LIVE

आज की ताजा खबर, 23 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: ईरान-मेक्सिकों में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, बंगाल की राजनीति के 'चाणक्य' रहे मुकुल रॉय का निधन...किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?

आज की ताजा खबर, 23 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [मेक्सिको में झड़पें], [मुकुल रॉय का निधन], [US EU ट्रेड डील] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ 'एल मेनचो' जलिस्को में हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उधर कभी ममता बनर्जी के करीबी और पार्टी में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले मुकुल रॉय ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक दो साल पहले 2017 में पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होकर कई लोगों को चौंका दिया था। पिछले दो सालों में, मुकुल रॉय की तबीयत खराब रही, जहां अब उनका निधान हो गया। दूसरी ओर EU आज एक स्पेशल मीटिंग करेगा जिसमें पिछली गर्मियों में हुए EU-US ट्रेड डील पर चर्चा की जाएगी।

Nitin AroraUpdated Feb 23, 2026, 17:12 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 23 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: ईरान-मेक्सिकों में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, बंगाल की राजनीति के 'चाणक्य' रहे मुकुल रॉय का निधन...किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?

आज की ताजा खबर, 23 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: ईरान-मेक्सिकों में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, बंगाल की राजनीति के 'चाणक्य' रहे मुकुल रॉय का निधन...किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [मेक्सिको में झड़पें], [मुकुल रॉय का निधन], [US EU ट्रेड डील] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): खबरों की दुनिया के लिए यह एक बड़ा दिन होने वाला है। शुक्रवार को US सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले ने, जिसमें US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ज्यादातर टैरिफ को गैर-कानूनी बताया गया, तो उसको देश के ट्रेड पार्टनर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस फैसले का उनके लिए क्या मतलब है। उधर आज EU एक स्पेशल मीटिंग करेगा जिसमें पिछली गर्मियों में हुए EU-US ट्रेड डील पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पैरामाउंट के लिए वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) पर अपने ऑफर को बेहतर बनाने की डेडलाइन आज है। कंपनी से 'बेस्ट और फाइनल' बिड जमा करने की उम्मीद है। भारत में मुकुल रॉय का निधन हो गया है। और मेक्सिको में जगह-जगह हिंसा फैल गई है।

-मेक्सिको में जगह-जगह हिंसा
-मुकुल रॉय का निधन
-EU-US व्यापार समझौते पर विशेष बैठक

FEB 23, 2026 16:16 IST

दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की।

इस घोषणा के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट और निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
FEB 23, 2026 16:15 IST

जोधपुर में शादी से पहले जहर खाने से दो बहनों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

राजस्थान के जोधपुर जिले के मनाई गांव में शुक्रवार सुबह मृत मिलीं दो बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से हुयी मौत मौत का पता चला है । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शोभा (25) और विमला (23) के रूप में हुई है, जिनका शनिवार को विवाह होना था। बृहस्पतिवार रात जब यह घटना हुई तब शादी की तैयारियां जोरों पर थीं।
FEB 23, 2026 16:15 IST

शरद पवार की हालत स्थिर, सेहत में सुधार : चिकित्सक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के अध्यक्ष शरद पवार की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा राज्यसभा सदस्य पवार को शरीर में पानी की कमी होने संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को यहां के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
FEB 23, 2026 16:14 IST

भारतीय निर्यातक अमेरिका को निर्यात पर शुल्क दर को लेकर असमंजस की स्थिति में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नए वैश्विक शुल्क लगाने की घोषणा के बाद भारतीय निर्यातकों के बीच 24 फरवरी से प्रभावी शुल्क की दर को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

पिछले सप्ताह अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने भारत समेत करीब 60 देशों के खिलाफ व्यापक शुल्क लगाने वाले ट्रंप के आदेश को अवैध ठहरा दिया था। उसके तत्काल बाद ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का आदेश जारी कर दिया।
FEB 23, 2026 13:34 IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं

FEB 23, 2026 13:33 IST

भगवंत मान ने सीमा चौकी पर मारे गए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक चौकी में मृत पाए गए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की सोमवार को घोषणा की।

गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित अदियान गांव में तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार के शव रविवार को चौकी के अंदर मिले थे और उनके शरीर पर गोली लगी हुई थीं।
FEB 23, 2026 12:46 IST

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

दिल्ली छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार को ईमेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं।
FEB 23, 2026 12:46 IST

बाफ्टा पुरस्कार समारोह में आलिया भट्ट ने हिंदी में भाषण शुरु कर सभी को चौंकाया

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह में प्रस्तोता के रूप में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में कर दर्शकों को चौंका दिया।

रविवार को लंदन के ‘रॉयल फेस्टिवल हॉल’ में आयोजित समारोह के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री की सराहना की।
FEB 23, 2026 12:45 IST

फरहान अख्तर द्वारा निर्मित मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता

फरहान अख्तार के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अलग अंदाज वाली मणिपुरी पृष्ठभूमि की हास्य-ड्रामा फिल्म ‘बूंग’ ने रविवार को लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता।

इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार हाथ आजमा रही लक्ष्मीप्रिया देवी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए मणिपुर में शांति के लिए भावुक अपील की। उन्हें यह पुरस्कार ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के मुख्य किरदार पैडिंगटन बियर से मिला। मंच पर उनके साथ निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और सहायक निर्देशक राहुल शारदा मौजूद थे।
FEB 23, 2026 12:45 IST

रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़कर 90.73 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.73 पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की आशंकाओं के बीच डॉलर के कमजोर होने से घरेलू मुद्रा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.76 पर खुला और फिर 90.73 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
FEB 23, 2026 12:44 IST

‘AI इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में विश्व ने भारत की क्षमता की जमकर सराहना की: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हाल में हुए ‘एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में भारत के सामर्थ्य की पूरी दुनिया ने जमकर सराहना की, जिससे यह साबित होता है कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की युवा प्रतिभाओं की सोच मानवता के लिए बहुत लाभदायक होगी।

पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन का समापन ‘एआई इम्पैक्ट’ पर नयी दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाने के साथ हुआ, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर वैश्विक सहयोग में मील का पत्थर है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली में हुए ऐतिहासिक एआई शिखर सम्मेलन में पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य की जमकर सराहना की है। इससे पता चलता है कि प्रौद्योगिकी को लेकर हमारे युवा साथियों की सोच पूरी मानवता के बहुत काम आने वाली है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के घोषणापत्र पर 89 देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हस्ताक्षर किए हैं जो आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए एआई का लाभ उठाने पर व्यापक वैश्विक सहमति को दर्शाता है।
FEB 23, 2026 11:13 IST

भारत ने अफगानिस्तान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

भारत ने रविवार को अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान के ताजे हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में आम नागरिकों की जानें गई हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ’’भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है।"

जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, "यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर डालने का एक और प्रयास है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है।"

पाकिस्तान ने कहा कि ये हवाई हमले अफगानिस्तान में कम से कम सात आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किए गए थे, जो देश में हाल ही में हुए विद्रोही हमलों के प्रतिशोध में किए गए थे।

इस्लामाबाद ने दावा किया कि सैन्य हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए।
FEB 23, 2026 11:13 IST

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद सेना में बड़ा फेरबदल: रिपोर्ट

बांग्लादेश सेना के शीर्ष स्तर पर रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें एक नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) की नियुक्ति भी शामिल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सेना मुख्यालय द्वारा जारी किए गए ये बदलाव प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नयी सरकार के 17 फरवरी को सत्ता संभालने के कुछ दिनों बाद हुए हैं।

इस फेरबदल से प्रमुख रणनीतिक कमानों के साथ-साथ देश की प्रमुख सैन्य खुफिया एजेंसी भी प्रभावित हुई है।
FEB 23, 2026 11:13 IST

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के सम्मान और संप्रभुता के खिलाफ: कांग्रेस

कांग्रेस ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को भारत के सम्मान और उसकी संप्रभुता के खिलाफ करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर इसे अंजाम दिया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस समझौते को लेकर इतनी ’असामान्य और संदिग्ध जल्दबाज़ी’ क्यों की।

बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ’पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में अंतरिम समझौते को "किसान विरोधी" बताया।

श्रीनेत ने कहा, ’’यह व्यापार समझौता देशहित, किसानों, युवाओं, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा संप्रभुता के खिलाफ है तथा प्रधानमंत्री द्वारा देश पर थोपा गया यह ’कम्प्रोमाइज्ड’ समझौता है।’’

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस व्यापार समझौते को लेकर इतनी असामान्य और संदिग्ध जल्दबाजी क्यों थी?
FEB 23, 2026 09:10 IST

मुकुल रॉय का निधन

पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय का रविवार को सुबह 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने यह कन्फर्म किया। रॉय, जिन्हें डिमेंशिया था, वह कई बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ दिन पहले कोमा में चले गए थे। वह कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी थे।

पिछले दो सालों में, मुकुल रॉय हॉस्पिटल के अंदर-बाहर होते रहे, उनकी सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। वे जाने-पहचाने चेहरों को पहचान नहीं पाते थे और उन्हें राइल ट्यूब के जरिए लिक्विड खाना दिया जा रहा था। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर वापस लाए जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
FEB 23, 2026 09:07 IST

मेक्सिको में जगह-जगह हिंसा क्यों?

रविवार को सेना के एक ऑपरेशन में ड्रग माफिया एल मेंचो को मार गिराने के बाद पूरे मेक्सिको में झड़पें शुरू हो गई हैं। एल मेंचो जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस (Nemesio Rubén Oseguera Cervantes) जलिस्को में हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेक्सिको सिटी ले जाते समय एयर लिफ्ट के दौरान उनकी मौत हो गई।
FEB 23, 2026 09:06 IST

EU-US व्यापार समझौते पर विशेष बैठक

यूरोपियन यूनियन के सांसद आज (23 फरवरी) एक इमरजेंसी मीटिंग करेंगे ताकि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के कुछ ग्लोबल टैरिफ हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद US के साथ अपने ट्रेड डील की फिर से जांच की जा सके।

यूरोपियन पार्लियामेंट की ट्रेड कमिटी से मंगलवार को US-EU एग्रीमेंट के रैटिफिकेशन प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए वोट करने की उम्मीद थी। इससे पहले ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी देने के बाद EU सांसदों ने रैटिफिकेशन प्रोसेस को रोक दिया था।

ट्रेड कमिटी के चेयरमैन बर्न्ड लैंग ने ब्लूमबर्ग को दिए एक बयान में कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला उम्मीद के मुताबिक था।' 'गलत टैरिफ का कानूनी आधार सही नहीं था।'

लैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हमें अब फैसले को ध्यान से देखना चाहिए' और एग्रीमेंट को मंजूरी देने के लिए चल रहे काम पर इसके संभावित असर का अंदाजा लगाना चाहिए।
FEB 23, 2026 09:05 IST

पैरामाउंट के लिए डेडलाइन का दिन

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) ने पैरामाउंट स्काईडांस के बदले हुए $30-प्रति-शेयर ऑफर को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन कंपनी को 'बेस्ट और फाइनल' बिड जमा करने के लिए इनवाइट किया, साथ ही उसने नेटफ्लिक्स के साथ पहले से तय मर्जर के लिए अपने कमिटमेंट को फिर से कन्फर्म किया। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) पर अपने ऑफर को बेहतर बनाने के लिए पैरामाउंट की डेडलाइन आज (23 फरवरी) खत्म हो रही है।