देश

Chandigarh Poll Order: 'भगवान CJI के माध्यम से बोल रहे हैं' चंडीगढ़ चुनाव फैसले पर बोले केजरीवाल -Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 21, 2024, 05:16 PM IST

Kejriwal on Chandigarh polls order: सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत को पलटने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Image

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा

Kejriwal on Chandigarh polls order: दिल्ली विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ महापौर चुनाव के नतीजे को पलटने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। भगवद् गीता का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और भाजपा के प्रचलित 'अधर्म' का सर्वनाश कर दिया।

उन्होंने चंडीगढ़ महापौर चुनाव परिणाम के फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय और भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इसने देश के लोकतंत्र को बचा लिया, केजरीवाल ने अदालत के फैसले की सरहाना करते हुए कहा, 'ऐसा लग रहा था मानो सीजेआई के जरिये भगवान खुद बोल रहे हों।'

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में 30 जनवरी के चुनाव परिणाम को पलटते हुए पराजित आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया महापौर घोषित कर दिया था।केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगी और उस पर खुलेआम विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकारें गिराने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, शिव-पार्वती के भक्त देश के साथ हैं और आखिरकार भाजपा के 'अधर्म' का सर्वनाश हो जाएगा तथा 'धर्म' की जीत होगी।केजरीवाल ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोक रही है।उन्होंने कहा, 'वे किसानों को दिल्ली क्यों नहीं आने दे रहे? वे उनकी फसलों की उचित कीमत नहीं देते और उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article