19 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, नाइजर में हुए आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत
- बिहार चुनाव को लेकर आज होगी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक
- नीतीश कैबिनेट ने 125 यूनिट प्रति माह फ्री बिजली देने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
- राजस्थान में 25 सर्वाधिक वांछित अपराधियों की नई सूची जारी
- महाराष्ट्र में महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- पटना अस्पताल हत्याकांड : सुरक्षा में चूक की जांच में जुटी पुलिस
पश्चिमी जर्मनी में एक मेले में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे में 19 लोग झुलसे
पश्चिमी शहर डसेलडोर्फ में आयोजित एक मेले में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे में कम से कम 19 लोग झुलस गए। जर्मन अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।राइन नदी के किनारे राइनकिर्मेस कार्यक्रम में शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद अग्निशमन दल और आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गईं। यहां घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में नदी के किनारों पर जमीनी स्तर पर आतिशबाजी होती दिखाई दी।शिअद नेता मजीठिया की न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ी
पंजाब के मोहाली जिले की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की शनिवार को न्यायिक हिरासत दो अगस्त तक बढ़ा दी। मजीठिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहाली की अदालत में पेश किया गया था। शिअद नेता को इससे पहले छह जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अदालत में सुनवाई के बाद सरकारी वकील फेरी सोफत ने मीडिया से कहा कि मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी स्वीकार कर ली गयी।नाइजर में हुए आतंकी हमले में दो भारतीयों की मौत
दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।’’राज ठाकरे के बयान के बाद निशिकांत दुबे का पलटवार, दोनों के बीच जुबानी जंग जारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है।दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, ‘‘आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।’’ इससे पहले महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘तुमको पटक पटक के मारेंगे।’’ ठाकरे के ताजा बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” ‘मराठी मानुष’ के मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए जाने जाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।
जेल से फरार हत्या का आरोपी ठाणे जिले से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जेल से फरार हत्या के एक आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह चोरी की एक मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर में येरवडा जेल से फरार हुए अनिल मेघदास पटेनिया को खुफिया जानकारी के आधार पर 17 जुलाई को उल्हासनगर कस्बे में पकड़ लिया गया और उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने मौके से भाग निकलने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या की
बिहार में नालंदा जिले के राजगीर कस्बे में एक ही परिवार के तीन किशोरों समेत कुल चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।मृतकों की पहचान सोनी देवी (38), उनकी बेटियों दीपा कुमारी (17) और अरीका कुमारी (14) तथा बेटे शिवम कुमार (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजगीर के पावापुरी जलमंदिर क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम यह घटना हुई।
वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित ‘सेक्स रैकेट' का भंडाफोड़
कैंट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में काम कर रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पांच लोगों को गिराफ्तार किया गया है। एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के प्रीतम कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान कथित नेटवर्क संचालक पंकज चौबे को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।सीबीआई ने बीएसएफ कार्यालय में तैनात अधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार
सीबीआई ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वेतन एवं लेखा कार्यालय (पीएएओ) में कार्यरत लेखा परीक्षा अधिकारी (एएओ) को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते समय पकड़ा। सीबीआई ने शुक्रवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी एएओ ने शिकायतकर्ता के वेतन और एरियर बिल को पास करने के बदले कुल लंबित बिल राशि का 15 से 20 प्रतिशत यानी लगभग 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।प्रधानमंत्री मोदी ने मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंग्रेजी साम्राज्य को चुनौती देने में उनके साहस की सराहना की। मोदी ने कहा कि मंगल पांडे की वीरता की कहानी देश के लोगों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वह ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।’’ ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल सेना में सैनिक रहे मंगल पांडेय का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 19 जुलाई 1827 को हुआ था। उन्होंने 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय सैनिकों के विद्रोह में अहम भूमिका निभाई थी। कई इतिहासकार 1857 के विद्रोह को भारत का ‘‘पहला स्वतंत्रता संग्राम’’ मानते हैं।ट्रंप ने रूपर्ट मर्डोक और वॉल स्ट्रीट जर्नल पर किया 10 अरब डॉलर का मुकदमा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और रूपर्ट मर्डोक मुकदमा दायर किया। साथ ही ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार की एपस्टीन की रिपोर्ट को फर्जी बताया है। एपस्टीन की तरफ से लड़कियों का यौन शोषण करने का पहला मामला 2006 में सामने आया था। उस सेक्स रैकेट चलाने के भी आरोप लगे थे। यहां पढ़ें पूरी खबरअमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर किया मध्यस्थता का दावा, बोले-भारत-PAK के बीच लड़ाई रुकवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'यह एक नए तरह का युद्ध था। आपने हाल ही में देखा होगा कि हमने ईरान में क्या किया। इन हमलों में हमने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता खत्म कर दी। हमने इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। लेकिन भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ जाते हैं और यह हर बड़ा हो जाता है। इस बार हमने करोबार के जरिए इसका सुलह कराया। यहां पढ़ें पूरी खबरचीन ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की
अमेरिकी विदेश विभाग के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कल कहा, 'चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का दृढ़ता से विरोध करता है और 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। चीन क्षेत्रीय देशों से आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने की संयुक्त अपील करता है।' यहां पढ़ें पूरी खबरमहाराष्ट्र में महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावाला के निकट जंगल में 33 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वारदात दो दिन पहले हुई थी। अधिकारी के अनुसार, महिला मावल तहसील के एक गांव की निवासी है। उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार दोपहर को पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी।गुरुग्राम में ई-वाहन गोदाम में भीषण आग लगी
हरियाणा में गुरुग्राम के उद्योग विहार औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक ई-वाहन गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे 70 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार इस दु्र्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।राजस्थान में 25 सर्वाधिक वांछित अपराधियों की नई सूची जारी
राजस्थान में संगठित अपराधों पर नकेल कसने और फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एम.एन. ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य स्तर पर 25 सर्वाधिक वांछित अपराधियों की एक नई सूची जारी की है। इस सूची में 12 नए अपराधियों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न जघन्य अपराधों में वांछित हैं और जिन पर लाखों रुपये के इनाम घोषित हैं। सूची में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कुछ सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।नीतीश कैबिनेट ने 125 यूनिट प्रति माह फ्री बिजली देने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
नीतीश कुमार कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली वाली योजना पर मुहर लगा दी है। अब 125 यूनिट तक बिजली के लिए किसी को कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जो सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री करने का निर्णय लिया है।बिहार चुनाव को लेकर आज होगी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक
विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों की शनिवार को ऑनलाइन बैठक होगी, जिसमें संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की साझा रणनीति और देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी।उत्तराखंड कांग्रेस में कलह: हरीश रावत की 'एकला चलो' यात्रा पर कुमारी सैलजा सख्त, पत्र लिखकर जताया ऐतराज
UP में BJP और सपा के बीच चल रही 'नूरा कुश्ती', ओवैसी का तीखा हमला
ज्ञानेश कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC के निलंबन और SIR के फैसलों को पलटने की मांग
हरियाणा कांग्रेस में फिर क्यों उठा CM फेस का मुद्दा? कुलदीप शर्मा ने हुड्डा की दावेदारी पर उठाए सवाल
हरीश रावत की अलग यात्रा से कांग्रेस में क्यों उठे सवाल? चुनाव से पहले संगठन और नेतृत्व के बीच तालमेल की चुनौती
© 2026 Times Horizon Private Limited
