LIVE

CJP Protest Live Updates: कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल, अबतक हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी

Times Now Navbharat DigitalUpdated Oct 16, 2026, 19:35 IST

आज की ताजा खबर 16 अक्टूबर 2026 (Lahra Do Tiranga Live Updates): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के शुक्रवार शाम को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ’लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति भवन के पास तिरंगा मार्च निकाला और कहा कि यह तय करना केंद्र सरकार का काम नहीं है कि जनता राष्ट्रीय ध्वज कहां फहराए।

CJP Protest Live Updates: कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल, अबतक हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी
CJP Protest Live Updates: कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल, अबतक हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित मार्च से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है, जबकि मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में कुछ शर्तों के साथ मार्च की अनुमति दी है।


कनाट प्लेस के पास पार्क में सीजेपी नेता अभिजीत दिपके के तिरंगा फहराने को लेकर पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। इस पर दिपके ने कहा कि तिरंगे को रोकने के लिए गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री मोदी आप तिरंगे के ख़िलाफ़ क्यों हैं।

OCT 16, 2026 19:35 IST

CJP Protest: अबतक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

OCT 16, 2026 18:52 IST

क्या तिरंगा लहराना जुर्म है? -केजरीवाल

OCT 16, 2026 18:47 IST

नेहा को हिरासत में नहीं.. यह तो अपहरण है

OCT 16, 2026 18:44 IST

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर MEA का बयान


छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारे पास संस्थान और एजेंसियां हैं, जो इस पर नजर रख रही हैं और वे अपना काम कर रही हैं।
OCT 16, 2026 18:36 IST

बेंगलुरु में लोगों ने 'लहरा दो तिरंगा' विरोध मार्च निकाला

OCT 16, 2026 17:38 IST

सीपी में तिरंगा लेकर पहुंचे लोग, पुलिस ने रोका

सीपी में कुछ लोग तिरंगा लेकर पहुचे और इनर सर्किल से होते हुए सीपी का चक्कर लगाया।
OCT 16, 2026 17:38 IST

नेहा बोरा भी हिरासत में

दिल्ली के कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च में शामिल होने जा रही आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
OCT 16, 2026 16:51 IST

दिपके को गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ’लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, वो चिन्हित सेंट्रल पार्क जाने की कोशिश कर रहे थे। उससे पहले पुलिस ने उन्हे हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया है।
OCT 16, 2026 16:49 IST

लहरा दो तिरंगा से पहले अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ’लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
OCT 16, 2026 16:37 IST

सीजेपी का 'तिरंगा' मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ’लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले नई दिल्ली क्षेत्र में 6,000 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों और एक व्यापक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क को लगाया गया है।शाम पांच बजे होने वाले इस प्रस्तावित मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति को रोकने के लिए कनॉट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क, जंतर-मंतर, पालिका बाजार, पास के मेट्रो स्टेशनों और लुटियंस दिल्ली के अन्य संवेदनशील स्थानों को विस्तृत सुरक्षा घेरे में लिया गया है, जिसके लिए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल जुटाया गया है। पुलिस ने कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आईटीओ और संसद मार्ग सहित कई बिंदुओं पर बैरिकेड भी लगाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि उनका ध्यान सार्वजनिक आवाजाही को ठप्प किए बिना इस वाणिज्यिक क्षेत्र के कई प्रवेश और निकास बिंदुओं को सुरक्षित करने पर है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तैनाती को मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से 5,000 अतिरिक्त कर्मियों को आरक्षित रखा गया है।यह व्यवस्था नई दिल्ली के लिए निर्धारित सीएपीएफ की 220 कंपनियों की तैनाती के साथ समन्वित की जा रही है, जो आस-पास के जिलों, सीमावर्ती क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी कवर करेंगी।
OCT 16, 2026 16:34 IST

जनता राष्ट्रीय ध्वज कहां फहराए - आप

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के शुक्रवार शाम को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ’लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति भवन के पास तिरंगा मार्च निकाला और कहा कि यह तय करना केंद्र सरकार का काम नहीं है कि जनता राष्ट्रीय ध्वज कहां फहराए।
OCT 16, 2026 16:26 IST

तिरंगे के खिलाफ क्यों हैं मोदी- दिपके



कनाट प्लेस के पास पार्क में सीजेपी नेता अभिजीत दिपके के तिरंगा फहराने को लेकर पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। इस पर दिपके ने कहा कि तिरंगे को रोकने के लिए गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री मोदी आप तिरंगे के ख़िलाफ़ क्यों हैं।
OCT 16, 2026 13:29 IST

हापुड़ में मिलावटी देसी घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़...

हापुड़ में देसी घी के नाम पर चल रहे एक बहुत बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। मोदी नगर रोड पर रात के अंधेरे में चल रही एक फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अचानक छापा मारा, जहां से करीब 9 क्विंटल संदिग्ध देसी घी बरामद किया है।
OCT 16, 2026 12:36 IST

नांदेड़: रेणुका माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों का टेम्पो खाई में गिरा, 3 की मौत; 3 घायल


महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के माहुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेणुका माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों का टेम्पो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए माहुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे केरोली घाट पर हुआ। यवतमाल से छह श्रद्धालु रेणुका माता के दर्शन के लिए माहुर आए थे। दर्शन करने के बाद सभी टेम्पो से वापस यवतमाल लौट रहे थे। इसी दौरान केरोली घाट के एक खतरनाक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेम्पो सीधे खाई में जा गिरा।
OCT 16, 2026 09:45 IST

सिपाही मर्डर केस में महिला दरोगा और होमगार्ड के जवान गिरफ्तार



बिहार के नालंदा में शराब तश्करी का इनपुट मिलने के बाद पटना से नालंदा पहुची उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का थियुरी तैयार किया गया था। इस मामले में उत्पाद अधीक्षक और नालंदा के एसपी ने द्वारा बताया गया कि शराब तशकर द्वारा पावापुरी मोड़ के पास सिपाही अजित कुमार को गोली मारी जिससे वो शाहिद हो गए है। घटना के बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया टीम को मिली इनपुट के आधार पर उत्पाद थानां में पद स्थापित महिला दरोगा पुष्पा से पूछ ताछ किये जाने के बाद उन्हें क्राइम सिन पर लाया गया।
OCT 16, 2026 09:16 IST

कॉजपा के ‘लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले मध्य दिल्ली में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू

नई दिल्ली में शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ’लहरा दो तिरंगा’ मार्च के कारण मध्य दिल्ली के कई अहम रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए यात्रियों को कुछ खास रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की सड़कों पर अपराह्न तीन बजे से यातायात प्रभावित हो सकता है।

इन मार्गों में संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, ’सी’ हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड (जीपीओ से ’सी’ हेक्सागन तक), तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड शामिल हैं।
यातायात पुलिस ने कहा कि स्थिति के अनुसार मार्गों में बदलाव किया जाएगा। उसने वाहन चालकों को यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय रखने और जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने घोषणा की है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम लोगों के लिए बंद रहेगा। यह घोषणा दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कॉजपा को प्रदर्शन करने से रोकने से इनकार करने के बाद की गई है।
OCT 16, 2026 09:00 IST

वाराणसी: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के आरोपी फैक्ट्री मालिक राजू खान के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि राजू खान अपने घर में ही अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहा था।
OCT 16, 2026 08:30 IST

परविंदर झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार के पास थे दो हथियार

पंजाब के मानसा में परविंदर झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार के हथियारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास एक पिस्तौल और 12 बोर की बंदूक थी। दोनों हथियारों का लाइसेंस अश्वनी कुमार के नाम पर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि हथियारों का लाइसेंस वर्ष 2024 में बना था, जबकि हथियार जनवरी 2025 में खरीदे गए थे।

आरोपी के पास पिस्तौल और 12 बोर की बंदूक

परविंदर झोटा की हत्या के मामले में आरोपी अश्वनी कुमार के पास दो हथियार होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक पिस्तौल और दूसरी 12 बोर की बंदूक शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों हथियारों के लिए लाइसेंस आरोपी के अपने नाम पर जारी किए गए थे।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हथियारों का लाइसेंस वर्ष 2024 में बना था और हथियार जनवरी 2025 में खरीदे गए थे। इस जानकारी के सामने आने के बाद आरोपी को हथियारों का लाइसेंस जारी किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
OCT 16, 2026 07:36 IST

अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की आलोचना की

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने अंकिता भंडारी के माता-पिता के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की, जिन्हें इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। डायमंड हार्बर से सांसद ने सोशल मीडिया पर एक कड़े पोस्ट में आरोप लगाया कि नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने, असहमति जताने और सरकार से सवाल पूछने के उनके अधिकार पर लगातार पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है।
अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि एक शोक संतप्त परिवार को अपनी आवाज उठाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे थे और 2022 में हुई उसकी हत्या में कथित ’वीआईपी’ के पहलू पर सवाल उठा रहे थे।
अंकिता के माता-पिता को बृहस्पतिवार तड़के कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
भाषा प्रचेता सुरभि
सुरभि
OCT 16, 2026 06:27 IST

सीजेपी का आज 'लहरा दो तिरंगा मार्च'

मैदान में सशर्त अनुमति दी है। , इसे रिराइट कर दो
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित मार्च से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है, जबकि मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में कुछ शर्तों के साथ मार्च की अनुमति दी है।