ताजा खबर (Taza Khabar) 23 दिसंबर 2023: PM मोदी ने दिया BJP पदाधिकारियों को 2024 के लिए लक्ष्य, कांग्रेस में बड़ा फेरबदल
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गांधी से छिना UP
कांग्रेस पार्टी में संगठन लेवल पर हुए इस फेरबदल में कुछ नए चेहरों को जगह मिली है तो कुछ पुराने चेहरे हटाए भी गए हैं। प्रियंका गांधी से यूपी का प्रभार ले लिया गया है। पार्टी ने 12 महासचिवों के साथ-साथ 11 राज्य प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया। रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रियंका गांधी की जगह महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबरPM मोदी ने दिया BJP पदाधिकारियों को 2024 के लिए लक्ष्य
बीजेपी की दो दिवसीय मीटिंग में पीएम मोदी ने बीजेपी के पदाधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत अधिक वोट लाने पर जोर देने के लिए कहा है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा का प्रदर्शन ऐसा हो कि विपक्ष स्तब्ध रह जाए। पढ़ें पूरी खबरप्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को यहां तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुलाकात का एजेंडा क्या था लेकिन इसने आंध्र प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। किशोर, तेदेपा महासचिव लोकेश तथा तीन और लोग एक निजी विमान से आज दोपहर करीब तीन बजे विजयवाड़ा के समीप गन्नवरम हवाई अड्डा पहुंचे। लोकेश और किशोर का हवाई अड्डे से आने और काले रंग की एक एसयूवी में बैठने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। एक सूत्र ने पुष्टि की कि किशोर ने विपक्ष के नेता नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बीच, आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री ए. रामबाबू ने नायडू, लोकेश और किशोर के बीच राजनीतिक मेलजोल का मजाक उड़ाया। रामबाबू ने तेदेपा की स्थिति के संदर्भ में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'जब (निर्माण) सामग्री ही खराब है तो मिस्री क्या कर सकता है?' आंध्र प्रदेश में 2019 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने किशोर की सेवाएं ली थीं जिसके बाद उनकी पार्टी को चुनाव में जीत मिली।कोटा: निर्माणाधीन इमारत में बिजली का झटका लगने से मजदूर की मौत
राजस्थान के कोटा में एक निर्माणाधीन छात्रावास की इमारत में मार्बल काटने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हुए बिजली का झटका लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बारां जिले के अटरू क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय अनिल मेघवाल की शुक्रवार को कुन्हारी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।मवेशी चोर होने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के एक गांव में शनिवार दोपहर मवेशी चोर होने के संदेह में दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कुल पांच लोग स्थानीय पशुशालाओं से मवेशियों को चुराने के इरादे से एक वाहन में तुरुक-मोयना गांव में घुसे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, तो उनमें से तीन उसी वाहन में भाग गए, जबकि अन्य दो हिंसक भीड़ से खुद को बचाने के लिए एक तालाब में कूद गए। हालांकि, ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर खींच लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। बाद में स्थानीय पुलिस स्टेशन की पुलिस ने किसी तरह दोनों व्यक्तियों को बचाया और उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां प्रवेश के तुरंत बाद दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।विमान में धूम्रपान करने पर यात्री को लिया गया हिरासत में
मस्कट से चेन्नई आने वाली उड़ान में कथित तौर पर धूम्रपान करने के आरोपी यात्री को शनिवार को यहां हवाईअड्डा पुलिस को सौंप दिया गया। हवाई अड्डे के सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यात्री ने नियमों का उल्लंघन करते हुए विमान के अंदर धूम्रपान किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल के सदस्य ने उसे हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया।40 लाख रुपये का गुटखा जब्त, एक युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 40 लाख रुपये का गुटखा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में गुटखे का निर्माण और बिक्री दोनों प्रतिबंधित है। निरीक्षक डी.टी. सोंके ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को गणेशपुरी थाना क्षेत्र में एक टेम्पो को रोका और भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित वस्तु को ले जा रहे 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया और मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।राहुल ने उठाया बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था का मुद्दा
राहुल गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी और भारतीय अर्थव्यवस्था के मुद्दे को तूल दिया है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों संग बातचीत की और इस दौरान कहा कि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, लेकिन धन कुछ लोगों के हाथों में है। पढ़ें पूरी खबरगाजा में इजराइली हमले में एक ही परिवार के 76 लोगों की मौत
इजराइली सेना की ओर से गाजा में किए गए हवाई हमले में एक ही परिवार के 76 सदस्य मारे गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने फिर चेतावनी दी है कि गाजा में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है और इजराइल के लगातार हमले लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने में बड़ी बाधाएं पैदा कर रहे हैं। गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा कि गाजा शहर में एक इमारत पर शुक्रवार का हमला इजराइल-हमास युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक था। यह युद्ध बीते 12 सप्ताह से जारी है। महमूद बासल ने इस हमले में मारे गए लोगों के नामों की एक आंशिक सूची प्रदान की जिसमें अल-मुगराबी परिवार के 16 घरों के मुखिया भी शामिल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के एक अनुभवी कर्मचारी इस्साम अल-मुगराबी, उनकी पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। चरमपंथी समूह हमास को खत्म करने के लिए गाजा में इजराइल की ओर से शुरू किए गए युद्ध में अब तक 20,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।बरेली में छेड़छाड़ के आरोप में इमाम समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
बरेली जिले में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने मस्जिद के इमाम पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और इसका विरोध करने पर उसे गांव से निकलवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर इमाम समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय तोमर ने बताया कि परसौना गांव के नफीसउद्दीन की तहरीर पर मस्जिद के पेश इमाम यूनुस, रऊफ, आसिफ, ज़ीशान आलम, नदीम और इरशाद के खिलाफ भादंसं की धाराओं 147 (माहौल खराब करने के इरादे से दंगा भड़काना), 354 (महिलाओं के साथ अश्लीलता) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार नफीसउद्दीन ने दावा किया है कि बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के परसौना गांव में जामा मस्जिद में पेश इमाम यूनुस के खिलाफ कुछ महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जिसपर प्रारंभ में उसे विश्वास नहीं हुआ लेकिन कुछ दिन बाद जब इमाम ने उसकी पत्नी को छेड़ा तो उसे इस बात का यकीन हो गया। पुलिस के मुताबिक नफीसउद्दीन ने इमाम को बुलाकर समझाया-बुझाया तो उसने गांव के लोगों को भड़का कर उसे गांव से निकाल देने की धमकी दी तथा उसकी बातों में आकर रऊफ, आसिफ, जीशान आलम, नदीम एवं इरशाद ने गांव में दंगा कराने की कोशिश की।डेफलंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह भी लौटाएंगे पद्मश्री
डेफलंपिक्स (मूक बधिर खिलाड़ियों का ओलंपिक) के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में देश के शीर्ष पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सरकार को अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला किया है।केरल में कांग्रेस के मार्च में हिंसा
केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को यहां केरल पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं।भाजपा विधायक रामदुलार गोंड विधानसभा से अयोग्य घोषित
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को बलात्कार के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सिरीज से बाहर हुए गायकवाड़
क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सिरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन टीम में शामिल किया गया है।ईडी ने तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया और उनसे पांच जनवरी 2024 को पेश होने को कहा।पीएम मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।Aaz Ki Taza Khabar 23 december: ईडी के समक्ष पेश हुए कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम 2011 में कुछ चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से जुड़े धनशोधन के मामले में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा इस मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, ईडी का मामला वेदांत समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष कार्यकारी द्वारा कार्ति और उनके करीबी सहयोगी एस भास्कररमण को रिश्वत के रूप में 50 लाख रुपये का भुगतान करने के आरोपों से संबंधित है। टीएसपीएल पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही थी।ईडी का मामला सीबीआई की शिकायत पर आधारित है।दिल्ली सरकार पर दवा घोटाले का आरोप
दिल्ली सरकार पर एक और घोटाला करने का आरोप लगा है। दिल्ली के अस्पतालों से मरीजों को नकली दवाएं देने का आरोप है। लोगों की शिकायत के बाद दवाओं की टेस्टिंग हुई है। इस जांच के बाद उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश और अस्पताल से नकली दवाएं हटाने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने अस्पतालों के लिए नकली दवाएं खरीदी हैं। दवाई की खरीद में गड़बड़झाला सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है।पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल सेवा बंद
जम्मू-कश्मीर में हाल में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से जारी अभियान के बीच पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर किए गए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे।Aaz Ki Taza Khabar 23 december: अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सुरक्षाबलों ने अखनूर सेक्टर में आतंकियों की एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आईबी सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में थे 4 आतंकवादी। इनसे सुरक्षाबलों की मुठभेड़ भी हुई।छह जनवरी को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा आदित्य एल1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारत का पहला सौर मिशन ‘आदित्य एल1’ छह जनवरी को अपने गंतव्य स्थान ‘लैग्रेंजियन पॉइंट’ (एल1) पर पहुंचेगा, जो पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है। इस मिशन को इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से प्रक्षेपित किया था। यह अंतरिक्ष-आधारित पहली भारतीय वेधशाला है जिसके तहत ‘हेलो ऑर्बिट एल1’ से सूर्य का अध्ययन किया जाना है।मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे
अमेरिका के कैलीफोर्निया के नेवार्क शहर में एक मंदिर को निशाना बनाते हुए उसकी बाहरी दीवारों पर भारत-विरोधी एवं खालिस्तान समर्थक नारेबाजी लिखी हुई है। नेवार्क पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की गहराई से जांच करेगी।Aaz Ki Taza Khabar 23 december: आजाद बोले-जिम्मेदार देश के खिलाफ कार्रवाई हो
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि समय की जरूरत है कि आपस में हिसाब-किताब तय करने के बजाय ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार देशों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पुंछ जिले में सेना के दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। हमले में पांच सैनिक शहीद जबकि दो घायल हो गए।Aaz Ki Taza Khabar 23 december: पंचायत अधिकारी की चाकू मारकर हत्या
ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को बदमाशों ने एक पंचायत अधिकारी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कराडाबाड़ी और सांकुरु पंचायत में ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) सुशांत कुमार पाणिग्रही पर कलंबा के पास उस समय हमला किया गया, जब वह प्रखंड कार्यालय जा रहे थे।भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन की प्रशंसा की: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की दुनिया के एक बड़े हिस्से ने प्रशंसा की। विदेश मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की रणनीति अवसरों को अधिकतम करने और जोखिमों को कम करने की है क्योंकि प्रौद्योगिकी में तेजी से विकास की अपार संभावनाएं हैं।आज की ताजा खबर, 23 दिसंबर : शाह ने चंडीगढ़ में नौ परियोजनाओं की शुरुआत की
अमित शाह ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान नौ परियोजनाओं का उद्घाटन किया और तीन और परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम सेक्टर 26 में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में आयोजित किया गया था। उन्होंने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनकी अनुमानित लागत 368 करोड़ रुपये है। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।Aaz Ki Taza Khabar 23 december: भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहले दिन की बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत की और पहले ही दिन आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए आवश्यक भावी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय करने के लिए मंथन किया। तकरीबन साढ़े चार घंटे तक चली इस मैराथन बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पूरे समय मौजूद रहे।केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह
दिल्ली में ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत! शादी से इलाज और फ्लाइट तक, बिगड़ सकती है पूरी प्लानिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
