2 नवम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: कोकरनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 3 दहशतगर्द ढेर; बयान के लिए सावंत ने मांगी माफी
2 नवम्बर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जवानों ने हलान गली लार्नू में दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्म कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छिपे आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। श्रीनगर के खानयार में एक से दो आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। भुवनेश्वर के शहीद नगर इलाके में शुक्रवार की शाम 40 से अधिक युवकों ने बम फेंककर और तलवारें लहराकर जमकर आतंक मचाया। इस दौरान उपद्रवियों मे कई वाहनों में तोड़फोड़ की। खतरनाक दृश्य देश स्थानीय लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों में दुबक गए। देखते-देखते ही थोड़ी ही देर में तनाव व्याप्त हो गया। गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में आज रांची आएंगे और अगले दिन धालभूमगढ़, बरकट्ठा तथा सिमरिया में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य कश्मीर में बडगाम के मजहामा गांव में गोलियों की तेज अवाज सुनाई दी। मिली जानकारी के अनुसार, माझामा गांव में आतंकवादियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। इस आतंकी घटना में वह दोनों घायल हो गए हैं। दो घायल यूपी के मूल निवासी हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बल घटनास्थल पर पहुंचे और आतंकवादियों की खोज में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
2 नवम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: कोकरनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 3 दहशतगर्द ढेर; बयान के लिए सावंत ने मांगी माफी
