आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 17 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: उमेश पाल हत्याकांड में दूसरी चार्जशीट दाखिल
आजादी के समय अगर नेताजी होते तो भारत का बंटवारा नहीं होता- बोले NSA अजीत डोभाल
Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) अजीत डोभाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर बड़ा दावा किया है। अजीत डोभाल ने कहा है कि अगर नेताजी, आजादी के समय होते तो भारत का बंटवारा नहीं होता। वो आजादी के लिए भीख मांगने के पक्षधर नहीं थे। पढ़ें पूरी खबरअमित शाह ने गुजरात में प्रभावित इलाकों का किया दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। कच्छ जिले में चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को हवाई सर्वेक्षण किया। अमित शाह एक हेलीकॉप्टर से कच्छ जिला मुख्यालय भुज पहुंचे और जखौ का हवाई सर्वेक्षण किया। जहां गुरुवार की रात शक्तिशाली चक्रवात ने कहर बरपाया था। वे मांडवी शहर के एक अस्पताल में घायल लोगों से और कच्छ के जखाऊ में शेल्टर होम में स्थानांतरण हुए लोगों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही किसानों, एनडीआरएफ और बीएसएफ कर्मियों से भी बातचीत की। पढ़ें पूरी खबरओडिशा में फिर हुआ रेल हादसा
Odisha Train Accident: ओडिशा में लगातार ट्रेन हादसा देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ओडिशा के रायगढ़ जिले में अंबाडोला के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी 27 जून को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएं हरी झंडी
Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस साल 27 जून को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। आईसीएफ द्वारा मेक इन इंडिया पॉलिसी के मुताबिक निर्मित ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें देश भर के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी। रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये ट्रेनें गोवा-मुंबई (Goa Mumbai Vande Bharat), पटना-रांची (Patna Ranchi Vande Bharat), भोपाल-इंदौर (Bhopal Indore Vande Bharat), भोपाल-जबलपुर (Bhopal Jabalpur Vande Bharat) और बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ (Bengaluru Hubli Dharwad Vande Bharat) रूटों पर चलेंगी। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से देश के रेल नेटवर्क पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 23 हो जाएगी। इन ट्रेनों के जुड़ने से इन शहरों के निवासियों को अधिक सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें रेल यात्रा आरामदायक और आधुनिक मोड की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबरबंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा
Violence In Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले हिंसा का दौर जारी है। मालदा जिले के सुजापुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता और पार्टी की एक पूर्व पंचायत सदस्य के पति की शनिवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुस्तफा शेख के रूप में हुई है। टीएमसी ने हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया है। हत्या के विरोध में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने शेख के शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को जाम कर दिया। मालदा जिले से पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री सबीना यास्मीन ने बाद में घटनास्थल का दौरा किया। राज्य चुनाव आयोग ने घटना को लेकर मालदा के जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबरयूपी में बनेंगे नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
लखनऊ में आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर(UPDIC) में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का विनिर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा कॉरियोर के जरिए रक्षा विनिर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है। यूपीडीआईसी के बारे में मुझे बताया गया है कि इस कॉरिडोर के लिए करीब 1700 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की योजना है, जिसमें से 95 प्रतिशत से अधिक भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 36 उद्योगों और संस्थानों को करीब 600 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है और 16000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के अनुमानित निवेश के साथ 109 सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबरदलीप ट्रॉफी में दिखेगा IPL स्टार्स का जलवा
28 जून से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के साथ ही भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज हो जाएगा। 16 जुलाई तक चलने वाला यह सीजन इस बार बेहद खास होगा, क्योंकि टीम इंडिया के आईसीसी में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों की राह देख रहा है। ऐसे में दलीप ट्रॉफी में इस बार खेल रहे 28 आईपीएल स्टार पर मैनेजमेंट की खास नजर होगी। पढ़ें पूरी खबरएमपी से दिल्ली जा रही यात्री बस डंपर से टकराई
MP Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल्ली जा रही एक यात्री बस सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। पढ़ें पूरी खबरसिक्किम में भारी बारिश में बह गई सड़क
गंगटोक: उत्तरी सिक्किम जिले के लाचेन और लाचुंग इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 2400 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं, जिनमें कॉलेज के 60 छात्र भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिला प्रशासन ने 2,464 फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों और 70 छोटे वाहनों को लगाया है। उन्होंने कहा कि अब तक 123 पर्यटकों को लेकर तीन बसें और दो अन्य वाहन राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबरAdipurush के लिए नई आफत!
Adipurush Row: फिल्म आदिपुरुष को लेकर जहां एक तरफ बंपर ओपनिंग और अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं। वहीं, दूसरी ओर इसे विवादों का सामना भी करना पड़ा है। इसी क्रम में हिंदू सेना ने दिल्ली हाईकोर्ट में रिट पीटिशन (Writ Petition) दाखिल की है। याचिका के जरिए संगठन की ओर से मांग की गई है कि फिल्म सार्वजनिक प्रदर्शन (लोगों को दिखाने) के लिए प्रमाणित न हो। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: अतीक अहमद के सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
दो महीने पहले एक हमले में मारे गए गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद से जुड़े कुछ जाने-माने बिल्डर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य लोगों के ठिकानों पर इस सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई छापेमारी में संपत्तियों की बिक्री और खरीद से संबंधित दस्तावेज, 17.80 लाख रुपये नकद और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। ईडी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 14 और 15 जून को प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली में 10 परिसरों पर छापे मारे गए।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: एकनाथ शिंदे से मिले ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्ययमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों के बीच मुंबई में वर्षा बंगले के दौरान शिष्टाचार भेंट हुई।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: कांग्रेस में शामिल होने से अच्छा कुएं में कूद जाऊं- गडकरी
नितिन गडकरी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार उन्हें दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने कहा, जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था-आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं। यदि आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा’, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: पटना में लू के चलते स्कूल बंद
बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी और लू के चलते कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। जिलाधिकारी पटना की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक, 24 जून तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: देश में खुलेंगे दस हजार जन औषधि केंद्र
फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के सीईओ रवि दधीच ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में, पीएमबीजेपी के तहत जन औषधि केंद्रों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है। उनकी संख्या में 100 गुना की वृद्धि हुई है और बिक्री में भी 170 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में लोगों ने इस योजना की मदद से लगभग 20,000 करोड़ रुपये की बचत की है। 31 मई तक देश में कुल 9,484 जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं। साल के अंत तक ऐसे लगभग 10,000 केंद्रों के चालू होने की उम्मीद है।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: बेलारूस पहुंचे रूसी परमाणु हथियार
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच रूस ने अपने परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा की गई है। द हिल के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मास्को ने बेलारूस को परमाणु हथियारों का अपना पहला बैच भेजा दिया है। उन्होंने, सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक डिलीवर कर दिए जाने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: अहमदाबाद की पिच को लेकर पीसीबी पर भड़के शाहिद अफरीदी
एशियन क्रिकेट काउंसिल और और बीसीसीआई ने पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को मान लिया और एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। यह टूर्नामेंट श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाएगा। इसके साथ ही भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर भी पाकिस्तान के आने को लेकर अटकलें खत्म हो गई है। हालांकि, कुछ मुद्दों पर अभी भी बात बननी बाकी है जैसे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहमदाबाद में खेलने से मना कर दिया था। पीसीबी के इस फैसले पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की तीखी प्रतिक्रिया आई है। एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए अफरीदी ने पीसीबी से उनकी आशंकाओं को दूर करने और पाकिस्तान टीम को भारत में खेलने की अनुमति देने का आग्रह किया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में पाकिस्तान की जीत का समर्थन करने की बात कही है।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: दिल्ली-NCR में दो दिन राहत की बारिश
दिल्ली-NCR (Delhi Weather) वालों को शुक्रवार शाम हुई बारिश (Rainfall) के बाद भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम (Mausam Vibhag) को लेकर ताजा पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि मानसून (Monsoon Update) में देरी के कारण गर्मी झेल रहे दिल्ली-NCR , यूपी, हरियाणा और आसपास के इलाकों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 जून तक पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: तमिलनाडु BJP के राज्य सचिव गिरफ्तार
तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को कल रात चेन्नई में मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, उन्हें मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।आज की ताजा खबर 17 जून 2023 LIVE: मणिपुर हिंसा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने किया आगाह
मणिपुर की राजधानी इंफाल में शुक्रवार को करीब 1200 की भीड़ ने विदेश राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह के घर को जला दिया। इन सबके बीच केंद्रीय एजेंसियों ने मणिपुर पुलिस को आगाह किया है कि उपद्रवी तत्व पुलिस की यूनिफॉर्म में हिंसा को और बढ़ा सकते हैं। पुलिस कमांडो की वर्दी की व्यवस्था कर रहे हैं और उनका इस्तेमाल राज्य में एक समन्वित हमले के जरिए हिंसा भड़काने के लिए कर सकते हैं। खुफिया ब्यूरो (आईबी) की सलाह, जिसे राज्य के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ साझा किया गया था, ने कहा कि यह विश्वसनीय रूप से पता चला था कि बिष्णुपुर जिले के मोइरांग शहर में एक दर्जी को 15 जून तक 500 मणिपुर पुलिस कमांडो की वर्दी सिलने का ठेका दिया गया था।अमेरिका देगा भारत को घातक हथियार
पीएम मोदी इस अमेरिका यात्रा के दौरान हथियारों की एक बहुत बड़ी डील साइन करने वाले हैं। राष्ट्रपति बाइडन की ये पूरी कोशिश रहेगी कि पीएम मोदी INDUS-X नाम की इस डील को फाइनल कर दें। इस डील के फाइनल होने के बाद भारत को कई घातक हथियार मिल जाएंगे।इस डील में दूसरा सबसे बड़ा हथियार MQ-9 B आर्म्ड ड्रोन है, जिसे दुनिया का मोस्ट एडवांस्ड ड्रोन कहा जाता है। ये तय वक्त में जमीन और समंदर दोनों में मिलिट्री मिशन को अंजाम दे सकता है।कांग्रेस के गठबंधन में केजरीवाल-ममता की एंट्री नहीं
अभी की जो तस्वीर है, उससे ये तो साफ होता दिख रहा है कि जो आप और टीएमसी कुछ दिनों पर पहले कांग्रेस के साथ जाने की बात कह रहे थे, वो एक बार फिर से कांग्रेस के विरोध में जाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पार्टियों ने हाल के दिनों में ऐसा स्टेटमेंट दिया है जिससे शायद ही कांग्रेस 2024 के लिए बनाए जा रहे विपक्षी एकता में इन दोनों पार्टियों को शामिल करे, या इन दोनों के साथ जाए। ऐसा लग रहा है, जैसे तय हो चुका है कि 2024 के लिए कांग्रेस के विपक्षी गठबंधन में आप और टीएमसी की एंट्री बंद हो गई है।अगले 12 घंटों में और कमजोर होगा बिपरजॉय- IMD
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 16 जून को 23:30 बजे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से सटे दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और धोलावीरा से लगभग 100 किमी उत्तर-पूर्व के कच्छ में कमजोर हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान और कमजोर होगा।गुरुग्राम की वाइन शॉप पर फायरिंग में एक की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम की एक वाइन शॉप पर दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में एक लोग की मौत हुई है। मानेसर पुलिस स्टेशन के SHO अवित कुमार ने बताया, सूचना मिली कि पचगांव के ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचने के बाद हमने CCTV फोटेज की जांच की। जिससे पता चला कि दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की है, घटना में जनता और वहां के ग्राहकों को गोलियां लगी हैं जिसमें एक की मौत हो गई है और एक लोग घायल हो गया है। आगे की जांच चल रही है।पांच राज्यों में तैनात होंगे मोदी के दूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल में पार्टी के बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धार देने के लिए पीएम गुरु मंत्र देंगे। पार्टी के चयनित 3000 मंडल स्तर के नेताओं को पीएम जीत का मंत्र देंगे। पीएम के संबोधन के बाद चयनित कार्यकर्ता पीएम से सवाल भी कर सकते है। ये सभी कार्यकर्ता 26-28 तारीख के बीच भोपाल में रहेंगे। प्रशिक्षण के बाद और पीएम से जीत के मंत्र मिलने के बाद ये सभी भोपाल से ही चयनित राज्य के चिन्निहत इलाकों यानी पांच चुनावी राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव हैं वहां भेज दिए जाएंगे।अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
