LIVEसेंसेक्स सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली, पीएम मोदी का यूके-मालदीव दौरा, क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा प्रमुख एजेंडा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। राज्यसभा में आज इसकी जानकारी दी गई। उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की खबर पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। धनखड़ के इस्तीफे से न सिर्फ सत्ता पक्ष हक्का-बक्का है बल्कि विपक्ष भी हैरान-परेशान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे में कहा कि वो स्वास्थ्य कारणों के कारण भारत के उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। धनखड़ राज्यसभा के सभापति भी हैं और उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा दे दिया। हाल में उनकी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एंजियोप्लास्टी हुई थी। अगस्त 2022 में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति का पद संभाला था और अभी उनकी उम्र 74 साल है।

सेंसेक्स सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली, पीएम मोदी का यूके-मालदीव दौरा, क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा प्रमुख एजेंडा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। राज्यसभा में आज इसकी जानकारी दी गई। उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की खबर पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। धनखड़ के इस्तीफे से न सिर्फ सत्ता पक्ष हक्का-बक्का है बल्कि विपक्ष भी हैरान-परेशान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे में कहा कि वो स्वास्थ्य कारणों के कारण भारत के उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। धनखड़ राज्यसभा के सभापति भी हैं और उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा दे दिया। हाल में उनकी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एंजियोप्लास्टी हुई थी। अगस्त 2022 में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति का पद संभाला था और अभी उनकी उम्र 74 साल है।
- हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह-सुबह आया 3.2 तीव्रता का भूकंप
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
- पटना अस्पताल हत्या मामला: मुख्य आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 'चक्कर' आने के बाद अस्पताल में भर्ती, तीन दिन आराम की सलाह
- मेटा और गूगल के अधिकारी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, 28 जुलाई को फिर बुलाया गया
पीएम मोदी का यूके-मालदीव दौरा, क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा प्रमुख एजेंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने विस्तार से जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी 23-24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 25-26 जुलाई को उनकी मालदीव यात्रा तय है।
चारधाम यात्रा में 39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा में अब तक 39 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है।
बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच की जांच हुई पूरी, नहीं मिली कोई समस्या : एयर इंडिया
एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग सिस्टम का एहतियाती निरीक्षण पूरा कर लिया है और उनमें कोई समस्या नहीं पाई गई है। एयरलाइन ने कहा कि इस महीने के मध्य में भारत के विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों के अनुरूप यह जांच शुरू की गई थी। एयरलाइन ने बयान में कहा, "एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 और बोइंग 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग सिस्टम की एहतियाती जांच पूरी कर ली है।" यह निरीक्षण पिछले महीने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद किया था, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी। एयर दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि ईंधन की आपूर्ति बंद होने के कारण उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान के इंजन बंद हो गए थे। इसकी वजह फ्यूल स्विच का 'रन' से 'कटऑफ' में अचानक चले जाना था।
थल सेना को मिले अटैक अपाचे हेलीकॉप्टर, भारत पहुंची पहली खेप
अमेरिका से खरीदे गए अटैक अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना शामिल होने जा रहे हैं। मंगलवार को गाजियाबाद स्थित वायुसेना के हिंडन एयरबेस पर भारतीय थल सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर्स की पहली खेप पहुंची। यहां तीन अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की पहली खेप हिंडन एयरबेस पर सफलतापूर्वक उतारी गई है। ये अटैक हेलीकॉप्टर सेना के एविएशन विंग का हिस्सा होंगे।
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त किए: पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के निडरता से अपने विचार व्यक्त किए। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने कहा कि धनखड़ ने सार्वजनिक जीवन के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है। धनखड़ के इस्तीफे के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कल्याण ने कहा, ‘‘आपने (जगदीप धनखड़) बिना किसी राजनीतिक दबाव के निर्भीक होकर जो विचार व्यक्त किए, उन्होंने सार्वजनिक जीवन के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है।
पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब देने के लिए सदन में मौजूद रहें प्रधानमंत्री: ‘इंडिया' गठबंधन
विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने मंगलवार को फैसला किया कि मानसून सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कुछ अन्य मुद्दों पर सवालों का जवाब देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदन में मौजूदगी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
सरकार स्पष्ट करे कि धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि धनखड़ के इस्तीफा देने के पीछे उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य कारणों के अलावा कोई और अधिक गहरे कारण हैं। धनखड़ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा था कि वह ‘‘स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने’’ के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उप राष्ट्रपति ने इस्तीफा क्यों दिया। उनका कहना था, ‘‘मैंने उपराष्ट्रपति का त्यागपत्र देखा है। उन्होंने सरकार का आभार जताया है। लेकिन सरकार ने कोई टिप्पणी नहीं की। सरकार को कम से कम उनका धन्यवाद करना चाहिए था। वह इसके हकदार हैं।
गोवा के सभी स्कूलों में 2028 तक एनईपी लागू हो जाएगी: सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020’ को 2028 तक राज्य के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, शिक्षा विभाग का कार्यभार भी संभाल रहे सावंत ने कहा कि यह नीति गोवा के सभी गैर-तकनीकी कॉलेजों में स्नातक स्तर पर पहले ही लागू हो चुकी है। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नीलेश कैबराल के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एनईपी का कार्यान्वयन स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और यह 2028 तक पूरा हो जाएगा। सावंत ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए, एनईपी 2020 को शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, नीति आयोग के निर्देशों और धर्मशाला में आयोजित मुख्य सचिवों के सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार लागू किया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के मद्देनजर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा होने से कुछ जगहों पर हल्का ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के पास झमाझम बारिश हुई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भी बारिश शुरू हो गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.63° सेल्सियस और न्यूनतम 27.48°सेल्सियस रहने की संभावना है।
कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर मांगा स्पष्टीकरण
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया। कांग्रेस ने कहा कि स्पष्ट रूप से, उनके अप्रत्याशित इस्तीफे में जो दिख रहा है, उससे कहीं अधिक है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केवल वही कारण जानते हैं। हमें इस पर कुछ नहीं कहना है। या तो सरकार जानती है या वह जानते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर ठाणे में ट्रक डिवाइडर से टकराया, दो की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में लोहे के सरिये और पाइप से लदा एक ट्रक एक पुल पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद एक खंभे से भिड़ गया जिससे वाहन चालक और उसके सहायक की मौत हो गई। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को आधी रात के बाद हुई। उन्होंने बताया कि यह हादसा घोडबंदर रोड के पाटलीपाड़ा पुल पर हुआ, जब ट्रक नवी मुंबई से गुजरात जा रहा था। ठाणे नगर निगम में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यातायात पुलिस ने देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर इस घटना की सूचना स्थानीय नियंत्रण कक्ष को दी।
मुंबई : बुजुर्ग महिला से साइबर ठगों ने की 7.88 करोड़ रुपये की ठगी
महानगर की 62 वर्षीय एक महिला को शेयर बाजार में भारी लाभ के लिए निवेश करने का लालच देकर साइबर ठगों ने कथित तौर पर 7.88 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ठगों ने खुद को एक प्रसिद्ध वित्तीय सेवा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बांद्रा क्षेत्र की निवासी महिला को से पिछले दो महीनों में यह ठगी की।
वाशिंगटन में भारत का अगला अदद ऑलराउंडर बनने की क्षमता: शास्त्री
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन सुंदर में भारत का अगला अदद टेस्ट ऑलराउंडर बनने की क्षमता है क्योंकि वह घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ नैसर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में ब्रिसबेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 25 वर्षीय ऑफ स्पिनर वाशिंगटन को उसके बाद इस प्रारूप में बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैच में 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट लिए हैं। शास्त्री ने 'द आईसीसी रिव्यू' में कहा, ‘‘मुझे शुरू से ही वाशिंगटन का खेल पसंद रहा है। जब मैंने उसे पहली बार देखा तो मैंने कहा था कि वह कमाल का खिलाड़ी है और उसमें कई वर्षों तक भारत का अदद ऑलराउंडर बनने की क्षमता है।
मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े FBI के रिकॉर्ड हुए सार्वजनिक
ट्रंप की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने घोषणा की है कि प्रशासन ने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से संबंधित 230000 से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज जारी कर दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर ग्रेटर नोएडा: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि ईकोटेक-तीन थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लिपिक की पहचान सागर तोमर के रूप में हुई है जो बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात है।
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी
दरबार साहिब के बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी धमकी भरे ईमेल मिले है। साइबर क्राइम मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले, श्री हरमंदिर साहिब को 14 से 18 जुलाई के बीच 7 धमकी भरे ईमेल मिले थे।
दिल्ली-एनसीआर में 3.2 तीव्रता का भूकंप
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह भूकंप आया। इस दौरान जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह छह बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। उसने बताया कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में 28.29 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.21 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 'चक्कर' आने के बाद अस्पताल में भर्ती, तीन दिन आराम की सलाह
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सोमवार सुबह सैर के दौरान ‘हल्का चक्कर’ आ गया जिसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। उदयनिधि ने कहा, ‘‘उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पिछले दो-तीन महीनों के उनके व्यस्त कार्यक्रम का उन पर बुरा असर पड़ा है।
पटना अस्पताल हत्या मामला: मुख्य आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया
पटना की एक अदालत ने यहां के एक निजी अस्पताल में पिछले सप्ताह गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को सोमवार को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने तौसीफ के साथ कोलकाता में गिरफ्तार कए गए तीन सह-आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया था।
मेटा और गूगल के अधिकारी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, 28 जुलाई को फिर बुलाया गया
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों मेटा और गूगल के अधिकारी सोमवार को निर्धारित समय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए और अब उन्हें "अवैध" ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ मंचों के प्रचार से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 28 जुलाई को पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 21 जुलाई को पेश होने के लिए जारी समन को स्थगित करने का आग्रह किया था और कहा था कि संघीय जांच एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने से पहले उन्हें प्रासंगिक जानकारी और दस्तावेज एकत्र करने के लिए समय चाहिए। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को एक सप्ताह का समय और दिया गया है तथा 28 जुलाई को पेश होने को कहा गया है।
सूत्रों ने बताया कि जब वे पेश होंगे तो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। गूगल के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कंपनी "अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने और अवैध जुआ विज्ञापनों के प्रचार पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।