इलेक्शन

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, कहा- 'AAP' कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं।

Image

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है

बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए। पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं। पत्रकारों पर भी हमला हो रहा है। भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें बुरी तरह पराजित करेंगे।

वहीं, एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा लीजिए। अमित शाह को गाना गाते हुए और नाचते हुए देश के युवाओं से भी डर लगने लगा है। जब किसी सत्ता को युवाओं से डर लगने लगे, तो ये इस बात के लक्षण होते हैं कि ये सत्ता के आखिरी दिन हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट जहां चौथी बार अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। इनके सामने भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीनों पार्टी के प्रत्याशी दावा कर रहे हैं कि जीत उनकी होनी तय है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर परिणाम आएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article