LIVE

आज की ताजा खबर, 14 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: ट्रंप ने पुतिन को दिया अमेरिका आने का न्योता; आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल

आज की ताजा खबर लाइव, 14 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ट्रंप चीन दौरा], [प्रतीक यादव मौत], [Air India फ्लाइट रद्द] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दुनिया से लेकर देश तक कई बड़ी खबरों ने एक साथ हलचल बढ़ा दी है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप चीन पहुंचे, वहीं भारत में प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चर्चा में है। आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। जांच के नतीजों से पता चलता है कि मुलायम सिंह के सौतेले बेटे मृत्यु के समय फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी (पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक स्थिति) से पीड़ित थे। इसके अलावा एयर इंडिया ने फ्लाइट रद्द कर दी हैं। आइए पढ़ें- देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 14 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: ट्रंप ने पुतिन को दिया अमेरिका आने का न्योता; आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ट्रंप चीन दौरा], [प्रतीक यादव मौत], [Air India फ्लाइट रद्द] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के चीन दौरे पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। ईरान युद्ध, ट्रेड डील और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका-चीन बातचीत अहम मानी जा रही है। इसी बीच Air India ने यूरोप, अमेरिका और एशिया के कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अगस्त तक करीब 400 उड़ानें घटाने का फैसला लिया है। भारत में Mulayam Singh Yadav के बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में बड़ा ब्लड क्लॉट और कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स की बात सामने आई है। दूसरी ओर कांग्रेस अब केरल में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेने की तैयारी में है। वहीं केंद्र सरकार ने सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर रोक बढ़ा दी है ताकि घरेलू बाजार में कीमतों और सप्लाई को नियंत्रित रखा जा सके।
May 14, 2026 | 10:53 PM IST

बाजौर दमांगी स्काउट्स कैंप पर आत्मघाती हमला


बाजौर दमांगी स्काउट्स कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ है, सशस्त्र आतंकवादी कैंप में घुस गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं। इलाके को घेर लिया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
May 14, 2026 | 09:47 PM IST

अराघची ने NSA अजीत डोभाल से की मुलाकात

May 14, 2026 | 09:28 PM IST

पटना में ब्लैक आउट

बिहार के छह जिलों गुरुवार को ब्लैक आउट के मध्यम से एयर स्ट्राइक बचाव को लेकर रिहर्सल किया गया 7 से लेकर 7:15 तक 15 मिनट् तक ब्लैक आउट पटना शहर में भी देखने को मिला लोग जहाँ पर थे वह पर रुक गए गाड़ियाँ जहाँ पर खड़ी थी वाहन पर रुक गई सभी लाइट बंद हो गई लोगों ने मोबाइल चला ना भी बन्द कर दिया गाड़ियों की लाइट बंद कर रुक गए लोगों को यह जानकारी थी की आज ब्लैक आउट होने वाला है और लोग इस इमरजेंसी की स्थिति में प्रशासन के साथ उनका सहयोग करते हुए दिखे हालांकि पुलिस प्रशासन की तरह से जगह जगह पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी ताकि जिन लोगों को किसी भी तरह की जानकारी अगर नहीं है तो उन्हें समझा जाए और पैनिक स्थिति न हो
May 14, 2026 | 08:49 PM IST

केरल: पिनराई विजयन माकपा विधायक दल के नेता चुने गए

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक दल का नेता चुना गया। एक बयान के मुताबिक, यह निर्णय यहां माकपा की प्रदेश समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में माकपा के महासचिव एम.ए. बेबी और वरिष्ठ नेता ए. विजयराघवन और विजयन शामिल हुए, और इसकी अध्यक्षता के. राधाकृष्णन ने की। माकपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, विजयन को केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुने जाने की संभावना है। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके विजयन ने हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार के बाद सत्ता खो दी। एलडीएफ के पास वर्तमान में 140 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 102 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहा है। केरल के पूर्व नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन को कांग्रेस आलाकमान ने राज्य का मुख्यमंत्री चुना है।
May 14, 2026 | 08:48 PM IST

मणिपुर हिंसा की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट जारी की जाए: कांग्रेस

कांग्रेस ने मणिपुर में हुई हिंसा की हालिया घटनाओं की निंदा की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य के लोगों के जान-माल की रक्षा करने में विफल रही है। पार्टी सांसद ए. विमल अकोइजम ने यह भी कहा कि सरकार को मणिपुर हिंसा की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट जारी करनी चाहिए और सशस्त्र समूहों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बीते बुधवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में चर्च के तीन पदाधिकारियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कोट्जिम और कोटलेन गांवों के बीच उस समय घटी जब थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के सदस्य एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद चुराचांदपुर से लौट रहे थे। अकोइजम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ’’हमारी पार्टी ने लगातार मांग की है कि सरकार मणिपुर के लोगों के जान-माल की रक्षा करे, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही है। हम इस हिंसा और भारत सरकार के अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी यह मांग भी है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार को मणिपुर में हिंसा रोकने की फिक्र नहीं है। अकोइजम ने कहा, ’’हम भारत सरकार से उस जांच आयोग की रिपोर्ट जारी करने की अपील करते हैं, जिसके अध्यक्ष वर्तमान में सेवानिवृत्त न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान हैं।’’
May 14, 2026 | 08:47 PM IST

रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान भारत के उस दृढ़ रुख को दोहराया कि संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का बेहतर मार्ग है। मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के प्रति भारत का निरंतर समर्थन दोहराया।उन्होंने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर हुई प्रगति के बारे में जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।’’ उन्होंने कहा, ’’हमने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपने निरंतर समर्थन को दोहराया।’’
May 14, 2026 | 08:47 PM IST

सतीशन और कांग्रेस नेताओं ने केरल के राज्यपाल से मुलाकात की, समर्थन पत्र सौंपा

केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होने की संभावना है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ और राज्य की कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंसी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सतीशन को कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद उन्होंने ’लोक भवन’ में राज्यपाल से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सतीशन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सहयोगियों की ओर से समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया।
May 14, 2026 | 08:45 PM IST

TMC ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप किया नियुक्त

May 14, 2026 | 08:44 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उमा भारती से मुलाकात की

May 14, 2026 | 07:01 PM IST

PM मोदी शुक्रवार को जा रहे अबू धाबी, यहां देखें कार्यक्रम की पूरी डीटेल्स

पीएम मोदी शुक्रवार, 15 मई 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी की यूएई के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 8:30 बजे भारत से रवाना होंगे। भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे पीएम मोदी अबू धाबी के प्रेसिडेंशियल टर्मिनल पहुंचेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।
May 14, 2026 | 06:40 PM IST

आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल


पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गुरुवार को एक खदान में हुए धमाके में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
May 14, 2026 | 06:39 PM IST

चंडीगढ़ सेक्टर 26 के क्लब में लगी आग


चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के डेफ्लो क्लब में लगी भयंकर आग। पिछले 50 मिनट से आग लगी हुई है जिसे बुझाने की कोशिश फायर विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है मौके की तस्वीरें देख सकते हैं ये पूरा क्लब और रेस्त्रां एरिया है जहां सारा स्टाफ बाहर आ गया है। और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
May 14, 2026 | 06:35 PM IST

जालंधर ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, उमरदीन गिरफ्तार



पंजाब के जालंधर में पिछले दिनों हुए विस्फोट केस में पुलिस ने जीरकपुर निवासी उमरदीन को गिरफ्तार किया है। उमरदीन पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी ने जालंधर में BSF हेड क्वार्टर के बाहर बम प्लांट किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उमर दीन से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस साजिश के पीछे कौन है और उमर दीन के हैंडलर कौन हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बम प्लांट करने के लिए उसे निर्देश कहां से मिले थे और क्या वह किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है।
May 14, 2026 | 02:36 PM IST

बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्र निर्माण में लगातार योगदान दिया: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी लगातार योगदान दिया है।

गुप्ता ने विश्वविद्यालय के 14वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

गुप्ता ने ‍विद्यार्थियों से कहा, ’’आपने यहां जो कुछ भी सीखा है, वह जीवन के हर चरण में आपकी मदद करेगा क्योंकि कक्षा आपको विषयों के बारे में सिखाती है, लेकिन परिसर आपको जीवन और चुनौतियों से निपटने का तरीका सिखाता है।’’
May 14, 2026 | 02:35 PM IST

ब्रिक्स बैठक, जयशंकर

भारत ने वैश्विक चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए व्यावहारिक रास्ते खोजने का आह्वान किया।
नयी दिल्ली, भारत ने बृहस्पतिवार को ब्रिक्स देशों से भू-राजनीतिक उथल-पुथल और व्यापारिक व्यवधानों के परिणामों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए ’’व्यावहारिक तरीके’’ खोजने का आग्रह किया। साथ ही वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में संवाद।
May 14, 2026 | 01:44 PM IST

हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट छोड़ी

AJUP विधायक हुमायूं कबीर का बयान- मैंने नौदा की सीट रखी है, रेजीनगर की सीट छोड़ दी है। मेरा बेटा रेजीनगर सीट से चुनाव लड़ेगा और मेरे से ज्यादा मार्जिन के साथ जीतेगा। सरकार के सारे फैसलों का समर्थन करता हूं, सड़क रोक कर नमाज पढ़ना गलत है, हमारे मुर्शिदाबाद में तो ऐसा नहीं होता है। कोलकाता में होता हैं और वो बंद होना चाहिए। स्लॉटर हाउस भी बंध होना चाहिए। सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की और मैंने उन्हें मिठाई भी खिलाई।
May 14, 2026 | 12:51 PM IST

हिमंत विश्व शर्मा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित मां कामाख्या मंदिर में बृहस्पतिवार को पूजा अर्चना की राज्य और उसके लोगों के कल्याण की प्रार्थना की।

शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नए कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगा है ताकि विकास की यात्रा जारी रह सके।

उन्होंने कहा, ’’मैंने मां कामाख्या से प्रार्थना की कि हम असम को सभी मोर्चों पर आगे ले जा सकें और मुझे विश्वास है कि राज्य हर क्षेत्र में समग्र प्रगति करेगा।’’

मुख्यमंत्री ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’ मां कामाख्या सर्वोच्च हैं, वह ब्रह्मांड की माता हैं और हम उनके आशीर्वाद के लिए सदैव आभारी हैं।’’
उन्होंने कहा, ’’मां की असीम कृपा हमेशा हमारी सरकार पर बनी रहे। मां हमें यह संकल्प पूरा करने की शक्ति दें कि हम असम को विकसित और सुरक्षित बना सकें।’’

शर्मा ने 12 मई को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
May 14, 2026 | 12:50 PM IST

नौसेना के ‘मिग-29के' लड़ाकू विमान की इजेक्शन सीट का पहला स्वदेशी नवीनीकरण पूरा

भारतीय वायुसेना के नासिक स्थित बेस रिपेयर डिपो ने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए भारतीय नौसेना के मिग-29के लड़ाकू विमान की पहली इजेक्शन सीट का स्वदेशी नवीनीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक मिग-29के विमान की इजेक्शन सीटों को नवीनीकरण के लिए रूस भेजा जाता था।

बयान के अनुसार बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), नासिक मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई विमानों के बड़े स्तर पर नवीनीकरण का कार्य करता है। सुखोई-30 एमकेआई की इजेक्शन सीट से प्राप्त अपने अनुभव का उपयोग करते हुए, बीआरडी ने मिग-29के की इजेक्शन सीट के नवीनीकरण के लिए तकनीक विकसित की, जिसे वायु दक्षता प्रमाणन एजेंसी आरसीएमए ने मंजूरी दे दी।

नवीनीकृत इजेक्शन सीट को 13 मई को नासिक में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इस अवसर पर एयर मार्शल यल्ला उमेश और वाइस एडमिरल राहुल विलास गोखले उपस्थित थे।
May 14, 2026 | 12:47 PM IST

लाल किला विस्फोट मामला : एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लाल किला इलाके में कार बम विस्फोट मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पिछले वर्ष 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस उच्च तीव्रता के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी, कई लोग घायल हुए थे और बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

एनआईए द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी (मृत) समेत सभी 10 आरोपी अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे, जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) का एक सहयोगी संगठन है। आरोपपत्र यहां पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल किया गया।

गृह मंत्रालय ने जून 2018 में एक्यूआईएस और उससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनआईए ने वैज्ञानिक और फोरेंसिक जांच के जरिए एक बड़े जिहादी षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। जांच में पाया गया कि कुछ कट्टरपंथी बने चिकित्सा पेशेवरों सहित आरोपी एक्यूआईएस/अंसार गजवत-उल-हिंद की विचारधारा से प्रेरित होकर इस घातक हमले को अंजाम देने में शामिल थे।
May 14, 2026 | 12:47 PM IST

दुल्हन ने लगाया धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराने का आरोप, दूल्हे समेत नौ लोग हिरासत में

हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में हुई अजीबोगरीब घटना में दुल्हन ने धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराये जाने का आरोप लगाते हुए भरे मंडप में विवाह से इनकार कर दिया।

इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र में रहने वाली अधिवक्ता प्रिया बाजपेयी की 13 मई को शादी होनी थी, जिसके लिये बारात 12 मई को पहुंची थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को विवाह समारोह के दौरान प्रिया ने दूल्हे देवेन्द्र सिंह परमार को देखकर उससे यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि परमार वह लड़का नहीं है जिससे उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी की बात हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिया का कहना था कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है उसने अपना नाम राहुल बताया था और वह खुद को भोपाल में तैनात सेनाकर्मी बताता था। प्रिया ने कहा कि परमार की शक्ल उससे जरा भी नहीं मिलती लिहाजा वह यह शादी नहीं करेगी।

प्रिया के अनुसार, जयमाल और शादी की रस्मों से पहले उसे दूल्हे पर शक हुआ था और पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र सिंह परमार बताया। उसने बताया कि बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
May 14, 2026 | 11:43 AM IST

बंगाल सीएम ने कहा कि कूचबिहार (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र से रथिंद्र बोस को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। मुझे आशा है कि उनकी उम्मीदवारी को सभी का समर्थन मिलेगा और वे सर्वसम्मति से निर्वाचित होंगे।

May 14, 2026 | 11:42 AM IST

घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, छह बच्चों समेत परिवार बाल-बाल बचा

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के हॉल में खड़ी इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हॉल में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घर में मौजूद छह छोटे बच्चों समेत परिवार के कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।

जानकारी के अनुसार यह कार घर के अंदर खड़ी थी। देर रात अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने साहस दिखाते हुए फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का हॉल पूरी तरह जल चुका था और अंदर रखा फर्नीचर व अन्य सामान राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि मकान बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और आग ने नीचे का पूरा हिस्सा बर्बाद कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
May 14, 2026 | 11:01 AM IST

शी चिनफिंग ने ट्रंप को चेतावनी दी: ताइवान पर मतभेद अमेरिका-चीन संघर्ष का कारण बन सकता है

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान को लेकर मतभेद दोनों देशों के बीच टकराव या संघर्ष का कारण बन सकते हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी ’शिन्हुआ’ द्वारा प्रकाशित द्विपक्षीय वार्ता के विवरण के अनुसार, यहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में शी चिनफिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान का मामला अच्छी तरह से संभाला जाता है, तो अमेरिका-चीन संबंध ’’पूरी तरह स्थिर रहेंगे’’।

शी ने कहा कि लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों देशों के सामने ’’टकराव और यहां तक ​​कि संघर्ष’’ का खतरा है, जिससे पूरे संबंध गंभीर खतरे में पड़ जाएंगे। ट्रंप और चीन ने दो घंटे की बातचीत के बाद अपनी बैठक समाप्त की।
May 14, 2026 | 10:58 AM IST

बंगाल में महिलाएं हर समय बेखौफ होकर आवाजाही कर सकती हैं: मंत्री अग्निमित्रा

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाएं किसी भी समय बेखौफ होकर कहीं भी आ-जा सकें और उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर पुलिस प्राथमिकता से कार्रवाई करे।

पॉल ने विधानसभा में शपथ लेने के बाद बुधवार को पत्रकारों से कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के मकसद से जल्द ही सभी नगर निकायों में सीसीटीवी निगरानी शुरू की जाएगी।

उन्होंने दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म मामले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित टिप्पणियों का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ’’किसी (पिछली सरकार) के द्वारा दिए गए सुझावों के विपरीत, हर महिला को किसी भी समय बाहर निकलने का अधिकार होना चाहिए। उन्हें अपनी इच्छानुसार कहीं भी जाने से रोका नहीं जा सकता। अगर महिलाओं से पूछा जाए कि वे रात आठ बजे के बाद बाहर क्यों हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, "महिलाओं को जब चाहे, जहां चाहे वहां जाने की आजादी होनी चाहिए। यह सरकार इसे सुनिश्चित करेगी।
महिलाएं ’जीरो एफआईआर’ दर्ज करा सकती हैं और उनकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार किया जाना चाहिए तथा उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।"
May 14, 2026 | 10:57 AM IST

केरल के मुख्यमंत्री के नाम की आज हो सकती है घोषणा

केरल में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के 10 से अधिक दिन बाद राज्य को बृहस्पतिवार को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है।
आज दोपहर यहां केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी अपने विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर सकती है।

केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसफ ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक 14 मई को दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी।

यह घोषणा तब हुई है जब कांग्रेस आलाकमान ने इस दक्षिणी राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद संकेत दिया कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का एलान बृहस्पतिवार को कर दिया जाएगा।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राहुल गांधी और खरगे की बैठक के बाद यह जानकारी साझा की।
May 14, 2026 | 10:57 AM IST

लेबनान में इजराइली ड्रोन हमलों में 12 लोगों की मौत

लेबनान में मुख्य राजमार्ग पर खड़े कुछ वाहन इजराइल के हवाई हमलों की चपेट में आ गए, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों समेत 12 लोग मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिण के छह गांवों को खाली करने के लिए निवासियों से कहे जाने के कुछ घंटे बाद दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया।

इसी बीच लेबनान और इजराइल के मध्य बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में प्रत्यक्ष वार्ता का एक और दौर होने की संभावना है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति बहाली करने का दबाव बना रहा है, जो 1948 में इजराइल की स्थापना के बाद से संघर्ष की स्थिति में हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने हिज्बुल्ला पर दक्षिणी लेबनान में अपने शांतिरक्षक बलों के पास ड्रोन हमले करने का भी आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस का दोनों पक्षों को संदेश है कि उन्हें युद्धविराम का पालन करना चाहिए और सभी हमलों को रोकना चाहिए।

सरकारी समाचार एजेंसी ’नेशनल’ के मुताबिक, बुधवार को बेरुत को दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से जोड़ने वाले राजमार्ग पर ड्रोन से दो हमले हुए, जबकि तीसरा हमला व्यस्त राजमार्ग के पास स्थित सादियात कस्बे पर हुआ।
May 14, 2026 | 10:56 AM IST

लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया जाएगा।

प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार देर रात ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव जी के प्रिय पुत्र और हम सभी के प्यारे श्री प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल (बृहस्पतिवार) सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ’’दुख की इस घड़ी में आपकी गरिमामयी उपस्थिति का विनम्र अनुरोध है।’’

अपर्णा ने ’प्रतीक यादव की प्यारी याद में अंतिम विदाई’ के निमंत्रण पत्र की तस्वीर भी साझा की।

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
May 14, 2026 | 10:55 AM IST

तेजस्वी यादव पहुचे कोर्ट

तेजस्वी यादव सिविल कोर्ट पहुचें हैं। लॉकडाउन और कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप मामले में होनी है सुनवाई। मामला मई 2020 के दौरान का है।
May 14, 2026 | 10:54 AM IST

ममता हाई कोर्ट पहुंचीं

वकील की पोशाक में ममता बनर्जी हाई कोर्ट पहुंचीं हैं। TMC ने चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर केस दायर किया है, आज इस पर सुनवाई होगी। वह काले गाउन में कोर्ट के अंदर गई हैं।
May 14, 2026 | 09:56 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत संदेश को जमीन पर उतारते नजर आए केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत संदेश को जमीन पर उतारते नजर आए। केंद्रीय मंत्री बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही ई-रिक्शा में बैठे। वे ई-रिक्शा के जरिए अपने निवास के लिए हुए रवाना। केंद्रीय मंत्री के पूरे काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। मंत्री पेट्रोल-डीजल बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दे रहे बड़ा संदेश।
May 14, 2026 | 08:57 AM IST

Air India ने अगस्त तक घटाईं करीब 400 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Air India ने यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अगस्त तक करीब 400 उड़ानें कम करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक एयरस्पेस से जुड़े हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखकर शेड्यूल में बदलाव किए जा रहे हैं। इससे कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यात्रियों को नई फ्लाइट व्यवस्था के अनुसार यात्रा करनी होगी।
May 14, 2026 | 08:57 AM IST

भारत ने सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर बढ़ाई रोक

केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर रोक जारी रखने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि बढ़ती घरेलू मांग और वैश्विक बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य त्योहारों और आने वाले महीनों में देश के भीतर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखना है।
May 14, 2026 | 08:56 AM IST

केरल में कांग्रेस जल्द कर सकती है मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

केरल में चुनाव नतीजों के करीब दस दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। अब खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला ले सकता है। पार्टी के भीतर लगातार बैठकों और मंथन का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि आलाकमान राज्य में राजनीतिक संतुलन और गुटबाजी को ध्यान में रखते हुए फैसला करेगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
May 14, 2026 | 08:56 AM IST

प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फेफड़ों में मिला बड़ा ब्लड क्लॉट

पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की शुरुआती वजह सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स और फेफड़ों में बड़ा ब्लड क्लॉट मिलने की बात कही गई है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हुआ था, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अब स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा तेज हो गई है।
May 14, 2026 | 08:55 AM IST

ट्रंप के चीन दौरे के बीच अमेरिका-ईरान तनाव पर दुनिया की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के चीन दौरे को लेकर वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ईरान युद्ध, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान ट्रेड डील, पश्चिम एशिया संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि अमेरिका और चीन के बीच बातचीत का असर ईरान-इजराइल तनाव पर कितना पड़ता है।