देश

Dog Bite: कुत्ते के काटने पर पीड़ित मुआवजे का हकदार, हर दांत के निशान पर मिलेंगे 10 हजार, HC का बड़ा आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 10:56 PM IST

Dog Bite News: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में अब कुत्ते के काटने पर भी मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

Image

अब कुत्ते के काटने पर राज्य सरकारों को मुआवजा देना पड़ेगा

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में कुत्तों के काटने के मामलों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट आदेश जारी किए हैं, उसके मुताबिक अब कुत्ते के काटने पर राज्य सरकारों को मुआवजा देना होगा। बताते हैं कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अनुसार, कुत्ते के काटने से संबंधित मामलों में वित्तीय सहायता न्यूनतम 10,000 रुपए होगी, जो किसी व्यक्ति के शरीर पर कुत्ते की ओर से काटे गए प्रति दांत के हिसाब से दी जाएगी।

गौर हो कि डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को लेकर हाईकोर्ट ने अब पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ की सरकारों को डॉग बाइट पर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं, हाईकोर्ट के न्यायधीश की एक पीठ ने 193 याचिकाओं का निपटारा करते हुए ये निर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है कि कुत्ता अगर किसी व्यक्ति का मांस नोच लेता है तो प्रति 0.2 सेंटीमीटर घाव के हिसाब से मुआवजा न्यूनतम बीस हजार रुपए दिया जाएगा, हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया है कि पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए राज्य मुख्य रूप से जिम्मेदार होगा।

कुत्तों को बिना जंजीर लेकर घूमने वाले लोगों पर जुर्माना!

सरकार चाहे तो कुत्तों को बिना जंजीर लेकर घूमने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने जैसा रास्ता अपना सकती है वहीं कुत्तों का शिकार हुए लोगों को मुआवजा मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article