Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी ने मणिपुर हिंसा पर जताया दुख, नेपाल में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे Gen Z
Aaj Ki Taza Khabar 13 Sep 2025 LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर से मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री का दौरा मिजोरम के आइजोल से शुरू हुआ, जहां उन्होंने रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी ने मणिपुर हिंसा पर जताया दुख, नेपाल में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे Gen Z
खैबर पख्तूनख्वा में TTP के 35 आतंकवादी मारे गए
उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने बाजौर जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया और भीषण मुठभेड़ में टीटीपी के 22 आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर के अनुसार, एक अन्य मुठभेड़ में दक्षिण वजीरिस्तान जिले में टीटीपी के 13 आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 सैनिकों की भी जान चली गई। उसने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा का किया जिक्र
मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर के इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में मण्ट्रिपुखरी का सिविल सेक्रेटेरिएट, आईटी एसईजेड बिल्डिंग, नया पुलिस मुख्यालय, दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन और चार जिलों में महिलाओं के लिए अनोखा इमा मार्केट शामिल हैं। इस दौरान शहर में भारी बारिश हो रही है।
नेपाल में जेन जी निभाएंगे विपक्ष की भूमिका
बिनोद देउबा ने कहा कि जिस तरह भारत ने पिछले 10-12 सालों में ग्रोथ किया है। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत की है, दुनिया मे भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है, वो हमारे लिए अनुकरणीय है। नेपाल को ही इसी दिशा में आगे बढ़ाना होगा। अभी सिर्फ पीएम ने शपथ ली है, आगे कुछ और लोग मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। जो नुकसान नेपाल का हुआ है, जो तोड़-फोड़ और आगजनी हुई है, उनके जिम्मेदारों का पता लगाकर सज़ा दी जाएगी।
