देश

VIDEO: जामनगर BJP में अंर्तकलह! मेयर से हुई MLA रिवाबा की झांय-झांय, देखिए कैसे सुनाने लगीं खरी-खोटी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 28, 2023, 01:38 PM IST

Rivaba Jadeja Viral Video: टीम इंडिया के जाने-माने क्रिकेटर रविंद्र सिंह जडेजा की विधायक पत्नी के इस दौरान तल्ख तेवर देखने लायक थे।

Rivaba Jadeja Viral Video: गुजरात के जामनगर से विधायक रिवाबा जाडेजा की जामनगर की मेयर बीनाबेन कोठारी से गर्मागर्म बहस हो गई। गुरुवार (17 अगस्त, 2023) को सामने आई दोनों की सरेआम तू-तू मैं-मैं के दौरान स्थानीय सांसद पूनमबेन माडम को बीच-बचाव करना पड़ा। यह पूरा वाकया "मेरी माटी, मेरा देश" कार्यक्रम के दौरान का है। हालांकि, मेयर के रवैये पर रिवाबा भी भड़क गईं और वह भी उन्हें खरी-खरी सुनाने लगीं।

ताजा घटना से जुड़े वायरल वीडियो में उनके तल्ख तेवर और हाव-भाव देखने लायक थे। कहासुनी के समय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी बोलीं थीं, "शांत रहिए। ज्यादा होशियार न बनें...इस सब के पीछे आप ही हैं। चुनाव के दौरान मैंने आप जैसे तमाम बड़े लोग देखे हैं।" यही वजह थी कि सार्वजनिक कार्यक्रम में दोनों नेत्रियों के बीच हुए झगड़े से बीजेपी की अंर्तकलह की कलई सबके सामने ही खुल गई।

रिवाबा को गुस्सा क्यों आया?

घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद रिवाबा ने मीडिया को असल बात बताई। जामनगर उत्तर की विधायक ने कहा, ''सांसद पूनमबेन मैडम ने चप्पल पहनकर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी थी, जबकि मैंने चप्पल उतार दी थी। उन्होंने ऊंची आवाज में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पीएम और राष्ट्रपति भी चप्पल नहीं उतारते, पर कुछ अज्ञानी लोग हैं। ओवर-स्मार्ट बन जाओ। मुझे उनकी टिप्पणी पसंद नहीं आई, इसलिए मैंने आत्मसम्मान के कारण बोल दिया...क्या मैंने चप्पल उतारकर गलती की?"
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article