आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर, 2022 Highlights: अगले साल जून में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण
अंकिता हत्याकांड: उच्च न्यायालय ने एसआईटी से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को केस डायरी के साथ मामले की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकल पीठ ने पौड़ी गढ़वाल निवासी आशुतोष नेगी की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसआईटी को मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए।कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की। पार्टी अब तक कुल 63 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।जींद में दो पक्षों के बीच लड़ाई में गोलीबारी से एक की मौत, सात घायल
रियाणा में जींद जिले के गांव गांगोली में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लड़ाई के दौरान धारदार हथियारों के इस्तेमाल और गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।स्पाइसजेट ने सिक्किम से उड़ानें निलंबित कीं
सिक्किम के पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से रोजाना उड़ानों का परिचालन करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ‘परिचालन से जुड़ी समस्याओं’ के कारण 30 अक्टूबर से परिचालन निलंबित करने का फैसला लिया है।बेंगलुरू में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बेंगलुरु में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को बाढ़ आ गयी और लोगों को फिर से जलभराव का सामना करना पड़ा। शहर में हाल में बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी।रक्षा प्रदर्शनी में 1.53 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
गांधीनगर में रक्षा प्रदर्शनी 2022 के दौरान 1.53 लाख करोड़ रुपये के कुल 451 सहमति पत्रों (एमओयू) और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण के समापन समारोह में रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी ने व्यापार सृजन के मामले में पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।राजू पाल हत्याकांड:अतीक अहमद के खिलाफ आरोप तय
सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की विशेष अदालत में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता एवं विधायक राजू पाल की हत्या के करीब 17 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा अन्य अभियुक्तों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए। अदालत ने इस मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के लिए तीन नवंबर की तिथि तय की है।सांप्रदायिक दंगों के मामले में दो पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों समेत 41 दोषी करार
बलरामपुर की एक अदालत ने जिले के उतरौला कस्बे में 17 साल पहले हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के दो पूर्व अध्यक्षों सहित 41 लोगों को दोषी करार दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि उतरौला कस्बे में 26 मार्च, 2005 को हुए सांप्रदायिक दंगे एवं आगजनी के मामले में बलरामपुर की अपर जिला एवं सत्र अदालत ने 41 लोगों को दोषी पाया है। वही 18 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया है।चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल जून में होगा : इसरो प्रमुख
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले साल जून में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की योजना बनायी है जो भविष्य में चांद की सतह पर खोज के लिहाज से महत्वपूर्ण अभियान है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले साल की शुरुआत में देश के पहले मानव अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के लिए ‘‘एबॉर्ट मिशन’’ की पहली परीक्षण उड़ान की तैयारी भी की है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चंद्रयान-3 (सी-3) मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिये अगले साल जून में प्रक्षेपित किया जाएगा।’’नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
मुंबई में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने ईडी को भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी की 39 संपत्तियों को जब्त करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने नीरव मोदी और उनकी कंपनियों द्वारा गिरवी रखी गई या बंधक की गई 9 संपत्तियों की मांग करने वाले पीएनबी के आवेदन को भी अनुमति दे दी है।ओडिशा के गंजाम जिले से 32 लाख रुपये का गांजा जब्त
गंजाम जिला पुलिस ने छह लोगों के कब्जे से 253 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो खेप में जब्त गांजे की कीमत करीब 32 लाख रुपये है।सूडान में 150 की मौत
सूडान के दक्षिण में भूमि विवाद को लेकर दो दिनों तक चली लड़ाई में कम से कम 150 की मौत हो गई है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने डॉक्टरों के हवाले से ये जानकारी दी है।हरियाणा में भी सिर्फ ग्रीन पटाखे की अनुमति
हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा- "दिवाली पर सामान्य पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। हमें उत्सव के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखना है। पूरे राज्य में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।"ब्रिटिश पीएम की इस्तीफा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने कार्यालय में छह अशांत सप्ताह के बाद गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इस तरह वो ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री बन गई हैं।असम के 8 जिलों में अफस्पा छह महीने के लिए बढ़ाया गया
असम सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद उसने राज्य के आठ जिलों और एक उपमंडल में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून 1958 (अफस्पा) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने हालांकि पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले से इस विवादास्पद कानून को वापस ले लिया क्योंकि वहां की स्थिति में "उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’’ईडी की कार्रवाई
ईडी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एमएमटीसी के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत हैदराबाद के दो आभूषण समूहों पर छापा मारने के बाद करीब 149 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात जब्त कर लिए हैं। इस मामले में कंपनी के निदेशक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।बंगाल में सिर्फ ग्रीन पटाखे
कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सभी जिलाधिकारियों से त्योहारी सीजन में सिर्फ ग्रीन पटाखों का लाइसेंस जारी करने को कहा है। दमकल और आपात सेवा विभाग ने 19 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में कहा है कि राज्य में अगले आदेश तक हरित पटाखों के अलावा अन्य सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उन्हें जलाने पर ‘पूर्ण प्रतिबंध’ लागू रहेगा।तापी पहुंचे पीएम मोदी
गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तापी जिले के व्यारा पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 96 अंक और चढ़ा
रेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक चढ़कर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार में तेजी आई।भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध पक्षी पकड़ा गया
राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के पास एक संदिग्ध पक्षी को पकड़ा गया। पक्षी के पंजों में छल्ले (अंगूठियां) थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने बताया कि बल के जवानों ने बृहस्पतिवार सुबह लोंगेवाला के पास एशियाई हुबारा बस्टर्ड पक्षी को पकड़ा जिसके पंजों में छल्ले पहनाए गये थे।छत्तीसगढ़ में मिला पाइप बम
छत्तीसगढ़ के कोयालीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतागढ़-तेकापानी गांव में सुरक्षा बल के जवानों ने 10 किलो पाइप बम बरामद किया है। जवानों ने मौके पर ही पाइप बम को डिफ्यूज कर दिया है। ये जानकारी अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने दी है।पवार, शिंदे- फडणवीस मुलाकात है खास
इन सबके बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव से पहले वानखेड़े स्टेडियम के गारवारे हॉल में तीन दिग्गजों शरद पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने डिनर किया और करीब करीब इस बात पर सहमति बन चुकी है कि देवेंद्र फडणवीस के करीबी अमोल काले को कमान मिल जाएगी।रोजगार मेले में PM 75,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान को रोजगार मेले का नाम दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री 75,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।अभिनेत्री वैशाली ठक्कर सुसाइड केस: मुख्य आरोपी इंदौर से अरेस्ट
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की कथित खुदकुशी के मामले में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वह जिस मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा था उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले, इंदौर पुलिस आयुक्त ने ठक्कर (29) को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। दंपति के नाम से लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।शशि थरूर को मिस्त्री का जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में शशि थरूर ने के चुनाव एजेंट ने गंभीर अनियमितता होने का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप का अब मधुसूदन मिस्त्री ने जवाब दिया है। मिस्त्री ने कहा है कि उन्हें यह कहते हुए दुख होता है कि आपके दो चेहरे हैं। आपने मुझसे बातचीत में कहा कि आप हमारे जवाबों से पूरी तरह संतुष्ट हैं लेकिन मीडिया में आप हम पर आरोप लगाते हैं।पाक में आतंकी हमलों में 51 प्रतिशत की वृद्धि : रिपोर्ट
पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं की संख्या में 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह दावा स्थानीय थिंक टैंक की रिपोर्ट में किया गया है। इस्लामिक चरमपंथी समूह तालिबान ने पिछले साल बिना किसी प्रतिवाद के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तब कब्जा कर लिया था जब अमेरिकी सैनिक वापसी की तैयारी कर रहे थे। यह तालिबान की सांकेतिक जीत थी क्योंकि विश्व महाशक्ति दो दशक के खूनखराबे के बाद भी तालिबान को उभरने से नहीं रोक सकी। पाक इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडीज (पीआईपीएस) की ‘अफगानिस्तान की स्थिति और पाकिस्तान की नीतिगत प्रतिक्रिया’ विषय पर जारी रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान के लिए काबुल में आतंकवादी शासन का खतरा स्पष्ट हो गया है क्योंकि देश ने गत एक साल में आतंकवादी हमलों में अप्रत्याशित तौर पर 51 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।’’मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि इमारत में पटाखा बना रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरा मच गई। लोग बदहवास होकर इधर-ऊधर भागने लगे।कल बद्रीनाथ में होंगे पीएम मोदी
श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ईश्वरप्रसाद नम्बूथिरी ने बताया कि प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर को यहां आएंगे और मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इस इलाके में हुए विकास कार्यों से भविष्य में लोगों को काफी सहूलियत होगी।कश्मीर में बर्फबारी और बारिश ने पहले ही दे दी दस्तक
टीईटी परीक्षार्थियों को अपना धरना खत्म कर देना चाहिए: ब्रत्य बसु
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2014 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आवेदकों को राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के निकट जारी धरना खत्म कर देना चाहिए। बसु ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि साल्ट लेक इलाके में 17 अक्टूबर को शुरू हुए धरने के पीछे कुछ राजनीतिक दलों का हाथ है। उन्होंने कहा, “ऐसे लोग हैं जो गतिरोध जारी रखना चाहते हैं।” बसु ने कहा, “क्या यह संभव है कि जिसने भी परीक्षा दी है, उसकी भर्ती हो जाए? क्या नेट, एनईईटी, डब्ल्यूबीजेईई के सभी अभ्यर्थियों को पहली बार में ही नौकरी मिल जाती है?”माणिक की गिरफ्तारी को SC ने सही ठहराया
शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता माणिक भट्टाचार्य को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने माणिक की गिरफ्तारी को सही ठहराया है। अदालत के इस फैसले के बाद माणिक ईडी की हिरासत में ही रहेंगे।जब मिले पीएम मोदी और यूएन चीफ
स्टैचू ऑफ यूनिटी के पास मिले PM और गुटारेस
गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस से मुलाकात हुई है। एकता नगर स्थिति स्टैचू ऑफ यूनिटी के पास दोनों नेता मिले। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।तो हिंदू हो जाएंगे अल्पसंख्यक-होसबोले
RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने हिंदुओं की आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। होसबोले ने देश में जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जताई और इस समस्या से सबको साथ मिलकर लड़ने की अपील की। होसबोले ने जनसंख्या नियत्रण पर नीति बनाने की भी वकालत की। होसबोले ने देश में धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता जाहिर की। होसबोले ने कहा कि, धर्मांतरण की वजह से देश में हिंदुओं की आबादी लगातार घट रही है। उन्होंने उन देशों का उदाहरण दिया जहां एक खास वर्ग की आबादी बढ़ने की वजह से बंटवारे के हालात बने।यूक्रेन पर भारत सरकार की एडवाइजरी
यूक्रेन में रूस की बमबारी एवं हमले तेज होने के बाद भारत सरकार हरकत में आ गई है। उसने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपनी इस एडवाइजरी में सरकार ने भारतीयों नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी है और साथ ही यह भी कहा है कि जो नागरिक पहले से यूक्रेन में मौजूद हैं, वे तत्काल इस युद्धग्रस्त देश को छोड़ दें।महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से PFI के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार
महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पड़ोसी रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन की राज्य विस्तार समिति का एक स्थानीय सदस्य, स्थानीय इकाई का एक सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि एटीएस को भारत सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पनवेल में संगठन के दो पदाधिकारियों और कुछ कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में गुप्त जानकारी मिली। इसके बाद, एटीएस की एक टीम ने मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित पनवेल में छापेमारी कर पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 43वां दिन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 43वें दिन की शुरुआत आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल के बनवासी गांव से की।मुंबई में बम लगे होने की सूचना पर पुलिस अलर्ट
मुंबई पुलिस को बुधवार को एक संदिग्ध कॉल मिला। इस अज्ञात कॉल में शहर के कई स्थानों पर बम लगे होने की सूचना दी गई है। इस धमकी के बाद पुलिस ने शहर की सुरक्षा एवं अपनी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों को कहना है कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर संदिग्ध कॉल आई।केवड़िया में मिशन लाइफ की शुरुआत करेंगे पीएम
गुजरात के केवड़िया में पीएम मोदी आज मिशन लाइफ की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वह तापी के व्यारा में 1970 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया।कलबुर्गी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट में मामला, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों? राहुल गांधी से BJP का तीखा सवाल
BJP सांसद ने IAF दिवस पर शेयर की पाकिस्तानी विमान की फोटो, कांग्रेस नेता बोले- 25 साल हाल बेहाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
