2 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान, केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी; कहा- 'AAP' कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई
2 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आज से आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान खुल जाएगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सूडान के शहर ओमडुरमैन में एक खुले बाजार में देश की सेना के खिलाफ लड़ रहे एक अर्धसैनिक समूह के हमले में करीब 54 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबरीन मार्केट पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में कम से कम 158 अन्य लोग घायल भी हो गए। बढ़ते गृह युद्ध में घातक हमलों की श्रृंखला में यह नया हमला था जिसने पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश को तबाह कर दिया है। आरएसएफ की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई।
2 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान, केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी; कहा- 'AAP' कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई
गोपालगंज में पूर्व मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, व्यवसायी घायल
कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स में नाले में गिरने से तीन मजदूर लापता
दक्षिण कोरिया में इलाज कराने वाले कई विदेशी मरीज कोरियाई संस्कृति से प्रभावित
चतरा में नक्सलियों ने अपहरण के बाद शख्स की हत्या कर शव जंगल में फेंका
गोपालगंज में पूर्व मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, व्यवसायी घायल
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी याचिका पर न्यायालय सोमवार को करेगा सुनवाई
प्रयागराज में जारी महाकुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में 29 जनवरी को भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य लोग घायल हो गए थे। न्यायालय की वेबसाइट पर ‘अपलोड’ की गई तीन फरवरी की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।
सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हों संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश: यूएनजीए अध्यक्ष
महाकुंभ में हुई भगदड़ में आ रही साजिश की बू- सूत्र
BJP ने दिल्ली चुनाव के लिए पूर्व सांसद निरहुआ द्वारा गाया गाना किया जारी
केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी
केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने AAP सरकार पर साधा निशाना
रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में 773 की मौत: कांगो
विद्रोहियों ने गोमा पर कब्जा कर लिया था और वह अन्य क्षेत्रों पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे जिसे सेना ने काफी हद तक नाकाम कर दिया और कुछ गांवों पर नियंत्रण हासिल कर लिया।
संघर्ष को लेकर अमेरिका-रूस वार्ता से यूक्रेन को बाहर रखना ‘बेहद खतरनाक':जेलेंस्की
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये सबसे महत्वपूर्ण कदम है।’’ जेलेंस्की की टिप्पणी शुक्रवार को ट्रंप के उस बयान के बाद आई जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी और रूसी अधिकारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर ‘‘पहले से ही बात कर रहे हैं’’।
