आज की ताजा खबर 19-May-2025, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पूर्णिया से पूर्व सांसद उदय सिंह बने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई e-Zero एफआईआर से साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने साइबर अपराधियों को अभूतपूर्व गति से पकड़ने के लिए नई ई-जीरो एफआईआर पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई यह नई प्रणाली राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को स्वचालित रूप से एफआईआर में बदल देगी, जो शुरू में 10 लाख रुपये की सीमा से ऊपर होगी। शाह ने कहा कि क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र की परवाह किए बिना इलेक्ट्रॉनिक रूप से एफआईआर जारी करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरे देश में लागू की जाएगी। यह पहल पीड़ितों द्वारा गंवाए धन की आसान वसूली और साइबर अपराधियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई को आसान बनाएगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह हाल ही में पेश किए गए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का लाभ उठाती है। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने किसी भी अपराधी को अभूतपूर्व गति से पकड़ने के लिए नई ई-जीरो एफआईआर पहल शुरू की है।नए ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ पोर्टल की सोमवार को शुरुआत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अपडेट ‘यूजर इंटरफेस’ के साथ नए ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ पोर्टल की सोमवार को शुरुआत की। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) योजना 2005 में शुरू की गई थी। इस योजना में भारतीय मूल के सभी व्यक्तियों (पीआईओ) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण का प्रावधान है जो 26 जनवरी 1950 के बाद भारत के नागरिक थे या 26 जनवरी 1950 को नागरिकता पाने के पात्र थे या उनके वंशज हैं। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज, भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अपडेट यूजर इंटरफेस के साथ नवीनीकृत ओसीआई पोर्टल लॉन्च किया। नयी विशेषताओं में बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और उपयोग को आसान बनाना शामिल है। ओसीआई कार्डधारक योजना की शुरूआत 2005 में नागरिकता अधिनियम, 1955 में किए गए एक संशोधन के माध्यम से की गई थी।सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया लौंगेवाला का दौरा, सेैनिकों से की मुलाकात
General Upendra Dwivedi Visited Laungewala- ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के पराक्रम को आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी सराहा। सेना प्रमुख ने लौंगेवाला में कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ मुलाकात कर इन्हें जमकर शाबाशी दी। भारतीय सेना ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, ऑपरेशन सिंदूर के हिस्से के रूप में भारतीय सेना ने भारतीय वायुसेना और बीएसएफ के साथ करीबी समन्वय में एयर डिफेंस सिस्टम की तेजी से तैनाती की। डिफेंस सिस्टम और अन्य परिचालन क्षमताओं से संभावित खतरों को बेअसर करना सुनिश्चित किया।पूर्व सांसद उदय सिंह बने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिहार के पूर्णिया से पूर्व सांसद उदय सिंह बने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष। प्रशांत किशोर ने इसकी घोषणा की। उदय सिंह पूर्णिया से दो बार बीजेपी से सांसद रह चुके हैं।भारत कोई धर्मशाला नहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
India Not A Dharamshala- भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जो दुनिया भर के शरणार्थियों को अपने यहां रख सके, सुप्रीम कोर्ट ने आज एक श्रीलंकाई तमिल नागरिक की हिरासत के मामले में ये अहम टिप्पणी की। शीर्ष अदाल तने श्रीलंकाई तमिल नागरिक की हिरासत में लिए जाने के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। पीठ के पीठासीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने कहा, क्या भारत दुनिया भर के शरणार्थियों को अपने यहां रख सकता है? हम 140 करोड़ लोगों से जूझ रहे हैं। यह कोई धर्मशाला नहीं है, जहां हम दुनिया भर के विदेशी नागरिकों को अपने यहाँ रख सकें।पुर्तगाल में पाकिस्तानी हुड़दंगियों को भारतीय मिशन का करारा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के बाद पाकिस्तानियों की हताशा विदेशों में भी दिखने लगी है। ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तानी हुड़दंगियों ने पुर्तगाल में भारतीय दूतावात से बाहर हुड़दंग मचाना चाहा लेकिन सख्त कार्रवाई के चलते उनके मंसूबे अधूरे रह गए। पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास ने लिस्बन में उसके चांसरी भवन (कार्यालय) के बाहर एक पाकिस्तानी समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के मद्देनजर कहा है कि भारत हताशा में की गई उकसावे की कार्रवाई से डरने वाला नहीं है। दूतावास ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसने कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़ता से जवाब दिया। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे। पोस्ट में कहा गया है, पुर्तगाल में भारत के दूतावास ने हमारे कार्यालय के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऑपरेशन सिंदूर के साथ दृढ़ता से जवाब दिया।सपा का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के DNA के साथ हुआ : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘एक्स’ हैंडल पर अपने खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को आरोप लगाया कि सपा का जन्म ही ‘मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए’ के साथ हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सोशल मीडिया हैंडल की गहन समीक्षा करने को कहा। सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर ताजा हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री पाठक ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी का जन्म ही ‘मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए’ के साथ हुआ है और अखिलेश यादव की पूरी राजनीति का मूल यही है।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तूफान से तीन लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर, नौशेरा और चारसद्दा जिलों में रविवार शाम आए भीषण तूफान में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और विभिन्न घटनाओं में 11 अन्य लोग घायल हो गए। पेशावर और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भयंकर तूफान आया, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए।घंटाघर सब्जी मंडी में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पेशावर के उपायुक्त सरमद सलीम अकरम ने अतिरिक्त उपायुक्त राव हाशिम अजीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
UP के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गेंदबाज मोहम्मद शमी से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी से मुलाकात की। शमी आज लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले आईपीएल मैच के सिलसिले में राजधानी में हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।’’पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 71 ‘देशद्रोही' गिरफ्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कथित रूप से ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे ऐसे मामलों में राज्य में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा कि कोकराझार, गोलपारा और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रियों से पुलिस ने की यह अपील
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज और कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस बीच, उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सावधानी से यात्रा करें, मौसम का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिखे 3 संदिग्ध
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुंछ जिले के वन क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात को नौशेरा इलाके में एक महिला द्वारा तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिलने पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: बम धमाके से दहला बलूचिस्तान प्रांत, 4 लोगों की मौत
Pakistan Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक बम धमाके में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट रविवार को बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास हुआ।धमाके से कई इमारतें क्षतिग्रस्त
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किला अब्दुल्ला जिले के जब्बार मार्केट में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि उसकी चपेट में आने से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ममता बनर्जी उत्तरी पश्चिम बंगाल के दौरे पर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज यानी सोमवार को राज्य के उत्तरी जिलों का दौरा शुरू करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान बनर्जी कई बैठकों में भाग लेंगी, जिसमें उद्योगपतियों के साथ एक बैठक भी शामिल है। बनर्जी शाम को सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां पहुंचने के तुरंत बाद वह पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। वह रात को राज्य सरकार के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में रुकेंगी। मंगलवार को वह ‘फुलबाड़ी वीडियोकॉन ग्राउंड’ में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी और बुधवार को वह उत्तरी जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगी।Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: विदेश सचिव विक्रम मिस्री संसदीय समिति को भारत-पाक तनाव पर जानकारी देंगे
विदेश सचिव विक्रम मिस्री सोमवार को विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति के समक्ष ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव पर विस्तृत जानकारी देंगे। संसदीय समिति का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर करेंगे। यह समिति भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद कूटनीतिक, सैन्य और क्षेत्रीय प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह बैठक पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार बढ़े तनाव के मद्देनजर हो रही है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।पोप लियो के कार्यभार संभालने के समारोह में शामिल हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रविवार को वेटिकन सिटी में पोप लियो चौदहवें के कार्यभार संभालने के समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि समारोह के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप से मुलाकात की। इसने कहा कि समारोह में हरिवंश के साथ नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन भी मौजूद थे।अमेरिका में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
अमेरिका के उत्तरी ओहायो में रविवार शाम को कई पैदल यात्रियों के ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक व्यक्ति लापता है। ‘डब्ल्यूटीओएल-टीवी’ ने बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजे फ्रेमोंट में हुई, जो टोलेडो और क्लीवलैंड के बीच एरी झील के पास है। फ्रेमोंट के मेयर डैनी सांचेज ने दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की। ‘टीवी स्टेशन’ ने बताया कि कम से कम एक व्यक्ति लापता है और आपातकालीन दल ‘माइल्स न्यूटन ब्रिज’ के पास ‘सैंडुस्की’ नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने पुल को बंद कर दिया।राकेश टिकैत का सिर काटने की धमकी
मुजफ्फरनगर और मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत का कथित तौर पर सिर काटने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में अमित चौधरी नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वायरल वीडियो में आरोपी ने टिकैत का सिर काटने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में रविवार देर शाम खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिले में एक हफ्ते के दौरान यह दूसरी घटना है।पुलिस ने बताया कि चतीपुर गांव के पास देर शाम 45 वर्षीय किसान राम प्रसाद गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हरिपुर किशनपुर नहर के पास गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे थे तभी झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनका खेत हरीपुर जंगल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।UP एसटीएफ ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) ने रविवार को रामपुर जिले के टांडा कस्बे से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक एसटीएफ की मुरादाबाद इकाई को सूचना मिली थी कि टांडा के आजाद नगर मोहल्ले का निवासी शहजाद आईएसआई के लिए सीमा पार से तस्करी और जासूसी गतिविधियों में संलिप्त है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।अमेरिका के कैलिफोर्निया में बम विस्फोट से मचा हड़कंप
कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक क्लिनिक के बाहर हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय एडवर्ड बार्टकुस के रूप में हुई है। उन्होंने संदेह जताया कि एडवर्ड ने ही विस्फोट की घटना को अंजाम दिया।शोपियां में आतंकी ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस ने आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई जब हाल ही में सुरक्षाकर्मियों ने शोपियां और त्राल में मुठभेड़ में 3-3 आतंकियों को ढेर किया था।अभिजीत दीपके और हम दोनों कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार...CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ने किया दावा
आज की ताजा खबर Live: सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर अहम सुनवाई...FlyDubai के को-पायलट के खतरनाक मंसूबों का हुआ खुलासा
उत्तराखंड कांग्रेस में कलह: हरीश रावत की 'एकला चलो' यात्रा पर कुमारी सैलजा सख्त, पत्र लिखकर जताया ऐतराज
UP में BJP और सपा के बीच चल रही 'नूरा कुश्ती', ओवैसी का तीखा हमला
ज्ञानेश कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC के निलंबन और SIR के फैसलों को पलटने की मांग
© 2026 Times Horizon Private Limited
