आज की ताजा खबर, 2 दिसंबर 2023: संसद के शीतकालीन सत्र में किन मुद्दों पर होगी चर्चा? ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगी संसद सदस्यता
मायावती ने केंद्र सरकार से की जातीय जनगणना कराने की मांग
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जातीय जनगणना को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक में बीएसपी द्वारा सरकार से देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग की गयी। बसपा सुप्रीमो ने इस लेकर केंद्र सरकार को नसीहत भी दी। पढ़ें पूरी खबरऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगी महुआ मोइत्रा की सदस्यता
'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है। संसद की एथिक्स कमेटी ने 6-4 के अपने फैसले में उनके निष्कासन की सिफारिश की थी। अब संसद के शीतकालीन सत्र में महुआ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आचार समिति ने मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की थी। समझिए पूरा विवादजेलेंस्की ने कहा, 'रूस के साथ युद्ध में हार नहीं मानेगा यूक्रेन'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सर्दियों की शुरुआत हो गई है तथा इस मौसम में युद्ध के और जटिल होने के अनुमान के साथ ही यह एक प्रकार से नए चरण में है। जेलेंस्की ने साथ ही कहा कि यूक्रेन हार नहीं मानेगा। उन्होंने पूर्वोत्तर यूक्रेन के खारकीव में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ बृहस्पतिवार को एक विशेष साक्षात्कार में कहा, 'यह युद्ध का नया चरण है। अगर देखा जाए तो सर्दी अपने आप में ही युद्ध का नया चरण है।' यह पूछे जाने पर कि क्या अभी तक जवाबी कार्रवाई में अपेक्षित परिणाम मिल पाए हैं, जेलेंस्की ने काफी जटिल उत्तर दिया। उन्होंने कहा, 'देखिए हम हार नहीं मानेंगे। मैं संतुष्ट हूं। हम दुनिया की दूसरी (सर्वश्रेष्ठ) सेना के साथ लड़ रहे हैं।' उनका इशारा रूस की सेना की ओर था। जेलेंस्की ने कहा, 'हम लोगों को खो रहे हैं। इस बात से मैं संतुष्ट नहीं हूं। हमें वे सारे हथियार नहीं मिले जो हम चाहते थे, इसलिए मैं संतुष्ट नहीं हो सकता लेकिन मैं ज्यादा शिकायत भी नहीं कर सकता।'नगालैंड स्थापना दिवस पर बोले उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि राजभवन नगालैंड राज्य का स्थापना दिवस मनाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के घावों पर नमक छिड़क रहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा है कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देते हुए जम्मू स्थित राजभवन में उत्साह और उमंग के साथ शुक्रवार को नगालैंड राज्य दिवस मनाया गया। अब्दुल्ला ने दूसरे राज्य के राज्य दिवस का जश्न मनाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह विडंबना ही है कि जम्म-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद यहां केंद्र शासित प्रदेश दिवस मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर की विडंबना है। हम यहां जम्मू स्थित राजभवन में नगालैंड का स्थापना दिवस मना रहे हैं, दूसरी ओर जब जम्मू-कश्मीर की बात आती है तो हम "केंद्र शासित प्रदेश दिवस" मनाते हैं। यह यहां की जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।'शीतकालीन सत्र में महुआ मोइत्रा का क्या होगा?
संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और यह 22 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 15 बैठकें होंगी। इस सत्र में औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर तीन विधेयक लाने सहित प्रमुख विधेयकों के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में 'पैसे लेकर प्रश्न पूछने' के मामले में लोकसभा की एक समिति की रिपोर्ट भी पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है। इस रिपोर्ट में तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।संसद के शीतकालीन सत्र में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने शनिवार को कहा कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि सदन में चर्चा के लिए पूरा माहौल बने और कहीं कोई व्यवधान न हो। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं ने शीतकालीन सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक की। पढ़ें पूरी खबरआदित्य एल-1 के पेलोड ने काम करना किया शुरू
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 को लेकर फिर एक खुशखबरी सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि आदित्य एल1 में लगे पेलोड आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने काम करना शुरू कर दिया है और यह सामान्य रूप से काम कर रहा है।भारत में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आए
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 88 नए मामले सामने आए। देश में अब उपचाराधीन कोविड मरीजों की संख्या 396 है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,33,300 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 4,50,02,103 है।चक्रवात माइचौंग: पुडुचेरी में सभी स्कूलों में छुट्टी
'चक्रवात 'माइचौंग' के मद्देनजर, 4 दिसंबर को पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।पाकिस्तान: बैरिस्टर गौहर अली खान बने पीटीआई के नए अध्यक्ष
बैरिस्टर गौहर अली खान को निर्विरोध पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया, उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जगह ली है।संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक शुरू
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। संसद का सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा।दिल्ली में खराब मौसम के कारण 18 उड़ानें डायवर्ट
दिल्ली में खराब मौसम के कारण आज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे के बीच 18 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर के लिए डायवर्ट किया गया।तेलंगाना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवंत रेड्डी के पक्ष में की नारेबाजी
तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के पक्ष में 'सीएम-सीएम' का नारा लगाया। बता दें, राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।बांग्लादेश में आया भूकंप
लद्दाख के बाद भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह लगभग 9:05 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया।अहमदाबाद से दिल्ली आ रही फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके906 को अहमदाबाद और मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके954 को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है।लद्दाख में भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सुबह करीब 8:25 बजे लद्दाख में रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया।तीनों सेना प्रमुखों के साथ CDS अनिल चौहान पहुंचे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि अर्पित की। .द. कोरिया ने लॉन्च किया सैन्य जासूसी उपग्रह
उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों के बीच दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार (स्थानीय समय) में कैलिफोर्निया में अमेरिकी सैन्य अड्डे से अपना पहला स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया।दुबई से दिल्ली वापस लौटे पीएम मोदी
COP28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे।जम्मू-कश्मीर: मुगल रोड पीर पंजाल रेंज में भारी बर्फबारी
दिल्ली में AQI फिर खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।आनंद विहार में AQI 388, अशोक विहार में 386, लोधी रोड में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 366 है।भदोही में नाबालिग के साथ कुकर्म
उत्तर प्रदेश के भदोही के ऊंज थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ कथित तौर पर कुकर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ED अधिकारी
तमिलनाडु सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया और कहा कि उसे 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। डिंडीगुल जिले में एक डॉक्टर से लाखों की ठगी की गई। अधिकारियों के मुताबिक अंकित तिवारी ईडी अधिकारियों की अपनी टीम के साथ प्रवर्तन निदेशालय में उनके मामले को बंद करने के नाम पर कई लोगों को धमकी दे रहे थे और रिश्वत ले रहे थे।दो महिला पत्रकारों से दिल्ली पुलिस पर 'उत्पीड़न' का आरोप, सैकड़ों पत्रकारों ने थाने का किया घेराव
दोस्त से फोन पर की बात तो पिता ने 18 दिन में 5 बार किया दुष्कर्म, मां ने खींची नग्न तस्वीरें, कच्छ में रिश्तों पर कलंक
संसदीय समिति के चेयरपर्सन की नियुक्ति पर TMC की आपत्ति, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लिखी चिट्ठी
IAF को हर साल चाहिए 40 फाइटर जेट, तेजस की देरी पर एयर चीफ बोले- नुकसान हो रहा है
Asian Games 2026: भारत के नाम हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड, कुमकुम मोहोद से अमन सहरावत तक PM मोदी ने ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
© 2026 Times Horizon Private Limited
