LIVEआज की ताजा खबर, 13 नवंबर, 2022: तमिलनाडु के इस जिला में बारिश का अलर्ट, स्कूल और कॉलेज हुए बंद

आज की ताजा खबर, 13 नवंबर, 2022: तमिलनाडु के इस जिला में बारिश का अलर्ट, स्कूल और कॉलेज हुए बंद
आज की ताजा खबर 13 नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: तमिलनाडु में बारिश के अलर्ट के चलते Mayiladuthurai जिला में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है और भारत पर बुरी नजर डालने वाले को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। इससे पहले, ट्रांसमिशन टावर से उतरने के बाद आप के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन ने दिल्ली में रविवार को आरोप लगाया कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी...तीनों भ्रष्ट हैं। उन्होंने ही टिकट दो से तीन करोड़ रुपए में बेचे हैं। इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के एक कॉलेज को नीट-स्नातक 2022 के लिए छात्रों की संख्या बढ़ाने की अनुमति देते हुए कहा कि योग्य चिकित्सकों की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना जरूरी है। उच्च स्तरीय कॉलेजों को चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने के अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस बीच खबर है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के मामले में रिहा हुई दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने रविवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी ने उनसे वर्ष 2008 में जेल में मुलाकात के दौरान अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में पूछा, जबकि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मुसलमानों को दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह जानकारी मस्जिद निर्माण का कार्य कर रहे ट्रस्ट ने दी। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
राहुल गांधी ने जब बजाया ढोल, देखें
अखिल गिरी के बयान पर क्या बोले असम CM?
TMC नेता अखिल गिरी के बयान पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ऐसा सबका मानना है कि उन्होंने जानबूझ कर बयान दिया है। पश्चिम बंगाल CM को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। असम में आदिवासियों ने उनके(अखिल गिरी) खिलाफ FIR दर्ज़ कराई है।इस पर कड़ा फैसला लेने की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल CM की है।
आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिले देवभूमि द्वारका की खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा की। केजरीवाल ने यह घोषणा एक ट्वीट के जरिये की। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट करके कहा, ‘‘किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया से चुनाव लड़ेंगे। भगवान कृष्ण की पवित्र भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा।’’ इसका जवाब देते हुए गढ़वी ने ट्वीट किया, ‘‘आपने और गुजरात के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है, (और) विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी आखिरी सांस तक गुजरात के लोगों की सेवा करूंगा। जय जय गरवी गुजरात!’’
गुजरात चुनावः जडेजा ने वीडियो के जरिए की यह अपील
राजस्थान में रेल ट्रेक पास विस्फोट, देखें- क्या बोले रेल मिनिस्टर?
MCD Polls 2022: ये है कांग्रेस की 250 लोगों की कैंडिटेट लिस्ट
...जब CM के पास फरियाद ले पहुंचीं बूढ़ी अम्मा, देखें फिर क्या हुआ?
स्टोक्स का जलवा, इंग्लैंड दूसरी बार बना टी20 विश्व कप चैम्पियन
सैम करन की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी के बाद बेन स्टोक्स (नाबाद 52 रन) के अर्धशतक से इंग्लैंड ने रविवार को मेलबर्न में टी20 विश्व कप 2022 के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इंग्लैंड ने 2010 में पॉल कोलिंगवुड की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता था।
पढ़ें, पूरी खबर।संसद में भाषण देगी शाहजहांपुर की छात्रा, लोकसभा सचिवालय ने भेजा निमंत्रण
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की रहने वाली स्नातक की छात्रा सोमवार को संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भाषण देगी। यह छात्रा वहां उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली अकेली छात्रा होगी। शहर के जी एफ कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा कल्याण कारिणी पांडे (20) शहर के ही महमंद जलाल नगर की रहने वाली है और उन्हें 14 नवंबर को दिल्ली स्थित देश के संसद भवन में भाषण देने का मौका मिला है। जी एफ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद तारिक ने बताया कि उनके ही विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा कल्याण कारिणी पांडे का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में गत सात नवंबर को आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है।
भारत की ओर बुरी नजर डालने वालों को लेकर क्या बोले रक्षा मंत्री?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत सरकार का मुख्य केंद्र बिंदु राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है और भारत पर बुरी नजर डालने वाले को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।सिंह ने कहा, ‘‘भारत अब कमजोर नहीं है। हम शांति में विश्वास करते हैं। अगर कोई हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।’’ सिंह ने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट हवाई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने इसे बार-बार साबित किया है। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी गतिरोध के दौरान सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी का भी जिक्र किया। सिंह हरियाणा के झज्जर में महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मणिपुरः शख्स ने 300 एकड़ के जंगल में बदल दी बंजर भूमि
मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में 47 वर्षीय व्यक्ति ने 20 वर्षों में बंजर भूमि को 300 एकड़ के जंगल में बदल दिया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियां हैं। जिले के उरीपोक खैदेम लीकाई इलाके के रहने वाले मोइरंगथेम लोया ने करीब 20 साल पहले इंफाल शहर के बाहरी इलाके लंगोल हिल रेंज में पेड़ लगाना शुरू किया था। बचपन से प्रकृति प्रेमी रहे लोया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘2000 की शुरुआत में चेन्नई से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब मैं कोबरू पर्वत पर गया तो मैं पहले की सघन वनस्पतियों की कटाई से स्तब्ध था, जो कोबरू पर्वत श्रृंखलाओं की पहचान थे। मुझे प्रकृति मां को वो सबकुछ लौटाने की तीव्र इच्छा महसूस हुई, जिसे हम इंसानों ने आधुनिक समय में नष्ट कर दिया है।’’
शेरे थापाः भारत-चीन जंग का वो हीरो, जिसने अकेले ही PLA के 79 जवानों को कर दिया था ढेर
शेरे थापा...यह नाम शायद ही आपने कभी सुना हो। लेकिन थापा भारत-चीन जंग के हीरो थे। गुमनाम हीरो...उन्होंने तब अकेले ही चीनियों के हमलों का करारा जवाब दिया था। हालांकि, युद्ध के करीब 60 साल बाद भी उनकी शहादत को केंद्र सरकार की तरफ से पहचान और सम्मान का इंतजार है। वह भारतीय सेना में एक हवलदार थे। नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने 2022 की शुरुआत में उन्हें लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। ट्वीट में कहा था, “हम सेना के थापा के बारे में बहुत कम जानते हैं। उन्होंने 1962 के युद्ध के दौरान...
पढ़ें, पूरी खबर।राजीव की हत्या पर प्रियंका ने पूछे थे सवाल: नलिनी
पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के मामले में रिहा हुई दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन ने रविवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी ने उनसे वर्ष 2008 में जेल में मुलाकात के दौरान अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बारे में पूछा। नलिनी ने मुलाकात के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रियंका गांधी जब एक दशक पहले वेल्लोर केंद्रीय कारागार में उनसे मिलीं तो वे भावुक हो गईं और रो पड़ीं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी की नेता गांधी ने नलिनी से मुलाकात के दौरान अपने पिता की हत्या के बारे में जानना चाहा था। नलिनी ने कहा कि वह जो कुछ भी जानती थी, उसके बारे में उन्हें बता दिया।
केरल: रेप की शिकायत पर थाना प्रभारी हिरासत में
केरल पुलिस ने कोझिकोड तटीय थाने के एक प्रभारी (एसएचओ) को एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में रविवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला की शिकायत के अनुसार एसएचओ सहित कुछ लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। शहर के पुलिस आयुक्त सी एच नागराजू ने बताया, ‘‘एसएचओ को आज सुबह हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल हमारी टीम उससे पूछताछ कर रही है।’’ पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना मई में हुई थी और महिला शिकायत दर्ज कराने से डर रही थी क्योंकि एसएचओ ने उसे धमकी दी थी। महिला का पति जेल में है।
टिकट नहीं मिला तो टावर पर चढ़ गए आप नेता
उत्तर प्रदेश: ट्रक ड्राइवर से रिश्वत मांगने के आरोप में टीएसआई, दो कांस्टेबल निलंबित
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक व्यस्त अंडरपास पर ट्रक ड्राइवर से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक यातायात उप निरीक्षक (टीएसआई) और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।
धनखड़ ने कंबोडिया में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया की अपनी यात्रा के आखिरी दिन रविवार को यहां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति का अभिभाषण एक ऐसा सत्र था जिसमें केवल इसके सदस्यों को ही हिस्सा लेने की अनुमति थी। धनखड़ तीन दिवसीय यात्रा पर कंबोडिया में हैं। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्रीवर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
चीन के लड़ाकू विमानों ने देश के आसपास उड़ान भरी: ताइवान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के 36 लड़ाकू और बमवर्षक विमानों ने देश के आसपास उड़ान भरी है। चीन स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और समय समय पर उसे धमकाने के इरादे से ऐसी कवायद को अंजाम देता रहता है।
Gujarat Election: कांग्रेस का मेगा प्लान
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने मेगा प्लान तैयार किया है। कांग्रेस 15 दिनों 25 रैलियां करने की तैयारी कर रही है। इन रैलियों के सहारे कांग्रेस का जोर उन 125 सीटों पर होगा, जहां वो मजबूत मानी जाती है।
पढ़ें पूरी खबरअयोध्या में ‘धन्नीपुर मस्जिद' का निर्माण दिसंबर 2023 तक होने की उम्मीद: ट्रस्ट
उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मुसलमानों को दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह जानकारी मस्जिद निर्माण का कार्य कर रहे ट्रस्ट ने दी। मस्जिद का निर्माण करा रहे ‘इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अगर ऐसा हुआ तो यह एक संयोग होगा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण मुकम्मल होने के आसपास ही मस्जिद के ढांचे की तामीर भी पूरी हो जाएगी।