दुनिया

इजराइल ने लेबनान पर फिर किये हवाई हमले, अब तक 45 लोगों की मौत; कई घायल

Israel-Lebanon War: इजराइल द्वारा लेबनान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित गांवों पर किए गए हवाई हमलों में अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का अनुमान है कि इजराइल के लेबनान पर जमीनी आक्रमण और बमबारी ने वहां 1.4 मिलियन लोगों को विस्थापित कर दिया है।

Image

इजराइल के हमले में लेबनान में गई 45 लोगों की जान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Lebanon War: इजराइल द्वारा लेबनान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित गांवों पर किए गए हवाई हमलों में अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बालबेक के गवर्नर बशीर खोदर ने बताया कि लेबनान के पूर्वोत्तर हिस्से के नौ गांवों पर किए गए हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। यह लेबनान की ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ (एनएनए) द्वारा पहले बताई गई मृतक संख्या से 17 अधिक है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनएनए’ ने बताया कि ओलाक के छोटे से गांव में किए गए इजराइली हवाई हमले में चार लोग मारे गए हैं। इस गांव में चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला को काफी समर्थन प्राप्त है। इजराइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हाल में लेबनान के दक्षिणी उपनगर दहिए में हवाई हमले किए थे, हालांकि यहां हुए हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। बालबेक-हर्मेल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लेबनानी सांसद हुसैन हज हसन ने कहा कि इजराइली बमबारी के कारण करीब 60000 लोग पहले ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।

इजराइल लेबनान पर बढ़ा रहा हमले

बता दें, लेबनान की राजधानी में इजराइली विमानों ने 4 दिनों में पहली बार रात भर और शुक्रवार की सुबह दक्षिणी उपनगर दहियाह पर हमला किया, जिससे दहशत फैल गई। इजराइली सेना, जिसने निवासियों को दहियाह में कम से कम नौ स्थानों को खाली करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के हथियार निर्माण स्थलों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया। दहियाह से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है, जहां इजराइली बमबारी के डर से रात में निवासियों का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article