LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 21 मई 2024 : क्या सही में मोदी सरकार ने वॉर रुकवाया था? एस जयशंकर ने बता दिया पूरा सच, मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से खारिज हुई जमानत याचिका

रवि वैश्यUpdated May 21, 2024, 23:17 IST

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 21 मई 2024
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 21 मई 2024 : क्या सही में मोदी सरकार ने वॉर रुकवाया था? एस जयशंकर ने बता दिया पूरा सच, मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से खारिज हुई जमानत याचिका

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 मई 2024 और बड़ी खबरें : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है, दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की दिल्ली शराब नीति से जुड़े ED और CBI केस में ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज कर दी है, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा मामले में 30 से ज़्यादा आरोपी है, मामले में जांच अभी जारी, कई आरोपी जांच में शामिल भी नहीं हुए वहीं टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर बरसते हुए कहा कि उनसे तो अपना घर संभल नहीं रहा है। बच्चों की कसम खाई थी कि राजनीति में नहीं आएंगे, लेकिन सब किया उधर नवभारत की रिपोर्टर आकांक्षा खजूरिया के साथ आप नेता की बदसलूकी का मामला सोमवार को सामने आया था, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में रिपोर्टर से बदसलूकी हुई। आप चीफ मीडिया कोऑर्डनेटर ने रिपोर्टर आकांक्षा से बदसलूकी की और उनका कैमरा भी तोड़ दिया गया था, वहीं अब नवभारत रिपोर्टर से बदसलूकी मामले में FIR दर्ज कर ली गई है वहीं सिंगापुर एयरलाइन की फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस हुआ जिसकी वजह से एक यात्री की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। सिंगापुर एयरलाइन्स की फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी, इस दौरान तेज झटकों की वजह से एक पैसेंजर की मौत हो गई, आगे पढ़ें देश-दुनिया के सभी अपडेट्स...

MAY 21, 2024 23:15 IST

'इंडिया एलायंस सरकार बना रही है, इतना नंबर हमारे पास कि मोदी को रोक दें' बोले खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर बात की, कहा-पाँचवे फ़ेज के मतदान के बाद हम ये कह सकते हैं कि इंडिया एलायंस सरकार बना रही है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 21, 2024 22:41 IST

'PoK' को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के मंच पर कह दी ये बड़ी बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के साथ खास बातचीत में तमाम विषयों पर बात कही, उन्होंने PoK को लेकर भी अपनी बात कही, पढें पूरी खबर
MAY 21, 2024 21:18 IST

क्या सही में मोदी सरकार ने वॉर रुकवाया था? एस जयशंकर ने बता दिया पूरा सच

टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो पब्लिक मंच में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में पश्चिमी देशों और रूस को एक साथ लाना बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत थी, पढें पूरी खबर
MAY 21, 2024 21:17 IST

मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से खारिज हुई जमानत याचिका

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में दूसरी ज़मानत याचिका दाखिल किया था, इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका 3 जुलाई को याचिका खारिज कर दिया था, पढें पूरी खबर
MAY 21, 2024 15:20 IST

मोदी झूठों के सरदार हैं: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठों का सरदार कहा और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। हरियाणा में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोग हैं जो मोदी मोदी चिल्लाते हैं। वह झूठों के सरदार हैं, फिर भी आप मोदी मोदी करते हैं। मैं किसी को गाली नहीं देना चाहता और मैं मोदी के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन मैं मोदी की विचारधारा के जरूर विरुद्ध हूं और मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं। खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा की विचारधारा से लड़ रही है।
MAY 21, 2024 14:58 IST

अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रत्याशी अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक लगाई।
MAY 21, 2024 13:57 IST

भाजपा में शामिल हुए पूर्व आप नेता जगबीर सिंह बराड़

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता जगबीर सिंह बराड़ लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों से पहले मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के पूर्व विधायक बराड़ ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। करीब एक साल पहले आप में शामिल होने से पहले बराड़ शिरोमणि अकाली दल के सदस्य थे। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट जीती थी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि वह पूर्व में कांग्रेस की जालंधर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
MAY 21, 2024 13:56 IST

फोन डेटा दोबारा प्राप्त करने के लिए बिभव को मुंबई ले जा रही है दिल्ली पुलिस

आम आदमी पार्टी की नेता एवं सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को उनके आईफोन का डेटा पुन: प्राप्त करने के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर राज्यसभा सदस्य मालीवाल पर हमला करने के आरोप में बिभव कुमार पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया कि कुमार ने मुंबई में अपने फोन को फॉर्मेट कर दिया था या डेटा किसी अन्य उपकरण में भेज दिया था।
MAY 21, 2024 13:55 IST

लोकसभा चुनाव के पांच चरण के बाद भाजपा 310 सीट जीत चुकी है: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 310 सीट मिलने का दावा करते हुए ओडिशा के लोगों से मंगलवार को अपील की कि वे राज्य को बाबू-राज से आजाद कराएं और भाजपा को केंद्र एवं राज्य दोनों में सरकार बनाने के लिए समर्थन दें। शाह ने संबलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार ओडिशा में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ खिलेगा। संबलपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, पांचवें चरण के मतदान के बाद भाजपा को 310 सीट पहले ही मिल चुकी हैं। छठे और सातवें दौर के मतदान के बाद हम 400 से अधिक सीट हासिल कर लेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में मुट्ठी भर अधिकारियों का शासन है। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव राज्य में मौजूदा बाबू राज को समाप्त कर देगा।
MAY 21, 2024 13:11 IST

राहुल गांधी को रांची कोर्ट का समन

रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के केस में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया है। उन्हें 4 जून के बाद इस मामले में होने वाली सुनवाई की तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
MAY 21, 2024 12:24 IST

जगबीर सिंह बराड़ BJP में शामिल

MAY 21, 2024 12:21 IST

मुझे गाली देने के अलावा विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने कांग्रेस, राजद सहित इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस नेता कह रहे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, उनके पास मुझे गाली देने के अलावा और कोई एजेंडा नहीं है।'
MAY 21, 2024 11:35 IST

सुप्रीम कोर्ट: हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई शुरू

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
MAY 21, 2024 11:21 IST

हरियाणा: पुलिस ने कारोबारी को किडनैपरों से बचाया

हरियाणा के बल्लभगढ़ के एक व्यापारी का सोमवार रात 4 लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण की घटना को तब अंजाम दिया गया, जब व्यापारी हरियाणा से दिल्ली आ रहा था। एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा, अशोक कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ता व्यापारी को कई स्थान पर लेकर गए। सड़क पर पुलिस को देख अपहरणकर्ता कार छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत कारोबारी को बचाया और उसे वापस भेज दिया।
MAY 21, 2024 09:59 IST

बिहार के सारण में चुनाव के बाद हिंसा

बिहार के सारण में चुनाव बाद हिंसा हुई है। यहां दो पक्षों में फायरिंग में एक की मौत हो गई तो दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
MAY 21, 2024 09:54 IST

BJP सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लिया। सोमवार को हुए मतदान में अपने मत का प्रयोग भी नहीं किया। पार्टी ने सिन्हा से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
MAY 21, 2024 09:23 IST

आईसीसी ने इजराइल और हमास नेताओं को आरोपी बनाया

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के शीर्ष अभियोजक ने युद्ध के दौरान अपराधों के लिए इजराइल और हमास के प्रमुखों पर आरोप लगाते हुए उन्हें मानवता के खिलाफ जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले वैश्विक नेताओं की सूची में डाल दिया।
MAY 21, 2024 08:25 IST

पोर्शे कार से दो को कुचलने वाले नाबालिग आरोपी का पिता गिरफ्तार

पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी पोर्शे कार से दो को कुचलने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
MAY 21, 2024 08:15 IST

राजीव गांधी पुण्य तिथि: सोनिया-राहुल व खड़गे ने भी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्य तिथि पर दिल्ली में वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
MAY 21, 2024 08:14 IST

ईरान के राष्ट्रपति के सम्मान में आधा झुका तिरंगा