LIVE

ताजा खबर, 17 अगस्त 2023: सारे भारत को भिगोने आ रही है बारिश? मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

आज की ताजा खबर LIVE
ताजा खबर, 17 अगस्त 2023: सारे भारत को भिगोने आ रही है बारिश? मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

ताजा खबर (Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) 17 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD ) ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट अपडेट में पूरे भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। विदेश मंत्रालय से नीरज चोपड़ा ने की किशोर जेना वीजा मामले में दखल की मांग की है वहीं पहाड़ों पर लगातार हो रही बाारिश के कारण हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड का बुरा हाल है वहीं अब पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो सकते हैं। इसके अलावा मणिपुर में हिंसा की जांच के लिए सीबीआई ने अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। 11 मामलों की जांच के लिए 53 अधिकारियों को उतारा गया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...

AUG 17, 2023 23:39 IST

हिंदुस्तान में अधिकतर मुसलमान पहले हिंदू थे- गुलाम नबी आजाद का दावा

हिंदुस्तान के ज्यादातर मुसलमान हिंदू धर्म से परिवर्तित हुए हैं। इस बात की एक मिसाल कश्मीर घाटी में देखी जा सकती है। वहां अधिकतर कश्मीरी पंडितों ने इस्लाम धर्म अपनाया है। ये बातें डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कही हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2023 23:19 IST

बिलकीस मामला: कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारों को सजा में छूट में चयनात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को गुजरात सरकार से कहा कि राज्य सरकारों को दोषियों को सजा में छूट देने में चयनात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहिए और प्रत्येक कैदी को सुधार तथा समाज के साथ फिर से जुड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। वहीं, गुजरात सरकार ने 2002 के दंगों के दौरान बिलकीस बानो सामूहिक बलात्कार मामले के सभी 11 दोषियों की समय-पूर्व रिहाई के अपने फैसले का बचाव किया।
AUG 17, 2023 22:50 IST

दिल्ली में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार दिनों के दौरान आमतौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
AUG 17, 2023 22:49 IST

नोएडा मेट्रो ने काउंटर टिकट के लिए यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू की

नोएडा मेट्रो ट्रेन से यात्रा के दौरान जिन यात्रियों के पास टिकट खरीदने के लिए खुले पैसे नहीं हैं, वे अब इस रेल नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर यूपीआई भुगतान सुविधा का उपयोग करके परेशानी से बच सकते हैं।
AUG 17, 2023 20:54 IST

कांग्रेस ने भी कसी कमरः सुरजेवाला को MP का सौंपा अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हरकत में आने के बाद कमर कसते हुए दिखी है। गुरुवार (17 अगस्त, 2023) को पार्टी ने सूबे के विस चुनाव से कुछ माह पहले अपने प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को कार्यमुक्त करते हुए महासचिव रणदीप सुरजेवाला को मप्र प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। पढें पूरी खबर
AUG 17, 2023 20:28 IST

Rain In India: तो क्या सारे भारत को भिगोने आ रही है बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD ) ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट अपडेट में पूरे भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि गुरुवार और शनिवार को पूर्वी तथा आसपास के मध्य भारत में, साथ ही गुरुवार और 21 अगस्त को पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावना है, पढें पूरी खबर
AUG 17, 2023 20:27 IST

जामनगर BJP में अंर्तकलह! मेयर से हुई MLA रिवाबा की झांय-झांय

गुजरात के जामनगर से विधायक रिवाबा जाडेजा की जामनगर की मेयर बीनाबेन कोठारी से गर्मागर्म बहस हो गई। गुरुवार (17 अगस्त, 2023) को सामने आई दोनों की सरेआम तू-तू मैं-मैं के दौरान स्थानीय सांसद पूनमबेन माडम को बीच-बचाव करना पड़ा, पढें पूरी खबर
AUG 17, 2023 19:51 IST

'बिकिनी' और 'किस', यौन संबध बनाने का झांसा देकर कहती थी कबूलो 'इस्लाम'

यह मामला बेंगलुरु के पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुआ है। गिरफ्तार मॉडल की पहचान नेहा उर्फ मेहर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह इस गिरोह की मुख्‍य आरोपी है।पुलिस ने बताया कि नेहा उर्फ मेहर टेलीग्राम के जरिए बेंगलुरु में 20 से 50 साल की उम्र के भोले-भाले लोगों के संपर्क में आई। पढें पूरी खबर
AUG 17, 2023 17:23 IST

BJP Chhattisgarh Candidates List: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

बीजेपी ने 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की है,छत्तीसगढ़ में पांच महिलाओं, दस अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति के प्रत्याशी का नाम पहली लिस्ट में है। प्रत्याशियों की लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार यानी 16 अगस्त को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC)की बैठक के एक दिन बाद आई है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2023 17:22 IST

मध्य प्रदेश के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार (17 अगस्त, 2023) को निकाली गई इस लिस्ट में कुल 39 नाम हैं, जिनमें पांच महिलाएं भी हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 17, 2023 16:06 IST

कौन संभालेगा राजस्थान में BJP के चुनाव अभियान की कमान?

भाजपा की राजस्थान इकाई में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व कौन करेगा। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली का दौरा कर रहे हैं और वहां डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तमाम नफा-नुकसान पर विचार-विमर्श के बाद जल्द ही यह सूची जारी करेगा। पढें पूरी खबर
AUG 17, 2023 14:38 IST

दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ा

दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली विधानसभा शुक्रवार 18 अगस्त तक चलेगी।
AUG 17, 2023 14:37 IST

AAP विधायक और गैंगस्टर के बीच सामने आया वसूली कांड

ऑपरेशन शीशमहल की अपार सफलता के बाद Times Now नवभारत ने दिल्ली की सियासत को हिला देने वाला खुलासा किया है। Times Now नवभारत ने 'ऑपरेशन पाप' के जरिए नेताओं और गैंग्स्टर के बीच साठगांठ का खुलासा किया है। Times Now नवभारत को एक ऑडियो क्लिप हाथ लगी है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के बीच बातचीत हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
AUG 17, 2023 13:58 IST

चंद्रयान-3 से अलग हुआ लैंडर

भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने आज एक और गुड न्यूज दी। ISRO ने आज Chandrayaan-3 के प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक अलग कर दिया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है।
AUG 17, 2023 12:57 IST

हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना- गुलाम नबी आजाद

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मुसलमानों की उत्पत्ति को लेकर अपने बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है। कई सौ साल पहले भारत के हिंदू और सिख ही धर्म बदलकर मुस्लिम बन गए थे।
AUG 17, 2023 12:56 IST

दिल्ली की केमिकल फैक्ट्री में आग

दिल्ली के बवाना इलाके में बीती रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निशमन विभाग का कहना है, आग बुझाने के लिए कुल 30 टेंडर मौके पर मौजूद हैं। 6 अग्निशमन कर्मियों को भी चोटें आई हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
AUG 17, 2023 12:55 IST

बजरंग दल पर कोई नहीं लगा सकता प्रतिबंध- नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, हमने पहले कहा था कि बजरंग दल पर प्रतिबंध के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। कांग्रेस झूठ फैलाकर वोट बटोरती है। क्या वे कर्नाटक में इस पर प्रतिबंध लगाने में सक्षम हैं।
AUG 17, 2023 12:39 IST

सात रेलवे प्रोजेक्ट से मिलेगा 7 करोड़ को रोजगार

देश में रेलवे नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है और केंद्र सरकार नई-नई परियोजनाएं बना रही है। बुधवार को सात नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल मंत्रालय की लगभग 32,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में 2,339 किलोमीटर की दूरी जुड़ने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी बताया कि परियोजनाओं से 7.06 करोड़ को रोजगार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
AUG 17, 2023 11:50 IST

यूपी के जौनपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। करीब छह लोगों ने युवती के साथ खेत में न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना जौनपुर के मछलीशहर तहसील की है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
AUG 17, 2023 11:43 IST

दिल्ली में घटा यमुना का जलस्तर

यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली में जलस्तर 204.42 मीटर दर्ज किया गया।