LIVE

आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 16 अप्रैल 2024 : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी; बाबा रामदेव को फिलहाल कोर्ट से माफी नहीं

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 16 अप्रैल  2024
आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 16 अप्रैल 2024 : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी; बाबा रामदेव को फिलहाल कोर्ट से माफी नहीं

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ओडिशा में बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार शाम यहां एक बस ओवरब्रिज से गिर गई, इस घटना में एक महिला समेत 5 लोगोंं की मौत हो गई व कई यात्री घायल भी हुए हैं। लोकसभा चुनाव की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के मुरादाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, ईरान के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है, अब ईजराइली सैन्य प्रमुख ने घोषणा की है कि इजराइल इस हमले का जवाब देगा। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...

UPSC Topper Aditya Srivastava Profile

APR 16, 2024 23:02 IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मारे गए नक्सलियों में बड़े नक्सली नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है जब किसी मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।
APR 16, 2024 22:19 IST

मुबंई में आठ मंजिला इमारत के मीटर केबिन में लगी आग, 14 लोग झुलसे

मलाड इलाके में स्थित आठ मंजिला इमारत के बिजली मीटर केबिन में मंगलवार को आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण अपने फ्लैटों से भाग रहे 14 लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में एक बच्चा और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 9:48 बजे सुंदर नगर स्थित गिरनार गैलेक्सी इमारत के प्रवेश द्वार पर बनी सीढ़ी के नीचे बने केबिन में लगी। उन्होंने कहा, हालांकि आग पर 10 मिनट से भी कम समय में काबू पा लिया गया, लेकिन आग की सूचना से मची अफरा-तफरी के कारण 14 लोग झुलस गए। ये सभी लोग परिसर से निकलने का प्रयास कर रहे थे।
APR 16, 2024 21:39 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने प्रिंयका गांधी के रोड शो को लेकर तंज कसा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के असम के जोरहाट में रोड शो करने के कुछ घंटों बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि इसमें मामूली संख्या में लोग शामिल हुए और इस रोड शो के मुकाबले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों को देखना ‘‘अधिक बेहतर’’ होगा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य विज्ञापन अभियान के लिए उपयुक्त हैं। शर्मा ने दावा किया, ‘‘मैंने सुना है कि (वाद्रा के रोड शो में) लगभग 2,000-3,000 लोग एकत्र हुए थे। प्रियंका गांधी से मिलने कौन आएगा? लोग काजीरंगा जाकर बाघों, गैंडों को देखना अधिक पसंद करेंगे।’
APR 16, 2024 21:21 IST

बाइडन प्रशासन 50 देशों की संक्रामक रोगों से निपटने में मदद करेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन संक्रामक रोगों की पहचान करने और उनसे निपटने के लिए 50 देशों की मदद करेगा। इसका मकसद कोविड-19 जैसी महामारियों को रोकना है, जो 2020 में अचानक से फैली थी और जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया था।
APR 16, 2024 21:20 IST

ब्रिटेन में बिना सहमति के ‘डीपफेक' तस्वीरें बनाना अपराध की श्रेणी में शामिल होगा

ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को कहा कि अश्लील ‘डीपफेक’ सामग्री बनाने वाले लोगों को एक नए कानून के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। यह कानून इस समय संसदीय प्रक्रिया से गुजर रहा है। ‘डीपफेक’ से आशय ऐसी छवियों और वीडियो से है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)अथवा अन्य तकनीकों से तैयार की जाती हैं और जिसमें आमतौर पर पीड़ित की सहमति नहीं होती।
APR 16, 2024 21:20 IST

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 21 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में खड़े 250 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) और ‘नेशनल इलेक्शन वॉच’ ने उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद यह जानकारी दी। चुनाव के दूसरे चरण में किस्मत आजमाने वाले 1198 उम्मीदवारों में से 1192 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के अनुसार 1192 उम्मीदवारों में से 21 प्रतिशत या 250 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं तथा 14 प्रतिशत या 167 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं।
APR 16, 2024 19:45 IST

मुद्राकोष ने 2024 में भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत किया

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने घरेलू मांग बढ़ने और कामकाजी उम्र की बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए वर्ष 2024 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान मंगलवार को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया। इस तरह भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसी अवधि में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।आईएमएफ ने 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' के नवीनतम संस्करण में कहा, "भारत में वृद्धि दर वर्ष 2024 में 6.8 प्रतिशत और 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और कामकाजी उम्र की बढ़ती आबादी से इस तेजी को बल मिलता है।"
APR 16, 2024 19:09 IST

मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया है।
APR 16, 2024 17:03 IST

छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
APR 16, 2024 16:44 IST

प्रधानमंत्री ने यूपीएससी के सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि उनके प्रयास आने वाले समय में हमारे राष्ट्र के भविष्य को आकार देंगे। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियों के लिए भी अपने संदेश में कहा कि उन्हें भविष्य में सफल होने के मौके मिलेंगे और भारत में अवसरों की कमी नहीं है जहां उनकी प्रतिभा सच्चे अर्थों में चमक सकती है।
APR 16, 2024 15:54 IST

उप्र : सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी से नामांकन दाखिल किया

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और वर्तमान सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।’’ डिंपल के नामांकन के समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद सपा प्रमुख यादव ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि समाजवादी पार्टी इस बार मैनपुरी का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है।
APR 16, 2024 15:29 IST

कानूनी प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वाले कदम उठाना सही नहीं : निर्वाचन आयोग

विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर उसके नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाये जाने के बीच निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि वह सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को समान अवसर व प्रचार अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग ने कहा कि उसे लगता है कि ऐसा कोई भी कदम उठाना सही नहीं होगा, जिससे वैध कानूनी प्रक्रिया को बाधा पहुंच सकती है।
APR 16, 2024 14:59 IST

पटना में क्रेन और टेम्पो की टक्कर में सात लोगों की मौत

पटना शहर के कंकड़बाग बाइपास के पास मंगलवार को एक टेम्पो (सवारी वाहन) और क्रेन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पटना पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि मंगलवार सुबह कंकड़बाग बाइपास के पास एक क्रेन और टेम्पो की भिड़ंत हो गई, जिससे टेम्पो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की नजदीकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
APR 16, 2024 14:21 IST

असम में प्रियंका गांधी ने गौरव गोगोई के समर्थन में रोडशो किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम के जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में मंगलवार को रोडशो किया। प्रियंका आज (मंगलवार) सुबह जोरहाट हवाई अड्डे पर उतरीं और सीधे तिताबोर पहुंचीं। तिताबोर, जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व मुख्यमंत्री और गौरव गोगोई के पिता तरूण गोगोई ने इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
APR 16, 2024 14:00 IST

जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। क्लिक करें
APR 16, 2024 13:52 IST

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए हेलिकॉप्टर से पोलिंग पार्टी रवाना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया है।
APR 16, 2024 13:26 IST

अमीरों की कठपुतली हैं नरेंद्र मोदी- राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ते जा रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केरल में एक रोड शो के दारान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनहें देश के कुछ बड़े कारोबारियों की कठपुतली कहा।
APR 16, 2024 12:46 IST

बाबा रामदेव को कोर्ट से माफी नहीं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अवहेलना के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने खुद सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी। अदालत में उन्होंने कहा कि हम आगे से ऐसी गलती नहीं करेंगे। सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि हमारे यहां ढेर सारी पद्धतियां है, इसके लिए क्या दूसरी पद्धति को खराब बताया जाए। बाबा रामदेव ने कहा कि हमारा मकसद कभी भी अदालत की गरिमा घटाना नहीं था। अदालत ने कहा कि जो आपने किया है क्या उसके लिए हम माफी दें?
APR 16, 2024 11:47 IST

लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 12वीं सूची

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभ चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने महाराष्ट्र की एक, पंजाब की तीन, यूपी की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है।
APR 16, 2024 11:29 IST

भाजपा ने यूपी व तेलंगाना उपचुनाव के लिए जारी की लिस्ट