देश

Subrata Roy Sahara Death: सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, 75 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2023, 12:53 AM IST

Saharasri Subrata Roy Sahara Death: सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 14 नबंवर को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Subrata Roy Sahara Passes Away: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार थे, उद्योग जगत में सुब्रत रॉय के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है गौर हो कि 75 साल के सुब्रत रॉय देश के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया के फाउंडर थे।

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Subrata Roy Sahara Death News

Subrata Roy Sahara Death News

समाजवादी पार्टी ने सुब्रत रॉय सहारा के निधन पर शोक जताया है, अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे निजी क्षति बताया-

सहारा इण्डिया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष थे

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था सहारा श्री एक बंगाली परिवार से सम्बंध रखते है वो भारत के एक व्यवसायी तथा सहारा इण्डिया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष थे। वे 'सहाराश्री' के नाम से भी जाने जाते थे। इण्डिया टुडे ने उनका नाम भारत के दस सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न लोगों में शामिल किया था। उन्होने सन् 1978 में सहारा इण्डिया परिवार की स्थापना की। सन् 2004 में टाइम पत्रिका ने सहारा समूह को भारतीय रेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता बताया था। वे पुणे वॉरियर्स इंडिया, ग्रॉसवेनर हाउस, एमबी वैली सिटी, प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक हैं।

सुब्रत रॉय के दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं

सुब्रत रॉय के दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं, साल 2004 में सुब्रत रॉय ने अपने दोनों बेटों की शादी लखनऊ के एक स्टेडियम में की थी इस शादी में सियासी, ग्लैमर, खेल और कारोबारी जगत की हस्तियों ने शिरकत की थी।

1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी

रॉय ने 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की, जिसके वे प्रबंध कार्यकर्ता (प्रबंध निदेशक) और चेयरमैन हैं।यह भारत की एक बहु-व्यापारिक कंपनी है, जिसके कार्य वित्तीय सेवाओं, गृहनिर्माण वित्त (हाउसिंग फाइनेंस), म्युचुअल फंडों, जीवन बीमा, नगर-विकास, रीयल-इस्टेट, अखबार एवं टेलीविजन, फिल्म-निर्माण, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, उपभोक्ता सामग्री सहित अनेकों क्षेत्रों में फैला हुआ है। वो लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस,मुंबई के लोनावाला में स्थित एमबी वैली सिटी तथा न्यूयार्क के प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक भी हैं

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article