LIVE

21 जून 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की आ गई तारीख; राहुल गांधी ने EC पर फिर लगाया आरोप

Shashank Shekhar MishraUpdated Jun 21, 2025, 20:10 IST

21 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से बढ़ी हुई दर से पेंशन मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह राशि महीने की 10 तारीख को सभी लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाए।

21 जून 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की आ गई तारीख; राहुल गांधी ने EC पर फिर लगाया आरोप
21 जून 2025 हिंदी न्यूज़: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की आ गई तारीख; राहुल गांधी ने EC पर फिर लगाया आरोप

21 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से बढ़ी हुई दर से पेंशन मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह राशि महीने की 10 तारीख को सभी लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाए।

JUN 21, 2025 20:10 IST

चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चलती ट्रेन में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ने शनिवार को बताया कि रेलवे पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ने बताया कि यह घटना 20 जून को दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन (संख्या 74023) में रेलवे हाल्ट फखरपुर और खेकड़ा रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जब दीपक नाम के व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने कथित रूप से मारपीट की। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
JUN 21, 2025 17:26 IST

उत्तराखंड: कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

पांच साल के अंतराल के बाद 30 जून को पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख दर्रे के रास्ते फिर से शुरू होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों की शनिवार को यहां एक बैठक में समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष पांच जत्थों में कुल 250 तीर्थयात्री लिपुलेख दर्रा मार्ग से कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 तीर्थयात्री होंगे।
JUN 21, 2025 16:30 IST

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की आ गई तारीख

Uttarakhand Panchayat Elections: उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों से पर्दा उठ गया है। राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पंचायत की चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मतदान 10 जुलाई को होगा और 19 जुलाई को चुनावी परिणाम सामने आएंगे।
JUN 21, 2025 14:29 IST

अखिलेश यादव पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को सबसे महंगा राजमार्ग करार दिया। तंज कसते हुए कहा कि यह कोई एक्सप्रेस-वे नहीं, बल्कि महज चार लेन वाला राजमार्ग है। उनके इस बयान पर योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने पलटवार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2025 14:08 IST

ईरानी विदेश मंत्री और यूरोपीय अधिकारियों की कूटनीतिक वार्ता हुई विफल

इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम करने के उद्देश्य से घंटों चली कूटनीतिक वार्ता विफल हो गई। यूरोपीय मंत्रियों और ईरान के शीर्ष राजनयिकों के बीच शुक्रवार को जेनेवा में 4 घंटे तक बैठक हुई। ठीक इसी समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध में अमेरिकी सेना के हस्तक्षेप पर विचार कर रहे थे और परमाणु रिएक्टरों पर संभावित हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। यूरोपीय अधिकारियों ने भविष्य में वार्ता की आशा व्यक्त की जबकि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि वह आगे भी वार्ता के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल की ओर से लगातार हमले किए जाने के कारण ईरान को अमेरिका के साथ वार्ता करने में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हमले बंद हो जाएं और हमलावर को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए तो ईरान कूटनीतिक कदमों पर विचार करने के लिए तैयार है। वार्ता के लिए कोई अगली तारीख तय नहीं की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2025 13:04 IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से बढ़ी हुई दर से पेंशन मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह राशि महीने की 10 तारीख को सभी लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाए। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2025 12:44 IST

योग शरीर और मन को ऊर्जा देता है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि योग आज दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों को ऊर्जा प्रदान करता है और जीवन में नयी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में लोकसभा सांसदों और सचिवालय के अधिकारियों के साथ योगासन किए। इस अवसर पर लोकसभा सदस्य पी. पी. चौधरी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बिरला ने कहा, “दुनिया भर में लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। वे इसके महत्व को स्वीकार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन लाने का एक माध्यम है जो मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है।
JUN 21, 2025 11:52 IST

मच सकती है तबाही, ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले का होगा बुरा अंजाम: IAEA

अंतरराष्ट्रय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर इजरायली हमलों से परमाणु संदूषण (रेडियोधर्मी और रासायनिक प्रदूषण ) के खतरे की चेतावनी दी है। ग्रॉसी ने कहा कि ईरान में परमाणु स्थलों पर हमलों ने देश में परमाणु सुरक्षा और संरक्षा में भारी गिरावट ला दी है। हालांकि, अभी तक इनसे जनता को प्रभावित करने वाला कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा होने का खतरा है। यहांं पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2025 11:12 IST

भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए मुझे नहीं मिलेगा नोबेल प्राइज: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने या रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान संघर्षों में उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। बता दें, ट्रंप अनेक बार दावा कर चुके हैं कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराई और संघर्ष रुकवाया। हालांकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 21, 2025 10:16 IST

कर्नाटक के राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री ने बेंगलुरू में किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बेंगलुरु के प्रतिष्ठित विधान सौध के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव भी योग करते नज़र आए। यह आयोजन केंद्रीय आयुष मंत्रालय की 'योग संगम' पहल के अनुरूप 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। राज्य के आयुष विभाग द्वारा कई संगठनों, योग समूहों और नागरिक समाज समूहों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की।
JUN 21, 2025 07:44 IST

हैदराबाद से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द

हैदराबाद से मुंबई जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को रोका गया और बाद में इसे रद्द कर दिया गया। इस उड़ान में 92 यात्री सवार थे। हवाई अड्डा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और उनके लिए एअर इंडिया के दूसरे विमान का प्रबंध किया गया। सूत्रों ने कहा, ‘‘मुंबई जाने वाली उड़ान ‘एआई 2534’ को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया।
JUN 21, 2025 07:44 IST

‘ऑपरेशन सिंधु': ईरान से 290 भारतीय छात्र वापस दिल्ली पहुंचे

ईरान के मशहद से 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात तीन बजे के आसपास आएगी। इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे।
JUN 21, 2025 07:43 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करने की इच्छा दोहराई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से निपटने सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा दोहराई।
सरकारी पाकिस्तान टीवी द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।
JUN 21, 2025 07:43 IST

पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए करेगा नामित

पाकिस्तान सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के दौरान ट्रंप के निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और निर्णायक नेतृत्व का हवाला देते हुए, 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की औपचारिक रूप से सिफारिश करने का फैसला किया है।
JUN 21, 2025 07:43 IST

विशाखापत्तनम के योग कार्यक्रम में PM मोदी ने लिया हिस्सा

देश ही नहीं दुनियाभर में आज (21 जून) को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में समुद्र तट पर लोगों के साथ योग किया।