LIVEसुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 ढेर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में पुलिस और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक मूवी थिएटर पर बम फेंका गया, जहां अमरन फिल्म दिखाई जा रही थी। अज्ञात बदमाशों ने आज सुबह तिरुनेलवेली के अलंगर थिएटर पर पेट्रोल बम फेंका। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग से लगी आग ने NICU को अपनी चपेट में ले लिया। CM योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कल रात, मेडिकल कॉलेज की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इस सीएम योगी ने 12 घंटे के अंदर घटना की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) वार्ड संख्या 108 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुशांत घोष शुक्रवार शाम उस समय बाल-बाल बच गए, जब दो व्यक्तियों ने उन पर नजदीक से गोली चलाने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोपहिया वाहन पर आए दो हमलावरों में से एक ने जब पिस्तौल का ट्रिगर दबाया तो कोई गोली नहीं चली। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 ढेर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में पुलिस और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक मूवी थिएटर पर बम फेंका गया, जहां अमरन फिल्म दिखाई जा रही थी। अज्ञात बदमाशों ने आज सुबह तिरुनेलवेली के अलंगर थिएटर पर पेट्रोल बम फेंका। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग से लगी आग ने NICU को अपनी चपेट में ले लिया। CM योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कल रात, मेडिकल कॉलेज की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इस सीएम योगी ने 12 घंटे के अंदर घटना की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) वार्ड संख्या 108 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुशांत घोष शुक्रवार शाम उस समय बाल-बाल बच गए, जब दो व्यक्तियों ने उन पर नजदीक से गोली चलाने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोपहिया वाहन पर आए दो हमलावरों में से एक ने जब पिस्तौल का ट्रिगर दबाया तो कोई गोली नहीं चली। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक झांसी पहुंचे, CM ने 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट
- कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद पर हमला
- सैमसन और तिलक के धमाकेदार शतक, भारत 3-1 से श्रृंखला जीता
झांसी मेडिकल कॉलेज में आग: मृतक शिशुओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आग लगने से कम से कम 10 नवजात शिशुओं की मौत के कुछ घंटों बाद, राज्य सरकार ने शनिवार को मृतकों के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की त्रिस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
मोहम्मद सिराज का वोट जिहाद, ED खंगाल रही 125 करोड़ के लेनदेन का ब्योरा
मालेगाँव के लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनके खाते लेने वाले सिराज अहमद के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी ने 125 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन को लेकर तलाशी ली है। सिराज मोहम्मद पर 200 करोड़ रुपये की डील के लिए फर्जी खाते खोलने का आरोप है। फंड कथित तौर पर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड, मराठी मुस्लिम सेवा संघ से जुड़ा है। इस मामले में भाजपा नेता ने ‘वोट जिहाद’ का आरोप लगाया था। सिराज के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
अकाल तख्त की ओर से ‘तनखैया’ (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किये गए सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को यह जानकारी दी। बादल के इस्तीफे से नये पार्टी प्रमुख के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। चीमा ने बताया कि बादल ने पार्टी कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
अनुराग श्रीवास्तव होंगे मॉरीशस में भारत के अगले उच्चायुक्त
वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव को मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है जो के. नंदिनी सिंगला का स्थान लेंगे। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1999 बैच के राजनयिक श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में नेपाल-भूटान संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्रीवास्तव के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
मार्च 2021 में नेपाल-भूटान संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने लगभग एक साल तक विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 ढेर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में पुलिस और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
संजय राउत ने धर्मयुद्ध वाले बयान पर फड़णवीस पर किया पलटवार
शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को फडणवीस को धर्मद्रोही कहते हुए कहा कि जब उन्हें हार का सामना करने का समय आता है, तो वे इस तरह की बातें करना शुरू कर देते हैं। संजय राउत ने आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि वे पाकिस्तान में भारतीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव है और यह महाराष्ट्र में हो रहा है - पाकिस्तान का इससे क्या लेना-देना है?
यहां पढ़ें पूरी खबरमणिपुर के जिरीबाम में तीन शव बरामद, इंफाल घाटी में तनाव बढ़ा
मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी एवं बराक नदी के संगम के पास तीन शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है बरामद हुए ये तीन शव जिरीबाम जिले से लापता छह लोगों में से ही हैं। जिरीबाम जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिरीबाम जिले के बोरोबेक्रा से करीब 16 किलोमीटर दूर एक महिला और दो बच्चों के शव शुक्रवार रात बरामद किए गए। जिरीबाम से सोमवार को छह लोग लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संदेह है कि ये तीन शव उन छह लोगों में से ही हैं जो लापता हो गए थे। असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएमसीएच) में शुक्रवार रात को इन अज्ञात शवों को लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में फिल्म 'अमरन' की स्क्रीनिंग कर रहे थिएटर पर फेंके गए पेट्रोल बम
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में एक मूवी थिएटर पर बम फेंका गया, जहां अमरन फिल्म दिखाई जा रही थी। अज्ञात बदमाशों ने आज सुबह तिरुनेलवेली के अलंगर थिएटर पर पेट्रोल बम फेंका। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबरझांसी अग्निकांड की वजह आई सामने
झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग से लगी आग ने NICU को अपनी चपेट में ले लिया। CM योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर आफताब पूनावाला को कोर्ट के अंदर ही मारना चाहता था बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड
आफताब को खत्म करने के लिए शुभम लोनकर को मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था और उसने एक महीने तक साकेत इलाके में रेकी की थी। शुभम लोनकर वर्ष 2022 में गिरफ्तारी के बाद से ही आफताब की कोर्ट में पेशी के दौरान दो शूटरों के साथ कोर्ट के आसपास मौका तलाश रहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबरप्रशासन की है सीधी लापरवाही झांसी हादसे पर बोले अखिलेश
झांसी हादसे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि। आग का कारण ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला है।
मातम में बदला खुशियों का मंजर, टेंपो से टकराई तेज रफ्तार कार, दूल्हा-दूल्हन समेत 5 की मौत
बिजनौर में एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवजात शिशुओं के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी: पाठक
उत्तर गुजरात के पाटन जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप
उत्तर गुजरात के पाटन जिले में शुक्रवार रात 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी है। गांधीनगर स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि भूकंपीय हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन क्षेत्र में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप रात 10:15 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र पाटन से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। उत्तरी जिलों- बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और मेहसाणा से प्राप्त रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भूकंप के झटके दो से तीन सेकंड तक महसूस किये गये।
बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में बीएस-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध
दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी-III) के तहत बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर 35 नवजात शिशुओं को बचा लिया गया: बीजेपी विधायक
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के पास तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बालक की मौत
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित बाजपुर गांव में तेंदुए के हमले में शुक्रवार दोपहर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि सेंचुरी के कतर्नियाघाट वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी के मजरा सीताराम पुरवा निवासी संदीप शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी व चार वर्षीय पुत्र अभिनंदन के साथ गन्ने की फसल काटने गांव स्थित खेतों में गए थे।
मंगलुरु में पार्ट टाइम' नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में पांच गिरफ्तार
मंगलुरु में पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को पुलिस ने छापेमारी कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलुरु की कोणाज़े थाने की पुलिस ने ‘‘पार्ट टाइम’’ नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सैयद महमूद, शोएब, मोहम्मद शारिक अहमद, मोहसीन अहमद खान और मोहम्मद आज़म के रूप में हुई है।
भारत डिजिटल दुनिया में सबसे बड़ी प्रयोगशाला बन गया है : नीति आयोग के सीईओ
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को कहा कि विशाल डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ भारत डिजिटल दुनिया में सबसे बड़ी प्रयोगशाला बन गया है, जहां कोई भी बड़े पैमाने पर प्रयोग कर सकता है। यहां 'इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस' (आईएसबी) में अपने मुख्य भाषण में उन्होंने कहा कि देश के 2047 तक 30 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है जो अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्थाओं के वर्तमान आकार को पार कर जाएगी। उनके अनुसार हालांकि पिछले दस सालों में हर हफ्ते एक विश्वविद्यालय और दो कॉलेज खोले गए, लेकिन सिर्फ 29 प्रतिशत लोग ही विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं।
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में गोलीबारी, जांच जारी
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गोलीबारी हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 45 वर्षीय स्थानीय निवासी बिजिंदर द्वारा की गई पीसीआर कॉल पर कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस बरामद किए हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि एक गोली निशाने से चूक गयी थी। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सी ब्लॉक से स्थानीय लड़कों का एक समूह वहां आया और उनमें से एक ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के पीछे का कारण दो समूहों के बीच विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।