आज की ताजा खबर, 18 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: म्यांमार में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली हाई कोर्ट से विनेश फोगाट को फिलहाल राहत नहीं
आज की ताजा खबर लाइव, 18 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [US-ईरान युद्ध अपडेट], [भोजशाला में सरस्वती प्रतिमा], [NEET पेपर लीक] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: देश-दुनिया में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ Iran-US के बीच सीजफायर के बाद नई शर्तों की चर्चा तेज है, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की भोजशाला में पहली बार सरस्वती प्रतिमा स्थापना ने नया विवाद खड़ा कर दिया। NEET पेपर लीक मामले में अब अभिभावकों से पूछताछ हो रही है, वहीं दहेज मौत केस में पीड़िता के परिवार ने CM हाउस तक मार्च किया। उधर Kerala में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी है, जबकि IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी को लेकर Team India की चर्चा शुरू हो गई है।
आज की ताजा खबर, 18 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: म्यांमार में आया 3.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली हाई कोर्ट से विनेश फोगाट को फिलहाल राहत नहीं
सुरेन्द्रनगर में सूअरों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, 10 दिनों में 700 से अधिक शव मिलने से फैली दहशत
वलसाड में रेलवे ट्रैक के पास महिला की हत्या का खुलासा, दामाद निकला आरोपी
घटना की शुरुआत उस समय हुई जब अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक खुली वाड़ी वाली जगह से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को डिकम्पोज हालत में एक महिला का शव मिला। महिला के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वलसाड रूरल पुलिस और एलसीबी ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पीआई, डीवाईएसपी, एलसीबी सहित जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे। महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने तकनीकी जांच, स्थानीय पूछताछ और कॉल डिटेल्स के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई।
जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान मायादेवी पासवान के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से वलसाड के हरिया गांव में रह रही थी। इसके बाद पुलिस की जांच परिवार और करीबी लोगों की ओर मुड़ी। पूछताछ में सामने आया कि मायादेवी के अपने दामाद भोज पासी के साथ अवैध संबंध थे। भोज पासी ने मायादेवी की बेटी से शादी की थी और शादी के बाद तीनों एक साथ रहते थे। इसी दौरान सास और दामाद के बीच संबंध बन गए, जिसके चलते पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ा और बाद में तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी मायादेवी और भोज पासी के बीच संपर्क बना रहा।
पुलिस जांच के मुताबिक बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। घटना वाले दिन दोनों समझौते के लिए मिले थे। पुलिस का कहना है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मायादेवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के इरादे से अतुल रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था। शव की पहचान छिपाने के लिए हाथ-पैर भी बांधे गए थे। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वलसाड पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिश्तों, विवाद और हत्या से जुड़ा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया था, जिसमें तीन लोग सवार थे। उनकी पहचान चालक जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि सोने के आभूषण कार की पिछली सीट में बनाए गए विशेष चेंबर और दो बैगों में छिपाकर ले जाए जा रहे थे।
तलाशी के दौरान पुलिस को छह प्लास्टिक बॉक्स में विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण मिले, जिनका कुल वजन 7 किलो 512.488 ग्राम पाया गया। दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपियों द्वारा कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया और धारा 106 के अंतर्गत सोना व वाहन दोनों को जब्त कर लिया। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय (DRI), छत्तीसगढ़ को सूचित कर प्रकरण सौंप दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध परिवहन के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
दाऊद के करीबी इकबाल मिर्ची पर ED का बड़ा शिकंजा
दिल्ली हाई कोर्ट से रेसलर विनेश फोगाट को फिलहाल राहत नहीं
जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस को 350 आधुनिक वाहन, 685 ‘बॉडीकैम' मिले
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पुलिस की अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टक्कर से पहले की घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सत्यम की हालत को देखते हुए उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके बाद जांच के दौरान जुटाई गई अन्य सामग्री के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
कोलकाता में ईडी के सामक्ष पेश हुआ जमीन हड़पने का आरोपी
उसने केंद्रीय एजेंसी के कोलकाता कार्यालय में प्रवेश करते हुए कहा, "मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि ईडी ने मेरे खिलाफ समन जारी किया है। मैं शांतनु सिन्हा बिस्वास को नहीं जानता।"
समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट
बारामूला के सांसद राशिद इंजीनियर को जमानत
हाईकोर्ट ने राशिद इंजीनियर को आज से 2 जून तक की अंतरिम जमानत दी है।
राशिद इंजीनियर के पिता हाजी खज़ीर मोहम्मद शेख की उम्र 85 साल थी उनका रविवार रात नई दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया।
राशिद इंजीनियर के पिता पिछले महीने से दिल्ली के एम्स मे भर्ती थे।
टेरर फंडिंग के आरोप मे राशिद इंजीनियर को NIA ने 2019 में गिरफ्तार किया था फिलहाल वह तिहाड जेल मे बंद है।
पिछले दिनो दिल्ली हाईकोर्ट ने राशिद इंजीनियर को अपने पिता से एम्स मे मिलने के लिए 5 मई से 10 मई तक सुबह 8 बे से रात 8 बजेतक की कस्टडी जमानत दी थी।
'Metro Monday' में शामिल हुए मंत्री, कपिल मिश्रा बोले- मैंने भी मेट्रो और फीडर बस से किया सफर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान और मुख्यमंत्री Rekha Gupta के नेतृत्व में यह पहल की जा रही है, ताकि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित हों।
AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की तलाशी
जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े कारोबारी राम सिंह के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। मामला जनता से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी और धन की हेराफेरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
ED के अनुसार, शुरुआती जांच में करीब 180 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन और कथित धोखाधड़ी की बात सामने आई है। एजेंसी अब दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना
जोधपुर: बहुचर्चित काले हिरण शिकार का मामला
जानकारी के मुताबिक, यह सुनवाई राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा की एकलपीठ में होगी। सलमान खान की ओर से निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई है। वहीं अभिनेता Saif Ali Khan से जुड़ी एक अन्य अपील पर भी अदालत में सुनवाई होनी है।
यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है और बॉलीवुड के चर्चित मामलों में गिना जाता है। आज की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि अदालत में मामले से जुड़े कई कानूनी बिंदुओं पर बहस होने की संभावना है।
