद्दा एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के दो परिवहन विमान सी-130 जे स्टैंडबॉय मोड में हैं जो नागरिकों को लेकर स्वदेश आएंगे। बयान में यह भी कहा गया है कि सूडान के बंदरगाह पर युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने भी लंगर डाल दिया है। एमईए के बयान में कहा गया है, 'सूडान में फंसे सभी भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी तरह के प्रयास कर रही है। हम सूडान के जटिल हालात एवं पल-बल बदल रही स्थितियों पर करीबी नजर रख रहे हैं।' पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: रात भर फुटपाथ पर सोए देश के नामी पहलवान
देश के नामी-गिरामी पहलवान दिल्ली में एक बार फिर धरने पर बैठे हैं। ये पहलवान रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रमुख और अन्य स्टाफ पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी साल की शुरुआत में पहलवानों ने इसके खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार के आश्वासन पर अपना विरोध वापस ले लिया था। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: बेहद खास है पीएम का केरल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शाम करीब पांच बजे कोच्चि के नेवल बेस हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वह रोड शो के जरिए विपक्ष को अपनी ताकत दिखाएंगे। पीएम मोदी के इस दौरे में युवाओं और ईसाई समाज के पादरियों से बातचीत तक शामिल है। इसके अलावा वह मंगलवार को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। पीएम मोदी का यह दौरान भाजपा के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, पार्टी यहां युवाओं और अल्पसंख्यकों को अपनी ओर खींचना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लगी आग
अमेरिकन एयरलाइंस के फिनिक्स जा रहे विमान के इंजन में एक पक्षी से टकरा जाने के कारण बीच हवा में आग लग गई। रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना के कारण उड़ान को वापस ओहियो के कोलंबस में अपने प्रस्थान हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा और उसने आपातकालीन लैंडिंग की। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे के बाद जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जांच संघीय उड्डयन प्रशासन द्वारा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: सचिन तेंदुलकर ने पूरी की लाइफ की हॉफ सेंचुरी
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का आज जन्मदिन है। आज वह 50 साल के हो गए हैं, एक तरह से कहें कि उन्होंने आज लाइफ की हॉफ सेंचुरी (Happy Birthday Sachin Tendulkar) पूरी कर ली है। सचिन (Sachin) को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: पीएम मोदी के केरल दौरे से पहले सुरक्षा डिटेल लीक
प्रधानमंत्री मोदी के केरल दौरे को लेकर गहमागहमी तेज है। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से कुछ दिन पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था का विवरण मीडिया में लीक हो गया। उन्होंने लेफ्ट सरकार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: न्यूजीलैंड में 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में केरमाडेक द्वीप समूह था। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: BCI ने की समलैंगिक विवाह पर सुनवाई रोकने की अपील
वकीलों के शीर्ष निकाय बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर अपनी गंभीर चिंता जताई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट से समलैंगिक विवाह मामले पर फैसला सुनाने से बचने के लिए कहा। बीसीआई ने कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा किसी भी तरह से इसमें लिप्त होने का परिणाम देश की सामाजिक संरचना को अस्थिर करना कर देगा। इससे विवाह की अवधारणा मौलिक रूप से प्रभावित होगी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक
आईपीएल के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से हराया। चेन्नई की यह लगातार तीसरी जीत है। इसी जीत के साथ चेन्नई 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। चेन्नई का यह आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि कोलकाता के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में खेलने उतरी कोलकोता की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना सकी। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: BJP ने मेयर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए बीजेपी बाकी बचे हुए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी के मेयर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में अर्चना वर्मा को भी जगह मिली है, जो रविवार को ही सपा से बीजेपी में आई हैं। सपा ने उन्हें शाहजहांपुर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव से पहले ही वो बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी ने भी उन्हें शाहजहांपुर से ही टिकट दे दिया। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की कार का एक्सीडेंट
आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: कूनो से आई दुखद खबर
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चर्चित कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत की दुखद खबर सामने आई है, मृत चीते का नाम 'उदय' (Cheetah Uday) था और उसे भी दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक के मुताबिक चिकित्सकों ने उसे बीमार पाया और सुबह 11 बजे उसे बेहोश कर मौके पर ही इलाज किया गया। इसके बाद 'उदय' को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, लेकिन उसी शाम यानी 23 अप्रैल को चार बजे उदय की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका से लाए जाने के दो महीने बाद मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में यह दूसरे चीते की मौत है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 अप्रैल 2023 LIVE: सूडान से भारतीयों की निकासी के लिए IAF के दो विमान तैनात
सूडान में इस समय सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच राजधानी खार्तूम में भीषण लड़ाई जारी है। ऐसे में वहां फंसे लोगों को अपने-अपने देश निकालने में जुटे हैं। भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकालने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भारतीय एयरफोर्स के दो विमान तैनात किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
By Election Results 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच नंदीग्राम, रेजीनगर सीट पर मतगणना जारी, आज आएंगे 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे
INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, शाम 3 बजे संसद की संविधान सभा में विपक्ष की बैठक, बनेगी आगे की रणनीति
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
© 2026 Times Horizon Private Limited
