LIVE

18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: गुजरात में कांग्रेस और AAP की राहें जुदा! कहां हैं यूसुफ पठान? मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद उठ रहे सवाल

Shashank Shekhar MishraUpdated Apr 18, 2025, 19:54 IST

18 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार को ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रेन में उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बंगाल की वास्तविकता बन गई है जो कि किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में दो चीजें भ्रष्टाचार और हिंसा कैंसर की तरह हो गई हैं। हमें इसे जड़ से खत्म करना है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस लड़ाई में जीत उनकी होगी। राज्यपाल ने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। अमेरिका एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी का शिकार हुआ है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में हुई गोलीबारी के बाद कई लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अस्पताल की प्रवक्ता सारा कैनन ने कहा कि तलाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर गोलीबारी के शिकार लोगों को भर्ती कर रहा है और उनका इलाज कर रहा है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और कई लोगों के हताहत होने की खबर है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पहले के जनरलों की तरह भारत के खिलाफ आग उगली है। एक बार फिर भारत के खिलाफ आखिर तक लड़ने का राग अलापा है। जनरल मुनीर ने प्रवासी पाकिस्तानियों सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी नफरती सोच को सामने रखा। इस दौरान जनरल मुनीर ने प्रवासियों को जो गुर बताए वो नफरत को कम करने की बजाय उसे और बढ़ावा देने की रणनीति नजर आती है। ऐसे समय पर जब विश्व कई जगहों पर संघर्ष देख रहा है और पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है, ऐसे जनरल मुनीर का भाषण न सिर्फ पाक सेना की नाकामी की पोल खोलता है बल्कि पाकिस्तान के एक नाकाम देश होने की गवाही भी देता है। आखिर जनरल मुनीर के इन जहरीले बोल के मायने क्या हैं।

  • अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, कई लोगों के हताहत होने की खबर

  • हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में अलग, जनरल मुनीर के जहरीले बोल

  • पाकिस्तान : सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकवादियों को मार गिराया

  • दिल्ली: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • प्रधानमंत्री मोदी ने वंदना कटारिया के शानदार करियर की सराहना की

APR 18, 2025 19:54 IST

गुरुग्राम-मेदांता अस्पताल में हुए एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाले टेक्नीशियन को पकड़ा गया है। अस्पताल में लगे 800 सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान हुई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय दीपक निवासी मुज़्ज़फरपुर के रूप में हुई। बीते 5 महीने से आरोपी मेदांता हॉस्पिटल में ICU में मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।
APR 18, 2025 17:48 IST

गुजरात में कांग्रेस- AAP की राहें हुईं जुदा

Gujarat Assembly Byelections: गुजरात में होने वाले उपचुनाव को लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' और आम आदमी पार्टी (AAP) की राहें अब अलग हो चुकी हैं। गुजरात कांग्रेस ने दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अकेले किस्मत आजमाने का फैसला किया है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पार्टी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
APR 18, 2025 17:05 IST

चकेरी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी

Chakeri Airport Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट की तलाशी में जुट गईं और कोना-कोना खंगाला गया। एक सिरफिरे अज्ञात शख्स का एयरपोर्ट अधिकारियों के पास फोन आया जिसने बम के बारे में बताया।
APR 18, 2025 16:45 IST

पाकिस्तान में KFC आउटलेट्स में हमलों के सिलसिले में अबतक 178 गिरफ्तार

पाकिस्तान में अमेरिकी विरोधी भावना और गाजा में हो रहे अत्याचार को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया और गुस्साई भीड़ ने केएफसी के आउटलेट्स को निशाना बनाया। इस सिलसिले में पुलिस ने अबतक 178 लोगों को गिरफ्तार किया है।
APR 18, 2025 16:19 IST

मुसलमानों का सेलेक्टिव हैरेसमेंट करने की हो रही कोशिश: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों का सेलेक्टिव हैरेसमेंट करने की कोशिश की जा रही है। ये ग़लत क़ानून है। पहली ख़राबी लेजिस्लेटिव डिस्क्रिमिनेशन। बाक़ायदा क़ानून बनाकर डिक्रिमिनेशन किया जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों से ये हक छीना जा रहा है।
APR 18, 2025 14:54 IST

संभल के CO अनुज चौधरी को मिली क्लीन चिट

होली साल में एक दिन आती है जुमा 52 दिन- वाले बयान संभल के CO अनुज चौधरी को क्लीन चिट मिल गई है। होली और अलविदा की नमाज को लेकर सम्भल सीओ अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर एसपी कानून व्यवस्था द्वारा अनुज चौधरी को क्लीन चिट दे दी गई है। जांच के दौरान संभल जिले के अफसरों और स्थानीय लोगों के बयान के साथ साथ सीओ का सम्मान करने वाली समिति के पदाधिकारियों के बयान दर्ज हुए थे। पीस कमेटी की बैठक के दौरान अनुज चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक दिन आती है जुमा 52 दिन आता है। अगर सिवैया खिलानी है तो गुजिया भी खानी पड़ेगी। अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान को लेकर अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन की शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुसार साक्ष्य न मिलने पर एसपी कानून व्यवस्था ने जांच के बाद सीओ अनुज चौधरी को क्लीन चिट दी।
APR 18, 2025 14:51 IST

फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे के पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में क्रांतिकारी चापेकर बंधुओं को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया और इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस के लिए एक "सच्ची श्रद्धांजलि" बताया। फडणवीस ने चिंचवड़ गांव के चापेकर वाडा में निर्मित क्रांतिवीर चापेकर स्मारक में राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला भी रखी थी। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, "चापेकर बंधुओं द्वारा दिखाया गया पराक्रम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अतुलनीय है। उन्होंने प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड का खात्मा किया और मातृभूमि की सेवा करते हुए फांसी पर झूल गए।"
दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर नामक भाइयों तथा उनके सहयोगी महादेव रानाडे को 22 जून 1897 को पुणे में प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड और उनके सैन्य अनुरक्षक लेफ्टिनेंट चार्ल्स ई आयर्स्ट की हत्या के मामले में फांसी दे दी गई थी। विशेष प्लेग समिति के प्रमुख रैंड ने प्लेग नियंत्रण के लिए कड़े उपाय लागू किए थे, जिन्हें अत्याचारपूर्ण व हस्तक्षेपपूर्ण माना गया और जनता में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
APR 18, 2025 14:39 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मालदा के लिए रवाना हुए, मुर्शिदाबाद का भी दौरा करेंगे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मालदा के लिए रवाना हो गए, जहां वह घर छोड़कर भागे दंगा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा स्थगित करने के अनुरोध किया था, इसके बावजूद बोस रवाना हो गए हैं। शुक्रवार सुबह मालदा के लिए रवाना होते समय बोस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जा रहा हूं।’’
मालदा के लिए ट्रेन से गए बोस ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं पीड़ितों से मिलने और प्रभावित क्षेत्र से प्राप्त सूचनाओं की पुष्टि करने के लिए वहां जा रहा हूं। मैं अस्पतालों, पीड़ितों के आवासों और राहत शिविरों में जाऊंगा। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस भी साथ में हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। मैं पीड़ितों से मिलने वहां जा रहा हूं, जिसके बाद मैं अपनी सिफारिशें भेजूंगा।
APR 18, 2025 13:04 IST

भारत ने पश्चिम बंगाल हिंसा संबंधी बांग्लादेशी अधिकारियों की टिप्पणियों को खारिज किया

भारत ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बारे में बांग्लादेशी अधिकारियों के बयानों को शुक्रवार को खारिज कर दिया और बांग्लादेश को अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा करने पर ध्यान देने की नसीहत दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल में हुईं घटनाओं के बारे में बांग्लादेश की ओर से दिए गए बयानों को खारिज करते हैं। यह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत की चिंताओं के साथ तुलना करने का एक कपटपूर्ण प्रयास है, जहां ऐसे कृत्यों के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।” जायसवाल पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर बांग्लादेश के अधिकारियों द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा, “अनुचित टिप्पणियां करने और खुद को पाक-साफ दिखाने के बजाय, बांग्लादेश को अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
APR 18, 2025 12:22 IST

अखिलेश ने मुंबई में जैन मंदिर ढहाए जाने की निंदा की

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुंबई में हाल ही में एक जैन मंदिर को ढहाए जाने पर चिंता व्यक्त की और भाजपा सरकारों पर पूरे भारत में शांतिपूर्ण जैन समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया। वह मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया कि मुंबई में एक जैन मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जैन समुदाय को सीधे संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ वर्तमान समय में देश में अल्पसंख्यक होना एक अभिशाप बनता जा रहा है। आज अल्पसंख्यक जैन समुदाय के बीच भय, असुरक्षा और अनिश्चितता की जो भावना व्याप्त है वो अत्यधिक चिंता का विषय है। जिसकी चर्चा, निंदा और आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रिया संपूर्ण विश्व में हो रही है।’’
APR 18, 2025 11:11 IST

रक्षा सचिव ने लंदन में की ड्रोन, निगरानी, ​​डिफेंस स्पेस और विमानन पर चर्चा

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा की है। यह समीक्षा रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के दो दिवसीय लंदन दौरे के दौरान की गई। रक्षा सचिव ने यहां दोनों देशों की आर्मी, नौसेना और वायुसेना के बीच सैन्य संपर्क बढ़ाने पर भी विचार किया। ड्रोन, निगरानी, ​​डिफेंस स्पेस और विमानन को लेकर भी यूनाइटेड किंगडम के साथ चर्चा की गई है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह 16 और 17 अप्रैल को लंदन की आधिकारिक यात्रा पर थे। इस यात्रा में उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के साथ वार्षिक द्विपक्षीय रक्षा वार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यात्रा के दौरान, उन्होंने रक्षा के लिए स्थायी अवर सचिव डेविड विलियम्स के साथ 24वीं भारत-यूके रक्षा सलाहकार समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा के साथ-साथ रक्षा संबंधों को गहरा करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता जताई है।
APR 18, 2025 11:10 IST

बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से हथियार बरामद किए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान में अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से 14 मैगजीन और छह पिस्तौल बरामद कीं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमृतसर जिले के महवा गांव से सटे एक खाली खेत में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। वह पैकेट धातु के तार से बंधा था। उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने पर, इसके अंदर छह पिस्तौल और 14 मैगजीन मिलीं। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण हथियारों की बरामदगी हो पाई।
APR 18, 2025 10:26 IST

संस्कृत विद्वान डॉ. प्रभाकर आप्टे का ठाणे में निधन

आगम पर अपने काम से पहचान बनाने वाले प्रख्यात संस्कृत विद्वान डॉ. प्रभाकर पांडुरंग आप्टे का महाराष्ट्र के ठाणे में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आप्टे के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आप्टे का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि आप्टे को ‘पंचरात्र आगम’ पर उनकी विशेषज्ञता और संस्कृत साहित्य, मंदिर वास्तुकला एवं धर्मशास्त्र के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था। वह एक प्रशिक्षित वकील भी थे। संस्कृत विद्वान आप्टे पुणे स्थित ‘डेक्कन कॉलेज’ सहित कई संस्थानों से जुड़े रहे। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय, तिरुपति स्थित राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, मुंबई स्थित अनंताचार्य शोध संस्थान और इसी प्रकार के कई अन्य संस्थानों में ‘गेस्ट प्रोफेसर’ के तौर पर काम किया।
APR 18, 2025 09:25 IST

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत: हूती विद्रोही

यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले रास ईसा तेल बंदरगाह पर अमेरिका के हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई है और 50 अन्य लोग घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा 15 मार्च से हूती विद्रोहियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान मारे गए लोगों की सर्वाधिक संख्या है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि बंदरगाह पर अमेरिका के हमलों में 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए।
APR 18, 2025 09:24 IST

बिजनौर-शादी समारोह में दबंगो ने किया हमला

बिजनौर में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने धारदार हथियार से किया। हमले में परिवार के 4 लोग घायल हो गए।
APR 18, 2025 08:01 IST

अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में विमान को हाइजैक करने का किया प्रयास

अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में एक छोटे ट्रॉपिक एयर विमान को हाईजैक करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, इस हाइजैक में तीन लोग घायल हो गए और फिर एक यात्री ने हाइजैक करने वाले अमेरिकी शख्स को गोली मार दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 18, 2025 06:51 IST

पाकिस्तान : सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी में एक अभियान चलाया। इसमें कहा गया है, ‘‘अभियान के दौरान, सैनिकों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाकर चार आतंकवादियों को मार गिराया।’’ बयान में कहा गया कि इस भीषण गोलीबारी के दौरान एक सैनिक भी मारा गया।
APR 18, 2025 06:51 IST

मुर्शिदाबाद हिंसा से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से विस्थापित हुए लोगों की पहचान करने और उनके पुनर्वास के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया है। न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि मुर्शिदाबाद में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती के निर्देश के लिए 12 अप्रैल को दिया गया अंतरिम आदेश जारी रहेगा। अदालत ने कहा कि तीन सदस्यीय समिति में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग (डब्ल्यूबीएचआरसी) के एक-एक अधिकारी के अलावा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एसएलएसए) के सदस्य सचिव भी शामिल होंगे।
APR 18, 2025 06:50 IST

पाकिस्तान : सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी में एक अभियान चलाया। इसमें कहा गया है, ‘‘अभियान के दौरान, सैनिकों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाकर चार आतंकवादियों को मार गिराया।’’ बयान में कहा गया कि इस भीषण गोलीबारी के दौरान एक सैनिक भी मारा गया।
APR 18, 2025 06:50 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने वंदना कटारिया के शानदार करियर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हॉकी स्टार वंदना कटारिया के खेल में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अपने शानदार करियर में 320 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलना उनके कौशल और नेतृत्व का प्रमाण है जिसने भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कटारिया ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास की घोषणा की जिससे उनके 15 साल के करियर का अंत हो गया। इस 32 वर्षीय स्ट्राइकर ने भारत के लिए 320 मैच में 158 गोल किए और वह उस राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थीं जिसने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया।