LIVEताजा खबर : सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय सहारा का 75 साल की उम्र में निधन, एक और मुसीबत में AAP के केजरीवाल

ताजा खबर : सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय सहारा का 75 साल की उम्र में निधन, एक और मुसीबत में AAP के केजरीवाल
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में निर्माणाधीन टनल के धंसने से 40 मजदूर टनल में फंसे हुए हैं उनको लेकर नया अपडेट सामने आया है, बताया जा रहा है कि फंसे हुए मजदूरों के परिजनों से उनकी बात कराई गई है, जिससे उनके घरवालों को थोड़ी राहत मिली है वहीं म्यांमार में भारतीय सीमा से लगते शहर में वहां की सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष के बाद हालात बिगड़ गए हैं। मिजोरम पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, पीपुल्स डिफेंस फोर्स, चिनलैंड डिफेंस फोर्स और चिन नेशनल आर्मी जैसे विद्रोही संगठनों के कैडरों ने रविवार रात मिजोरम के चंफाई जिले के जोखावथर के करीबी गांवों, रिहखावदार और खावमावी में म्यांमार सेना की चौकियों पर हमला कर दिया उधर ओवैसी को कांग्रेस, बीजेपी की बी टीम बताती रही है। इसी बीच अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा कि है कि हर कोई जानता है कि ओवैसी वोट काटते हैं, वो बीजेपी से पैसा लेते हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने बैतूल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासियों से वर्षों तक झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी उनके वोट हासिल करती रही उधर महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय के 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 14 नवंबर (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय सहारा का 75 साल की उम्र में निधन
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 14 नबंवर को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में अंतिम सांस ली,
पढ़ें पूरी खबरकुत्ते के काटने पर पीड़ित मुआवजे का हकदार, हर दांत के निशान पर मिलेंगे 10 हजार
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में अब कुत्ते के काटने पर भी मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने इस बारे में ये आदेश जारी किया है,
पढ़ें पूरी खबर एक और मुसीबत में AAP के केजरीवाल
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को आप को कारण बताओ नोटिस जारी किया,
पढें पूरी खबर राबड़ी देवी को नहीं तो तुम्हारी बीवी को बनाते सीएम?
लालू यादव ने नित्यानंद राय पर तंज कसते हुए कहा है कि-क्या मुझे अपनी नहीं तो आपकी पत्नी को सीएम बनाना चाहिए था?,
पढ़ें पूरी खबरगाजा के अल शिफा अस्पताल में सड़ रहीं लाशें,सामूहिक कब्र में दफनाए गए 179 शव
गाजा के सबसे बड़े अस्पताल - अल शिफा - से दुखद दृश्य सामने आए हैं, जिसे सोमवार को इजरायली रक्षा बलों ने अवरुद्ध कर दिया था क्योंकि हमास आतंकी नेटवर्क के खिलाफ घातक जवाबी कार्रवाई अपने 39वें दिन में प्रवेश कर गई थी,
पढें पूरी खबरयादव वोट बैंक बचाने खुद मैदान में उतरे लालू यादव
भाजपा ने बिहार में यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बड़ा दांव चला है। भाजपा ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर यदुवंशियों के लिए मिलन समारोह आयोजित किया था,
पढें पूरी खबरराजनाथ सिंह ने कहा- हमारे लिए जनता जनार्दन है लेकिन कांग्रेस के लिए परिवार ही जनार्दन
हरदा, मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विपक्ष पर जमकर बरसे कहा कि हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं,
पढ़ें पूरी खबरउत्तरकाशी टनल में फंसे लोगों ने परिवार से की बात
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के धंसने से 40 मजदूर टनल में फंसे हैं उनको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है,
पढ़ें पूरी खबर ओवैसी वोट काटते हैं, हर कोई जानता है- अधीर रंजन चौधरी का AIMIM पर बड़ा हमला
तेलंगाना में ओवैसी की पार्टी हैदराबाद रीजन में मजबूत है। AIMIM इसी रीजन की सीटों पर चुनाव लड़ती रही है,
पढ़ें पूरी खबर पाकिस्तान ने यूक्रेन को बेचे करोड़ों डॉलर के हथियार
यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के इन समझौतों पर 17 अगस्त, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे और ये विशेष रूप से 155 एमएम तोप के गोले की खरीद से जुड़े थे,
पढ़ें पूरी खबर सुरंग ढहने के कारणों की जांच हेतु गठित समिति ने मौके का किया निरीक्षण
उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलक्यारा सुरंग में रविवार को हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए गठित समिति ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक डॉ शांतनु सरकार की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा सुरंग एवं इसके ऊपर की पहाड़ी का सर्वेक्षण किया गया। समिति के सदस्य सोमवार को ही घटनास्थल पर पहुँच गये थे। समिति में डॉ सरकार के अलावा वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ खइंग शिंग ल्युरई, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के वैज्ञानिक सुनील कुमार यादव, रूड़की केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कौशिल पंडित, भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग के उपनिदेशक जीडी प्रसाद और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भूवैज्ञानिक तनड्रिला सरकार शामिल हैं। सिलक्यारा-डंडालगांव सुरंग का सिलक्यारा की ओर के मुहाने से लगभग 270 मीटर अंदर करीब 30 मीटर का हिस्सा रविवार की सुबह ढह गया था जिससे उसके अंदर 40 श्रमिक फंस गए हैं। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है।
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर नांदेड़ में 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की
महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय के 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मार्लाक गांव का निवासी दाजिबा रामदास कदम किसी काम से शहर आया था और 11 नवंबर को जेंडा चौक क्षेत्र में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने कहा कि दाजिबा बेहोश हालत में मिला था और उसके रिश्तेदारों को इस बारे में सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 12 नवंबर को उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दाजिबा के पास से एक नोट मिला जिसमें लिखा था, "यह मेरे लिए सरकारी नौकरी का सवाल है। 'एक मराठा, लाख मराठा'।" उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाग्यनगर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कई संपत्तियां कुर्क कीं
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कई संपत्तियों को कुर्क किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने अब तक जिले की काकापोरा तहसील में लगभग 20,000 वर्ग फुट की दो भूमि संपत्तियों (बगीचों) को कुर्क किया है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले चार साल से फरार एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद जाबिर नामक आरोपी को मंगलवार को राजधानी थानामंडी इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी 2019 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में शामिल था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष को ओवैसी ने बताया आरएसएस का आदमी
हैदराबाद में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कांग्रेस के जो TPCC (तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी) प्रमुख हैं इनका असली नाम RSS अन्ना है। उन्होंने RSS से अपनी जिंदगी शुरू की और उसी के साथ अपना सियासी जीवन खत्म करेंगे। आज हैदराबाद में जो कांग्रेस का मुख्यालय है उसे मोहन भागवत नियंत्रित कर रहे हैं और उनकी ज़ुबान से जो नफरत निकली है ये RSS की ज़ुबान है, ये इनकी(रेवंत रेड्डी) पहचान है। वे RSS के आदमी हैं और RSS के रहेंगे।"
मध्य प्रदेश में भाजपा और सीएम शिवराज पर बरसे राहुल गांधी
सुरंग में फंसे मजदूरों से अधिकारियों ने क्या बातचीत की?
उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर एसडीआरएफ-उत्तराखंड, के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा का कहना है कि उन्होंने सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात की है और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी 40 कर्मचारी अच्छा कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि फंसे हुए मजदूरों को जल्द ही बचा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज श्रमिकों को आवश्यक खाद्य सामग्री और कुछ दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, जल्द राहत के आसार कम
प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर खराब रहा और इससे जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से नौ के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार, बाकी निगरानी केंद्र पर्याप्त आंकड़ा उपलब्ध कराने में विफल रहे। बारिश के कारण मिली राहत के बाद दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गयी और प्रतिबंध के बावजूद दिवाली की रात लोगों द्वारा की गई आतिशबाजी से सोमवार को धुंध का दौर फिर लौट आया। वायु गुणवत्ता निगरानी में विशेषज्ञता रखने वाली स्विट्जरलैंड की कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे ऊपर रही। इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर और कराची थे, जबकि प्रदूषित शहरों में मुंबई पांचवे और कोलकाता छठे स्थान पर रहे। दिल्ली में रविवार को दिवाली के दिन आठ साल में सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, तथा 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 218 पर दर्ज किया गया। हालांकि, रविवार देर रात आतिशबाजी से कम तापमान के बीच प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो गई।
झारखंड के अधिकारी मजदूरों को बचाने में मदद के लिए आ रहे उत्तराखंड
रांची, 14 नवंबर (भाषा) झारखंड सरकार के अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंसे श्रमिकों को बचाने में मदद करने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा और डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार की सुबह ढह जाने से झारखंड के 10 लोगों सहित लगभग 36 श्रमिकों के उसमें फंसे होने की आशंका है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि झारखंड के श्रमिकों के बचाव अभियान में मदद करने और तत्काल राहत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जेएपी-आईटी (झारखंड सूचना प्रौद्योगिकी संवर्धन एजेंसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह और संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद एवं रॉबर्ट लाकड़ा सहित तीन सरकारी अधिकारी सोमवार को उत्तराखंड रवाना हुए।
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा के पास मिला ड्रोन
पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आ रहे इस ड्रोन को बीएसएफ जवानों ने देख लिया और उन्होंने उसपर गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने फिरोजपुर में टिंडी वाला गांव के समीप खेत में यह चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया।