आज की ताजा खबर: ईरान पर सख्त एक्शन की तैयारी में अमेरिका, चीन से सहयोग की अपील; तेहरान ने दिया जवाब
आज की ताजा खबर, 21 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हैदराबाद में एक एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो हई। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान पर इतिहास का सबसे कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सोमाली समुद्री लुटेरों ने चार दिनों में दो जहाजों का अपहरण कर लिया है।
आज की ताजा खबर, 21 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हैदराबाद में एक एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो हई। राज्यसभा सदस्य लिंगमनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगमनेनी संजुश पर आरोप लगाया गया है कि वह कथित तौर पर स्पीड और लापरवाही से कार चला रहा था।
इनऑर्बिट मॉल में लाइफस्टाइल क्लोथिंग स्टोर में काम करने वाली पीड़िता भारती मुखी की 16 अगस्त को माधापुर इलाके में अपने कार्यस्थल के पास सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान पर इतिहास का सबसे कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
अमेरिका का दावा है कि ईरान लगातार युद्ध के लिए अमेरिका को उकसा रहा है। हालांकि, बेसेंट ने कहा कि आर्थिक उपायों पर ध्यान केंद्रित करने से ईरान के खिलाफ आगे बड़े सैन्य अभियानों की आवश्यकता कम हो सकती है।
सोमाली समुद्री लुटेरों ने चार दिनों में दो जहाजों का अपहरण कर लिया है। इस घटना के बाद सोमालिया और यमन के तटीय जलक्षेत्र में समुद्री डकैती एक बड़े पैमाने पर वापसी का खतरा बढ़ता जा रहा है।
BI की वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर कमल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोप
FBI के अनुसार, इस आपराधिक संगठन पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश समेत कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। संगठन से जुड़े मामलों की जांच अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया समेत अन्य इलाकों में भी की जा रही है।
सोमाली समुद्री लुटेरों ने चार दिनों में दो जहाजों का किया अपहरण
ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका का दावा है कि ईरान लगातार युद्ध के लिए अमेरिका को उकसा रहा है। हालांकि, बेसेंट ने कहा कि आर्थिक उपायों पर ध्यान केंद्रित करने से ईरान के खिलाफ आगे बड़े सैन्य अभियानों की आवश्यकता कम हो सकती है। वहीं, बेसेंट ने चीन से अमेरिकी कार्यक्रम के साथ आने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रयासों में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि चीन अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी क्षेत्र से पूरा करता है। इसलिए होर्मुज का खुला रहना चीन के अपने हित में भी है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों की कड़ी निंदा की है। ईरान ने इन्हें ‘आर्थिक आतंकवाद’ और मानवता के खिलाफ अपराध बताया है। तेहरान का आरोप है कि अमेरिका दशकों से ईरानी लोगों के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति अपना रहा है।
हैदराबाद में एक एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत
इनऑर्बिट मॉल में लाइफस्टाइल क्लोथिंग स्टोर में काम करने वाली पीड़िता भारती मुखी की 16 अगस्त को माधापुर इलाके में अपने कार्यस्थल के पास सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
