19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, तेज बारिश से बेहाल मुंबई; युद्ध रोकने के लिए जेलेंस्की-पुतिन करेंगे वार्ता!
19 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: इंडिया एलायंस ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं, और यही कारण है कि हमने बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। सुबह से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी करने के बाद बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज के साथ अब सरकारी कार्यालय बंद करने की घोषणा की है। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और कूटनीतिक माध्यमों से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने युद्ध रोकने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन चाहिए। ट्रंप और जेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम कई हमलों के बीच जी रहे हैं। आज, कई हमले हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय साझेदारों से समर्थन की जरूरत है। विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि विपक्ष नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो।
19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, तेज बारिश से बेहाल मुंबई; युद्ध रोकने के लिए जेलेंस्की-पुतिन करेंगे वार्ता!
कोटा-बूंदी में हवाई अड्डे के निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी
निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाला मामले में जमानत मिली
कांग्रेस ने अंतरिक्ष मिशन, इसरो और वैज्ञानिकों को नुकसान पहुंचाया: निशिकांत दुबे
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद दुबे ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उल्लेख किया और विपक्ष पर निशाना साधा।
एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
किश्तवाड़ बादल हादसा: एक महिला का शव बरामद, मृतकों की संख्या 64 हुई
प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन जाएंगे: डोभाल
दिल्ली के लिए अगले 72 घंटे अहम, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ा
एनसीआर में पूरे सप्ताह रहेगा बरसात का दौर, वीकेंड में तेज बारिश की संभावना
बिहार: राहुल गांधी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पहुंचे मनैनी गांव, किया संवाद
मुंबई बारिश: उपनगरों में 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश, विक्रोली में सर्वाधिक
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना: आईएमडी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।
राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित
एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण बैठक 12 बजे तक स्थगित
बीएमसी ने मुंबई में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए किया अवकाश घोषित
कर्नाटक: पुत्तूर के गांव में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की
डीआरआई ने आंध्र में अल्प्राजोलम की अवेध निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ किया
जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव की स्थिति सिर्फ डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी। यमुना नदी सोमवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे का निशान पार कर गई। इस समय नदी का जलस्तर 205.36 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह सूचना दी।
