देश

महाकुंभ में हुई भगदड़ में आ रही साजिश की बू, जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के सामने आए कुछ चौंकाने वाले तथ्य

Mauni Amavasya Stampede: मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में साजिश की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साजिश के तहत भगदड़ करवाने की आशंका है। STF की टीमें साजिश के एंगल पर जांच करने में जुटी हुई है।

Image

मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में साजिश की आशंका- सूत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में साजिश की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साजिश के तहत भगदड़ करवाने की आशंका है। STF की टीमें साजिश के एंगल पर जांच करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, संगम नोज के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। 16 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कई मोबाइल नंबर घटना के बाद से ही बंद पाए गए है। कंट्रोल रुम के सीसीटीवी से संदिग्धों को face recognition app के जरिए चिन्हित किया जा रहा। बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मची थी। ये भगदड़ तड़के सुबह 2 बजे मची थी। प्रशासन ने बताया था कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई थी और 60 लोग घायल थे।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर

दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि प्रशासन मृतकों की संख्या को छुपा रहा है।मगर अब जांच एजेंसियों को भगदड़ की घटना में साजिश की गंध आ रही है। घटना के दिन जितने भी संदिग्ध दिख रहे हैं, एसटीएफ की नजर हर किसी पर है। फिलहाल कल बसंत पंचमी का अमृत स्नान है। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर है। कल होने वाले अमृत स्नान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और यूपी पुलिस अलर्ट पर है। यूपी पुलिस के कई बड़े अधिकारियों ने महाकुंभ में डेरा डाल दिया है। अब देखना ये होगा कि भगदड़ की जांच के दौरान एसटीएफ आगे क्या-क्या जानकारी देती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!