LIVEआज की ताजा खबर 15 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: 'इंडियन स्टेट' वाले बयान को लेकर घिरे राहुल गांधी, AAP ने जारी की उम्मीदवारों की संशोधित लिस्ट
आज की ताजा खबर 15 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, नरेला से शरद चौहान तो हरि नगर से सुरिंदर सेतिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। बता दें कि जयराम रमेश ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दाखिल कर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ प्रत्याशियों की वीडियो रिकॉर्डिंग सहित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के बारे में किए गए बदलाव को चुनौती दी है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब गृह मंत्रायल ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी को मुकदमा चलाने की परमिशन दे दी है। पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन को और तेज करते हुए कहा है कि काले कपड़े पहने 111 किसानों का एक जत्था आज से आमरण अनशन शुरू करेगा। वहीं सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम मंगलवार रात पांच दिवसीय यात्रा के लिए यहां पहुंचे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देना है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक सवार दो हथियारबंद हमलावरों ने मंगलवार सुबह एक घर के बाहर गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां शीशे टूटे हुए मिले और गोलियों के खोल बरामद किए। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से मुलाकात कर भारत-स्पेन के बीच ‘‘दीर्घकालिक’’ साझेदारी को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई और द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में उन्हें जानकारी दी। ऐसी ही बड़ी खबरों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी नीचे हासिल करें।

आज की ताजा खबर 15 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: 'इंडियन स्टेट' वाले बयान को लेकर घिरे राहुल गांधी, AAP ने जारी की उम्मीदवारों की संशोधित लिस्ट
आज की ताजा खबर 15 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, नरेला से शरद चौहान तो हरि नगर से सुरिंदर सेतिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। बता दें कि जयराम रमेश ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दाखिल कर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ प्रत्याशियों की वीडियो रिकॉर्डिंग सहित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के बारे में किए गए बदलाव को चुनौती दी है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब गृह मंत्रायल ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी को मुकदमा चलाने की परमिशन दे दी है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार जांच कार्यालय और पुलिस ने संयुक्त रूप से यून के मामले बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक दिन पहले ही यून को हिरासत में लेने की कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि कई सप्ताह से यून अपने आधिकारिक आवास से बाहर नहीं निकले थे। वहीं अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अहम कदम उठाए हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार, उनके ऊपर हमले की संभावना जताई गई है। इसको ध्यान में रखते हुए उनकी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। इसके अलावा पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन को और तेज करते हुए कहा है कि काले कपड़े पहने 111 किसानों का एक जत्था आज से आमरण अनशन शुरू करेगा। वहीं सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम मंगलवार रात पांच दिवसीय यात्रा के लिए यहां पहुंचे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देना है।
आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें लाइव
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को किया गया गिरफ्तार
- केजरीवाल की जान को खतरा, खालिस्तान समर्थक कर सकता है हमला; सुरक्षा सख्त
- गुरुग्राम में बाइक सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर की गोलीबारी
- शेख हसीना की भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक ने ब्रिटेन के वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दिया
- पंजाब: 111 किसानों का समूह आज से शुरू करेगा आमरण अनशन
- नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ताहिर हुसैन को मिली ‘कस्टडी पैरोल'
- सबरीमाला में मकरविलक्कु दिवस के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम पांच दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे
राजस्थान के जैसलमेर में कुरजां पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई: अधिकारी
राजस्थान के जैसलमेर में हाल ही में मृत पाए गए कुरजां (डेमोइसेल सारस) की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक इन पक्षियों का विरसा भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजा गया था। इसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कुरजां पक्षी बर्ड फ्लू से मरे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन 'सतर्क' मोड में है। जैसलमेर जिला प्रशासन ने देगराय ओरण इलाके के लुणेरी तालाब क्षेत्र को संक्रमित 'हॉटस्पॉट एरिया' घोषित कर दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन किया फाइल
AAP ने उम्मीदवारों को किया ऐलान, नरेला से शरद चौहान लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, नरेला से शरद चौहान तो हरि नगर से सुरिंदर सेतिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस का ‘घिनौना सच' अब उनके अपने ही नेता ने उजागर कर दिया: नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस टिप्पणी से कांग्रेस का ‘घिनौना सच’ सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ‘हम अब भाजपा, आरएसएस और ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से लड़ रहे हैं’। राहुल ने इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी के कोटला रोड पर 9ए स्थित कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं या हम आरएसएस नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं तो आप नहीं समझ पाए हैं कि क्या हो रहा है।’’
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। बता दें कि जयराम रमेश ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दाखिल कर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ प्रत्याशियों की वीडियो रिकॉर्डिंग सहित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के बारे में किए गए बदलाव को चुनौती दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर भाजपा के खिलाफ जो जहां मजबूत, इंडी गठबंधन उसे सपोर्ट करता रहेगा : अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता देते हुए इंडिया ब्लॉक की मजबूती की बात कही। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमने जब इंडी गठबंधन बनाया था, तब सभी ने एक सिद्धांत पर सहमति जताई थी कि जो जहां शक्तिशाली है, वहां पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा होना सही है। जैसे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस है, वहीं महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी हो गई, या बिहार में आरजेडी। ऐसे तमाम क्षेत्रीय दल जो मजबूत स्थिति में हैं, उनका सबको मिलकर समर्थन करना चाहिए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जहां पर उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में जहां वो शक्तिशाली हैं, हम उनके साथ खड़े होंगे और जहां कांग्रेस शक्तिशाली होगी, वहां हम कांग्रेस के साथ खड़े होंगे।"
'इंडियन स्टेट' वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया जिसकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए 'इंडियन स्टेट' को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता 16 फरवरी से शुरू होगी
भारत और बांग्लादेश के बीच दो बार स्थगित हो चुकी महानिदेशक (डीजी) स्तर की वार्ता अब 16 फरवरी से दिल्ली में होने की उम्मीद है, जिसमें बाड़ लगाने और बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोतरी का मुद्दा चर्चा का प्रमुख एजेंडा रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल 16 से 19 फरवरी के बीच भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ इस द्विवार्षिक वार्ता में चर्चा करेगा। पिछले साल पांच अगस्त को शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद दोनों सेनाओं के बीच यह पहली शीर्ष स्तरीय चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता के मुद्दों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल ये वार्ता दो बार स्थगित हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच कुल 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के लगभग 95.8 किलोमीटर को कवर करने वाले लगभग 92 चिह्नित हिस्सों पर सहमति के अनुसार ‘सिंगल रो’ की बाड़ के निर्माण को लेकर बांग्लादेश की आपत्तियों से संबंधित मुद्दों को इस बैठक के दौरान ‘‘प्रमुखता’’ से उठाए जाने की उम्मीद है।
यूपीएससी धोखाधड़ी मामला: न्यायालय ने पूजा खेडकर को 14 फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत दी
उच्चतम न्यायालय ने सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी एवं गलत तरीके से ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और दिव्यांग श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ उठाने की आरोपी, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर को बुधवार को 14 फरवरी तक गिरफ्तारी से राहत दी। न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अग्रिम जमानत के अनुरोध वाली खेडकर की याचिका पर दिल्ली सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई 14 फरवरी को तय की गई है। खेडकर पर आरक्षण का लाभ लेने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के अपने आवेदन में गलत जानकारी देने का आरोप है। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा नेताओं ने की पूजा
पूर्व सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बुधवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना की और हवन किया। वर्मा ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विंडसर प्लेस स्थित अपने आवास से जामनगर हाउस तक पैदल मार्च निकालने से पहले अपनी पत्नी के साथ चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हवन किया और फिर वह जुलूस के रूप में रोहिणी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकले।
चंद्रमा की यात्रा पर निकले दो निजी चंद्र यान
निजी अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने बुधवार को अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए दो चंद्रयानों का प्रक्षेपण किया। दोनों चंद्रयानों को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के कैनेडी स्पेस सेंटर से मध्यरात्रि में रॉकेट से रवाना किया गया, जो चंद्रमा पर जाने वाले निजी अंतरिक्ष यान की श्रृंखला में ऐसे नए यान हैं। तोक्यो स्थित ‘आईस्पेस’ का यह दूसरा प्रयास है, जिसका पहला यान दो साल पहले चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस बार, अध्ययन के लिए यान में चंद्रमा की मिट्टी को इकट्ठा करने के वास्ते एक ‘स्कूप’ के साथ एक रोवर है तथा भविष्य के अनुसंधानकर्ताओं के लिए संभावित भोजन एवं पानी के स्रोतों का परीक्षण करने की योजना है। चंद्रमा पर अनुसंधान के लिए नवोदित टेक्सास स्थित ‘फायरफ्लाई एयरोस्पेस’ नासा के लिए 10 प्रयोग कर रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई सांसद जॉन मुल्लाही ने उडुपी कृष्ण मंदिर का दौरा किया
ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई सरकार के सांसद जॉन मुल्लाही ने सप्तोत्सव समारोह के दौरान मंगलवार को प्रसिद्ध उडुपी श्री कृष्ण मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर की परंपराओं और अपनी मेहमान नवाजी की सराहना की। मुल्लाही ने अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्लेन वेवरले में भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती संख्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेलबर्न में श्री वेंकट कृष्ण बृन्दावन (एसवीकेबी) के योगदान के बारे में भी बात की, जिसे विक्टोरिया राज्य की सरकार से महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक संख्या में भारतीय प्रवासी विक्टोरिया में रहते हैं। उन्होंने कर्नाटक के साथ अपने राज्य के दीर्घकालिक संबंधों को दोहराया, जहां विक्टोरिया का व्यापार और निवेश कार्यालय स्थित है।
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस संगरिया में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से 15-16 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह शीत दिवस दर्ज किया गया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल, महिला समर्थकों के साथ नयी दिल्ली क्षेत्र में हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वर्ष 2013 से नयी दिल्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे केजरीवाल का मुकाबला इस बार भाजपा के परवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।
सोनिया ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन' का उद्घाटन किया
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है। सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान तथा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..’ गाया। पार्टी के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुकदमा चलाने की दी इजाजत
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की परमिशन दे दी है। जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की परमिशन मांगी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर इजराइल के हवाई हमले में गाजा पट्टी में 11 लोगों की मौत
गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 11 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा में इससे पहले हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। हालिया हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के करीब हैं। वार्ता में शामिल दो अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमास ने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है। एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन ब्योरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजराइल-हमास युद्ध में 46,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।
आसाराम अंतरिम जमानत मिलने के बाद जोधपुर में अपने आश्रम पहुंचा
स्वयंभू संत आसाराम 2013 के दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद जोधपुर के पाल गांव में स्थित अपने आश्रम पहुंचा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वह पिछले कुछ दिनों से शहर के एक आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती था और मंगलवार देर रात अपने आश्रम के लिए रवाना हुआ।’’ आजीवन कारावास की सजा पाए स्वयंभू संत को राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी थी। अधीनस्थ अदालत ने 2013 में अपने आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में आसाराम को अप्रैल 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अंतरिम जमानत की खबर मिलने पर अस्पताल के बाहर आसाराम के अनुयायियों की भारी भीड़ जमा हो गई और बाहर आने पर उन्होंने आसाराम को माला पहनाई। आश्रम पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत भी किया गया। उसके वकील निशांत बोरा ने कहा कि इस जमानत अवधि के दौरान आसाराम अपनी इच्छानुसार जिस भी जगह चाहे इलाज कराने के लिए स्वतंत्र होगा। हालांकि, उसे जमानत की शर्तों का पालन करना होगा। पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय ने आसाराम को दुष्कर्म के एक अन्य मामले में 31 मार्च तक इसी तरह की राहत देते हुए कहा था कि वह कई बीमारियों से ग्रस्त है और उसे इलाज की जरूरत है।
कोहरे के कारण दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी
कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही