देश

Rain In India: तो क्या सारे भारत को भिगोने आ रही है बारिश, मौसम विभाग के संकेत तो यही कह रहे हैं

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 17, 2023, 07:55 PM IST

IMD Heavy Rainfall Warning: आईएमडी ने अपने अपडेट में कहा कि पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश का पूर्वानुमान

Heavy Rainfall in India: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD ) ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट अपडेट में पूरे भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा कि गुरुवार और शनिवार को पूर्वी तथा आसपास के मध्य भारत में, साथ ही गुरुवार और 21 अगस्त को पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में गंगा के मौदानी भागों, ओडिशा में शनिवार तक, गुरुवार और शुक्रवार को झारखंड में, गुरुवार और 21 अगस्त को बिहार में और 21 अगस्त को उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा, गुरुवार को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान में मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएएमडी ने कहा कि गुरुवार से शनिवार तक छत्तीसगढ़ में, शुक्रवार व शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, और शनिवार को पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का भी अनुमान

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर में, अपेक्षित मौसम पैटर्न में गरज और आसमानी बिजली की गतिविधि के साथ-साथ हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने कहा है कि 21 अगस्त तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ शनिवार से 21 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर गरज और आसमानी बिजली

उत्तर पश्चिम भारत के लिए पूर्वानुमान में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश, गरज और आसमानी बिजली की गतिविधि के साथ होने का संकेत दिया गया है।आईएमडी ने कहा कि गुरुवार, शुक्रवार और 21 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 21 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में हल्की से लेकर काफी व्यापक बारिश होने की आशंका

दक्षिण भारत में, मौसम के पूर्वानुमान में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश होने की आशंका है। गुरुवार और शुक्रवार को तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ शुक्रवार और शनिवार को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, गुरुवार और शुक्रवार को तमिलनाडु में गर्म और नमी मौसम होने की उम्मीद है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article