LIVE

17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा; चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों को 'वोट चोरी' के आरोपों को बताया निराधार, राहुल को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Shashank Shekhar MishraUpdated Aug 17, 2025, 17:02 IST

17 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई आपदा के बाद अब कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिले में रविवार तड़के अचानक बादल फटा। देखते ही देखते पानी का सैलाब आसपास के इलाकों को अपने साथ बहा ले गया। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, नेशनल हाईवे और कठुआ थाना परिसर को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसएसपी शोभित सक्सेना से बात की। इस बातचीत की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, "जंगलोट इलाके में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है और कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत हरकत में आ गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बिग बॉस विनर एलविश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच निर्वाचन आयोग (EC) रविवार को संवाददाता सम्मेलन करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर निर्वाचन आयोग द्वारा औपचारिक तौर पर संवाददाता सम्मेलन बुलाना अपने आप में एक असामान्य बात है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत वापस आ गए हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। वह नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे।

  • राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों का जवाब देगा चुनाव आयोग, आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, मंत्री जितेंद्र सिंह और सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत

  • मुंबई में भारी बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव

  • सपा ने गोंडा हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की आर्थिक सहायता की

  • सूडान में अर्धसैनिक बल की गोलीबारी में 31 लोगों की मौत

AUG 17, 2025 17:02 IST

EC ने राहुल को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Vote Theft Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया कि यदि हलफनामा नहीं दिया गया तो दावों को निराधार और अमान्य माना जाएगा। उन्होंने कहा कि संज्ञीन विषय पर चुनाव आयोग को बिना हलफनामे के काम नहीं करना चाहिए।
AUG 17, 2025 15:16 IST

फॉक्सकॉन की बेंगलुरु इकाई ने आईफोन-17 का उत्पादन शुरू

ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु स्थित अपने नए कारखाने में आईफोन-17 का विनिर्माण शुरू कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई है। इस कारखाने में फिलहाल आईफोन-17 को छोटे पैमाने पर बनाया जा रहा है। फॉक्सकॉन पहले से चेन्नई स्थित अपने कारखाने में भी आईफोन-17 बना रही है। कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फॉक्सकॉन आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। चीन के बाहर उसका दूसरा सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 2.8 अरब डॉलर (25,000 करोड़ रुपये) का निवेश किया जा रहा है। एक जानकार सूत्र ने बताया, फॉक्सकॉन के बेंगलुरु स्थित कारखाने में आईफोन-17 बनना शुरू हो गया है। एप्पल और फॉक्सकॉन को इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
AUG 17, 2025 14:33 IST

'मतदाता अधिकार यात्रा' कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मैं इस मंच से आपको बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं। उनकी ताजा साज़िश बिहार में SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है। हम सब इस मंच पर आपको यह बताने आए हैं कि हम उन्हें यह चुनाव नहीं चुराने देंगे।

AUG 17, 2025 14:14 IST

पीएम मोदी ने दिया UER-II का तोहफा

PM Modi Inaugurates UER-II: प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश को दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा दिया। पीएम मोदी ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस परियोजना के पूरा के होने के बाद दिल्ली-एनसीआर को जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रोजेक्ट का उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कमी और दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को कम करना है।
AUG 17, 2025 13:56 IST

लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे: तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित "वोट चोरी" के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं करने दिया जाएगा। "इंडिया" गठबंधन की "वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती’’ की जा रही है।
AUG 17, 2025 13:00 IST

शामली में पीएसी सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) के एक आरक्षी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान युगल कुमार (28) के तौर पर हुयी है, जिसने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कांधला थाना क्षेत्र के आलम गांव का रहने वाला था। कांधला थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि पीएसी सिपाही का शव उसके पैतृक गांव में उसके घर के एक कमरे से बरामद हुआ, जो फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेरठ पीएसी में बतौर आरक्षी तैनात युगल 22 मई 2025 से ड्यूटी से अनुपस्थित था। वह 2021 में बल में शामिल हुआ था।
उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AUG 17, 2025 12:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूईआर-II के उद्घाटन से पहले समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

AUG 17, 2025 12:09 IST

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 5.8 तीव्रता का भूकंप

रविवार सुबह इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 29 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले से 15 किलोमीटर उत्तर में आया और उसके बाद कम से कम 15 झटके आए। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2025 10:44 IST

किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा, 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई आपदा के बाद अब कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिले में रविवार तड़के अचानक बादल फटा। देखते ही देखते पानी का सैलाब आसपास के इलाकों को अपने साथ बहा ले गया। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, नेशनल हाईवे और कठुआ थाना परिसर को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसएसपी शोभित सक्सेना से बात की। इस बातचीत की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, "जंगलोट इलाके में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है और कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत हरकत में आ गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
AUG 17, 2025 09:39 IST

बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

बिग बॉस विनर एलविश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2025 08:52 IST

Ex- गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने के लिए युवक ने भेजा पार्सल बम

छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने के लिए एक शख्स ने होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर के गर्लफ्रेंड के पति के पास भेज दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2025 07:01 IST

सूडान में अर्धसैनिक बल की गोलीबारी में 31 लोगों की मौत

सूडान की सेना के खिलाफ लड़ रहे एक अर्धसैनिक बल ने शनिवार को दारफुर में भुखमरी से पीड़ित लोगों के विस्थापन शिविर पर गोलाबारी की, जिसमें सात बच्चों और एक गर्भवती महिला समेत कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। एक चिकित्सा समूह ने यह जानकारी दी। यह एक सप्ताह से भी कम समय में इस अर्धसैनिक बल का दूसरा हमला है। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी अल-फशर के बाहर अबू शौक शिविर पर रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) की गोलाबारी में 13 लोग घायल हो गए।
AUG 17, 2025 07:01 IST

सपा ने गोंडा हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की आर्थिक सहायता की

समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। पार्टी नेताओं ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों के लिए कुल छह लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की, जिसे संबंधित लोगों को दिया गया। गोंडा जिले में तीन अगस्त को सीहा गांव के तीर्थयात्रियों से भरी एक एसयूवी एक नहर में गिर गई थी। इस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि चालक एवं तीन अन्य घायल हो गए थे और उन्हें बचा लिया गया था। गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर इस दुर्घटना की जानकारी दी और पीड़ित परिवारों के लिए सहायता का अनुरोध किया। इसके जवाब में, यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले पांच परिवारों के आश्रितों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की।
AUG 17, 2025 07:00 IST

मुंबई में भारी बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव

AUG 17, 2025 07:00 IST

भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, मंत्री जितेंद्र सिंह और सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत वापस आ गए हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। वह नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे।
AUG 17, 2025 06:59 IST

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों का जवाब देगा चुनाव आयोग, आज करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच निर्वाचन आयोग (EC) रविवार को संवाददाता सम्मेलन करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर निर्वाचन आयोग द्वारा औपचारिक तौर पर संवाददाता सम्मेलन बुलाना अपने आप में एक असामान्य बात है।