LIVE

ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार, 21 फरवरी 2024 : बिहार में 3 मार्च को विपक्ष का जुटान, राहुल गांधी पटना में करेंगे रैली, दिल्ली में नहीं बनी AAP-CONG के बीच बात, यूपी में बनी सपा-कांग्रेस में बात

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 21 फरवरी 2024
ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार, 21 फरवरी 2024 : बिहार में 3 मार्च को विपक्ष का जुटान, राहुल गांधी पटना में करेंगे रैली, दिल्ली में नहीं बनी AAP-CONG के बीच बात, यूपी में बनी सपा-कांग्रेस में बात

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: आज की पहली बड़ी खबर किसान आंदोलन से जुड़ी है। हरियाणा व पंजाब बॉर्डर पर बीते 7 दिन से जमा हुए किसान एक बार फिर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि हम मजबूरी में दिल्ली कूच करेंगे, अब जो होगा उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में पश्चिमी यूपी के हर जिले में कलेक्ट्रेट पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर आखिरकार बात बन गई आज सपा प्रमुख अखिलेश ने इस पर मुहर भी लगा दी। मुरादाबाद में अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

उधर लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लग सकता है, सूत्रों के मुताबिक,पार्टी के सभी 10 सांसद बसपा छोड़ने की तैयारी में हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में अब तक की सबसे बड़ी टूट होगी।

वहीं अमेरिका ने इजराइल-हमास युद्ध में तत्काल युद्धविराम की मांग वाले अरब समर्थित प्रस्ताव को वीटो कर दिया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स.....Kisan Andolan Live Updates

FEB 21, 2024 23:06 IST

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश होने के बाद कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 21, 2024 21:40 IST

'उन्होंने हमें मोटरसाइकिल तो दी, लेकिन पेट्रोल नहीं'

महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, बिल पास किया है। जिसके बाद शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल ने एक बार फिर सरकार को घेरने का मन बना लिया है। पढ़ें पूरी खबर
FEB 21, 2024 21:36 IST

बिहार में 3 मार्च को विपक्ष का जुटान, राहुल गांधी पटना में करेंगे रैली

: बिहार से अभी कुछ दिनों पहले ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा करके निकले राहुल गांधी एक बार फिर से बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं। 3 मार्च को पटना में महागठबंधन की एक रैली होनी है, जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस रैली में विपक्ष के कई नेता जुटेंगे, जिसमें लालू यादव से लेकर सीताराम येचुरी तक का नाम शामिल है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 21, 2024 17:43 IST

निर्वाचन आयोग ने बिहार का दौरा किया खत्म, कम वोटिंग पर जताई चिंता

निर्वाचन चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि बिहार में कम मतदान चिंता का विषय है क्योंकि यह वह भूमि है जहां माना जाता है कि लोकतंत्र का जन्म हुआ और जहां के नागरिक अभी भी राजनीतिक रूप से अधिक जागरूक हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही, पढें पूरी खबर
FEB 21, 2024 17:42 IST

'भगवान CJI के माध्यम से बोल रहे हैं' चंडीगढ़ चुनाव फैसले पर बोले केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ महापौर चुनाव के नतीजे को पलटने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। भगवद् गीता का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और भाजपा के प्रचलित 'अधर्म' का सर्वनाश कर दिया, पढें पूरी खबर
FEB 21, 2024 16:32 IST

आज की ताजा खबर लाइव: दिल्ली में नहीं बनी AAP-CONG के बीच बात

दिल्ली में भी आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूट के कगार पर है। पंजाब में पहले ही दोनों पार्टियां अकेले-अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है, अब दिल्ली में भी पंजाब वाला हाल ही दिख रहा है। दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आप के बीच पेंच फंसती दिख रही है, जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि यहां भी कांग्रेस और आप अकेले-अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी, पढ़ें पूरी खबर
FEB 21, 2024 16:32 IST

आज की ताजा खबर लाइव: ठाणे में तीसरे स्कूल पिकनिक के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला

ठाणे के एक निजी स्कूल में तीसरे पक्ष के ठेकेदारों द्वारा आयोजित पिकनिक के दौरान लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद छात्रों के माता-पिता ने चिंता जताई है। स्कूल ने पिकनिक ट्रिप का प्रबंधन एक तीसरे पक्ष की कंपनी को सौंपा था, जो कथित तौर पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही, पढ़ें पूरी खबर
FEB 21, 2024 15:16 IST

यूपी में बनी सपा-कांग्रेस में बात, अखिलेश ने लगाई मुहर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर आखिरकार बात बन गई। आज सपा प्रमुख अखिलेश ने इस पर मुहर भी लगा दी। मुरादाबाद में अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। अंत भला तो सब भला। बता दें कि यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी रही थी। कभी बात बनने की तो कभी बिगड़ने की आती थी। अब अखिलेश ने साफ कर दिया है कि यूपी में गठबंधन होने जा रहा है, पढें पूरी खबर
FEB 21, 2024 16:32 IST

आज की ताजा खबर लाइव: सपा-कांग्रेस के बीच जल्द हो सकता है गठबंधन- सूत्र

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर जल्द ही गठबंधन हो सकता है। अखिलेश यादव ने कहा है कि हमें गठबंधन में रहने में कोई परेशानी नहीं है, कांग्रेस के साथ किसी तरह का विवाद नही है।
FEB 21, 2024 16:32 IST

आज की ताजा खबर : बसपा के सभी 10 सांसद छोड़ेंगे पार्टी

लोकसभा चुराव से पहले बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी 10 सांसद बसपा छोड़ने की तैयारी में हैं। इसमें कुछ भजापा के संपर्क में हैं तो कुछ सपा व कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं।
FEB 21, 2024 12:07 IST

22-23 फरवरी को गुजरात व यूपी का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 फरवरी 2024 को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात में 48,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, आधारशिला रखेंगे और काम की शुरुआत करेंगे। वहीं, वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों को बदलने के लिए एक और कदम में, प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
FEB 21, 2024 11:39 IST

किसान आंदोलन की ताजा खबर: शंभू बॉर्डर पर तेज हुआ किसान आंदोलन

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन तेज हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं।
FEB 21, 2024 11:22 IST

आज की ताजा खबर LIVE: दिग्गज रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी का निधन

दिग्गज रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है।
FEB 21, 2024 11:00 IST

आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी जाएंंगे विदेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे और फिर पार्टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी।
FEB 21, 2024 10:54 IST

किसान आंदोलन की ताज़ा ख़बर: कांग्रेस के पोस्टर में भगवान कृष्ण के रूप में दिखे राहुल गांधी

FEB 21, 2024 10:08 IST

आज की ताजा खबर LIVE: 5 मार्च को महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को वह महाकाल के दर्शन करेंगे।
FEB 21, 2024 09:56 IST

आज की ताजा खबर LIVE: नियर वकील फली एस नरीमन का निधन

देश के वरिष्ठ वकीलों में शुमार फली एस नरीमन का निधन हो गया। उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
FEB 21, 2024 08:38 IST

आज की ताजा खबर: किसानों के खून से होली खेलेगी सरकार- पंढेर

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि केंद्र सरकार अर्धसैनिक बलों के द्वारा किसानों के खून से होली खेलना चाहती है। उन्होंने कहा, हमने अपनी ओर से बहुत प्रयास किए और बैठक में गए, लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा, सरकार को हमारी मांगे मान लेनी चाहिए।
FEB 21, 2024 08:36 IST

पाकिस्तान आज की ताजा खबर: सरकार गठन के लिए PPP और PML-N के बीच फार्मूला तैयार

पाकिस्तान में सरकार गठन के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के बीच नई सरकार बनाने के लिए सहमति बन गई है।
FEB 21, 2024 08:36 IST

दिल्ली आज की ताजा खबर: यमुना नदी में डूबे 10वीं के 4 छात्र

दिल्ली में यमुना नदी में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 4 छात्र डूब गए। पुलिस ने बताया कि अब तक 3 लाशें बरामद कर ली गई हैं।