देश

Chhattisgarh: बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली शिविर ध्वस्त, 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bijapur Encounter : बीजापुर में एक मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली शिविर को नष्ट कर दिया गया और वहां से इंसास राइफल, 12 बोर राइफल और बीजीएल लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। इस बीच, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं।

Image

बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली शिविर ध्वस्त, 8 नक्सली ढेर

Photo : ANI

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली शिविर को नष्ट कर दिया गया और वहां से एक इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम (इंसास) राइफल, 12 बोर राइफल और बीजीएल लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवानों को मामूली चोटें आईं। हालांकि घायल जवानों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। इससे पहले दिन में, गंगालूर थाना अंतर्गत वन क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे गोलीबारी हुई , जहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सली मारे गए। पुलिस ने कहा कि गंगालूर पीएस क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए पश्चिम बस्तर संभाग के गंगालूर एरिया कमेटी कंपनी क्रमांक 2 और मिलिशिया कंपनी के सदस्यों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पिछले 32 दिनों में कुल 33 नक्सली ढेर

अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की आशंका है। आसपास के इलाके में जवान के दल गश्त और तलाशी अभियान चला रहे हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का कोरचोली जंगल में हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा 202 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 222 बटालियन की संयुक्त टीम शुक्रवार को माओवादी विरोधी अभियान में शामिल थी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के परिणामस्वरूप पिछले 32 दिनों में कुल 33 नक्सलियों के शव बरामद किए गए अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली गंगालूर एरिया कमेटी, कंपनी नंबर 2 और पश्चिम बस्तर संभाग की मिलिशिया कंपनी के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article