ताजा खबर: Taza Khabar, 15 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
Cyclone Biparjoy Live Tracker: बिपरजॉय के टकराने से पहले समुद्र में बढ़ा लहरों का शोर, 90 KMPH हुई हवा की रफ्तार
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुष्टि की कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह इस साल के अंत में एक भव्य दीपोत्सव से पहले होगा। अयोध्या में 21 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। जब 500 वर्ष के बाद राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो सारी दुनिया देखेगी। योगी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत अयोध्या में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पीएम मोदी को आमंत्रित करने की खबरों के बीच रिपोर्ट आई की 22 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पूरी खबर पढ़ेंजब गुजरात के तट से टकराया 'बिपरजॉय चक्रवात' बस थम गईं सांसे, देखें ये वीडियो
समुद्री चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy) गुजरात के तट (Gujarat Coast) से टकरा चुका है, आपको बता दे कि एहतियात के तौर पर लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है वहीं 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं, लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर चुका चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ और पाकिस्तान के कराची तट से टकराया। चक्रवात गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर सबसे पहले पहुंचा। पूरी खबर पढ़ेंदिखने लगा चक्रवात बिपरजॉय का असर, तटीय इलाकों में ढहने लगे मकान
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। अब इसका असर दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से तटीय इलाकों में मकान ढहने लगे है। बिपरजॉय शाम में कच्छ, जखाऊ पोर्ट, मांडवी से टकराएगा लेकिन उससे पहले की अपना असर दिखना शुरू कर दिया। गुजरात के 8 तटीय जिलों कच्छ, द्वारका,गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनगढ़, पोरबंदर, और अमरेली में तूफान ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बृजभूषण सिंह को थोड़ी राहत
Minor wrestler molestation case: दिल्ली पुलिस ने पेश की कैंसिलेशन रिपोर्ट, बृजभूषण शरण सिंह को थोड़ी राहत पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बिपरजॉय का सामना करने के लिए सेना तैयार
बिपरजॉय को लेकर सेना का मेगा प्लान, गरुड़ कमांडो से लेकर C-130J तैयार पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: कांग्रेस के इन नेताओं को समन
सिद्धारमैया, राहुल गांधी,और डीके शिवकुमार को समन जारी किया गया है। बीजेपी ने इन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस किया है।आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: वाराणसी में टैक्सी सेवा
वाराणसी में आज से टैक्सी सेवा की शुरुआत होने जा रही है।आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी आज कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देने वाली हैं।आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बिपरजॉय पर अपडेट
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब टकराएगा।आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बीआरएस के विधायक साथ
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने दावा किया है कि BRS के 25 विधायक संपर्क में हैं।अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
